भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भावुक पल

Sports

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 की शाम इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

 नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। यह जीत सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट की नई पहचान बन गई।

ट्रॉफी प्रजेंटेशन के दौरान टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का जोश और भावनाएं सबका दिल जीत ले गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हरमनप्रीत भांगड़ा करते हुए ट्रॉफी लेने पहुंचती हैं। उनके चेहरे पर गर्व, खुशी और ऊर्जा का अनोखा संगम दिखता है।

जब वह आईसीसी चेयरमैन जय शाह से ट्रॉफी लेने पहुंचती हैं, तो उसी दौरान हरमनप्रीत सम्मान के भाव में झुककर उनके पैर छूने लगती हैं। लेकिन जय शाह मुस्कुराते हुए उन्हें रोकते हैं और खड़े-खड़े ही बधाई देते हैं। यह पल भावनाओं से भरा और दिल को छू जाने वाला था, जिसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग हरमनप्रीत की सादगी और भारतीय संस्कृति से जुड़े इस भाव से प्रभावित हैं। वीडियो में उनका भांगड़ा करते हुए जाना और फिर ट्रॉफी उठाने का अंदाज, जीत की खुशी को और भी खास बना देता है।

वर्ल्ड कप जीत के बाद जय शाह ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा कि भारतीय महिला टीम की यह जीत उनके समर्पण, जज्बे और मेहनत की मिसाल है। बीसीसीआई की नीतिगत सुधारों और बढ़े हुए निवेश ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है।

हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने इस जीत के साथ वह मुकाम हासिल कर लिया, जिसका इंतजार भारत को सालों से था। 2005 और 2017 में भारत फाइनल तक तो पहुंचा, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सका था। अब 2025 में भारतीय महिलाओं ने यह अधूरा सपना पूरा कर दिया है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/indian-womens-team-created-history-emotional-moment-went-viral-on/article-36918

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.