- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- एशिया कप में आज भारत का पहला मुकाबला UAE से, संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मिल सकता है मौका?
एशिया कप में आज भारत का पहला मुकाबला UAE से, संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मिल सकता है मौका?
Sports, News
लगभग एक महीने और पांच दिन के लंबे ब्रेक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज दुबई में एशिया कप के मंच पर वापसी करने जा रही है।
भारतीय समयानुसार रात 8 बजे भारत और UAE के बीच ग्रुप ए का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारत इस बार टी-20 फॉर्मेट में उतरेगा और मुकाबले को लेकर कई अहम सवाल उठ रहे हैं, खासकर प्लेइंग-11 को लेकर।
ओपनिंग जोड़ी का फैसला अभी अनसुलझा
टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। अभिषेक शर्मा इस पोजिशन पर पक्के हैं, लेकिन उनके साथ कौन ओपनिंग करेगा, संजू सैमसन या शुभमन गिल, यह टीम मैनेजमेंट तय करेगा। अगर गिल ओपनिंग करते हैं तो संजू नंबर-3 पर खेल सकते हैं। ऐसे में तिलक वर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है।
विकेटकीपिंग में हो सकता है बदलाव
यदि संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह मिली तो वही विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। लेकिन अगर वे बाहर रहेंगे तो जितेश शर्मा विकेटकीपिंग करेंगे। दोनों ऑलराउंडर अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या की प्लेइंग-11 में जगह लगभग तय है।
तीन स्पिनर्स के साथ हो सकता है खेल
टीम प्रैक्टिस को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल तीनों स्पिनर खेल सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना तय माना जा रहा है। उनके साथ हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।
इतिहास भी भारत के पक्ष में
टी-20 फॉर्मेट में भारत और UAE के बीच यह केवल दूसरी भिड़ंत होगी। पहली बार ये दोनों टीमें 2016 एशिया कप में आमने-सामने आई थीं, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी। ओमन और पाकिस्तान के साथ-साथ UAE को भी हराकर भारत सुपर-4 की ओर बढ़ना चाहेगा।
मौसम और पिच रिपोर्ट
दुबई में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन रात के समय तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पिच स्पिनर्स को मददगार साबित होगी। ओस एक बड़ा फैक्टर रहेगा। यहां अब तक खेले गए 110 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का वर्चस्व अधिक रहा है।
इस बार की रणनीति और प्लेइंग-11 का चयन टीम इंडिया के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। खास तौर पर संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर टीम मैनेजमेंट की नजरें हैं।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए