- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- इंग्लैंड में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम, दीप्ति शर्मा ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड
इंग्लैंड में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम, दीप्ति शर्मा ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड
Sports
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल (WT20I) सीरीज अपने नाम कर ली है।
2006 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने इंग्लैंड में कोई सीरीज जीती हो। एजबेस्टन में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।
इस ऐतिहासिक सीरीज में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए अब तक कुल 7 विकेट चटकाए हैं और इसी के साथ उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज़ बनने का गौरव भी हासिल कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तान की निदा डार को पीछे छोड़ते हुए अब 145 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इस सूची में शीर्ष स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट हैं, जिनके नाम 151 विकेट हैं।
इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई
चौथे WT20I मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर सिर्फ 126 रन बनाए। भारत की ओर से एन. चारिणी और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड की तरफ से सोफिया डंकली (22), टैमसिन ब्यूमॉन्ट (20) और एलिस कैप्सी (18) ने कुछ रन जोड़े लेकिन कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी।
भारत की धमाकेदार शुरुआत
127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार आगाज़ किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। शेफाली ने 19 गेंदों में 31 रन और मंधाना ने 32 रन बनाए। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने पारी को आगे बढ़ाया। अंत में ऋचा घोष के साथ मिलकर जेमिमा ने 17वें ओवर में भारत को जीत दिला दी।
अब निगाहें अंतिम मुकाबले पर
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम WT20I मुकाबला 12 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। हालांकि सीरीज पहले ही भारत के नाम हो चुकी है, लेकिन अब टीम की कोशिश 4-1 से जीत के साथ दमदार समापन की होगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए