- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- FIDE विमेंस वर्ल्ड कप में भारत का जलवा: क्वार्टर फाइनल में चार भारतीय खिलाड़ी, सेमीफाइनल में कम से क...
FIDE विमेंस वर्ल्ड कप में भारत का जलवा: क्वार्टर फाइनल में चार भारतीय खिलाड़ी, सेमीफाइनल में कम से कम एक भारत की तय
Sports
भारतीय शतरंज को महिलाओं की ओर से एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। FIDE विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में चार भारतीय खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रही हैं — कोनेरू हम्पी, द्रोणावल्ली हरिका, आर. वैशाली और दिव्या देशमुख।
टूर्नामेंट जॉर्जिया के बटुमी में हो रहा है, और भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन इस प्रतियोगिता में भारत की मजबूत मौजूदगी को दर्शाता है।
हम्पी और वैशाली चीनी खिलाड़ियों से भिड़ेंगी
भारत की सबसे अनुभवी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक को टाईब्रेक में 1.5-0.5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना चीन की युशिन सॉन्ग से होगा।
वहीं आर. वैशाली ने ब्लिट्ज टाईब्रेक मुकाबले में कजाकिस्तान की मेरुएर्त कमालिदेनोवा को हराया। अब वह चीनी दिग्गज तान झोंगयी से क्वार्टर फाइनल में टकराएंगी।
हरिका-दिव्या का भारतीय मुकाबला, सेमीफाइनल में एक भारत की तय
इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि क्वार्टर फाइनल में भारत की दो खिलाड़ी आपस में ही भिड़ेंगी — दिव्या देशमुख और द्रोणावल्ली हरिका। इसका मतलब है कि कम से कम एक भारतीय खिलाड़ी का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है।
दिव्या देशमुख ने चीनी स्टार और दूसरे वरीयता प्राप्त झू जिनर को हराकर सभी को चौंका दिया। वहीं हरिका ने रूस की कतेरीना लागनो को थ्रिलर मुकाबले में हराया, जिसमें रैपिड से लेकर ब्लिट्ज तक हर फॉर्मेट शामिल रहा।
वर्ल्ड चैंपियनशिप की राह
FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का महत्व सिर्फ इनाम की राशि तक सीमित नहीं है — इस टूर्नामेंट में टॉप-3 में जगह बनाने वाली खिलाड़ी महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए क्वालिफाई करेंगी।
प्राइज पूल इस बार रिकॉर्ड 6,91,250 अमेरिकी डॉलर (करीब 5.96 करोड़ रुपये) है। विजेता को अकेले 50,000 डॉलर (लगभग 43 लाख) की इनामी राशि मिलेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए