चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जीत से आगाज, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल के सामने बांग्लादेश पस्त

Sports Desk

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने सफर की शुरुआत जीत के साथ की है.

दुबई में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराते हुए पहले ही मैच में अपना खाता खोल लिया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की मुश्किल साबित हुई पिच पर टीम इंडिया को 229 रन का लक्ष्य हासिल करने में भी पसीने छूटे और एक वक्त पर वो फंसती हुई दिख रही थी लेकिन शुभमन गिल ने एक शानदार शतक जमाकर टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही दम लिया. गिल से पहले टीम इंडिया के लिए जीत की बुनियाद तैयार करने का काम किया स्टार पेसर मोहम्मद शमी ने, जिन्होंने 5 विकेट लेकर बांग्लादेश की उम्मीदों को झटका दिया था.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला भी बांग्लादेश के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. टीम के कप्तान नजमुल होसैन शांतो के इस फैसले के पीछे वजह तो दमदार थी क्योंकि शाम के वक्त दुबई स्टेडियम में ओस नहीं पड़ रही थी, जिससे उसके स्पिनर अहम भूमिका निभाते लेकिन उसके लिए टीम को मुकाबले लायक स्कोर बनाने की जरूरत थी. मगर पहले और दूसरे ओवर में लगातार 2 विकेट गंवाने के बाद ये फैसला गलत साबित होता दिखा. जल्द ही 9वें ओवर तक सिर्फ 35 रन पर ही टीम के 5 विकेट गिर गए थे, जिसमें से 2 विकेट शमी ने लिए थे. वहीं 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार 2 विकेट झटके मगर रोहित शर्मा ने जाकिर अली का कैच ड्रॉप कर अक्षर की हैट्रिक नहीं होने दी.

इस कैच ड्रॉप का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा. जाकिर अली ने तौहीद हृदॉय के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 154 रन की शानदार साझेदारी कर टीम की वापसी करवाई. इस दौरान तौहीद को भी हार्दिक पंड्या ने कैच छोड़कर राहत दिलाई. उस वक्त वो सिर्फ 23 रन पर थे. मगर दोनों बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया और इस शानदार साझेदारी से टीम को मुकाबले लायक स्थिति में पहुंचाया. जाकिर को शमी ने आउट कर वनडे में अपने 200 विकेट पूरे किए. वहीं तौहीद ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा कर दिन को यादगार बनाया. शमी ने हालांकि आखिरी के बल्लेबाजों को ज्यादा नहीं टिकने दिया और 5 विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को 228 रन पर समेट दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जीत से आगाज, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल के सामने बांग्लादेश पस्त

Sports Desk

दुबई में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराते हुए पहले ही मैच में अपना खाता खोल लिया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की मुश्किल साबित हुई पिच पर टीम इंडिया को 229 रन का लक्ष्य हासिल करने में भी पसीने छूटे और एक वक्त पर वो फंसती हुई दिख रही थी लेकिन शुभमन गिल ने एक शानदार शतक जमाकर टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही दम लिया. गिल से पहले टीम इंडिया के लिए जीत की बुनियाद तैयार करने का काम किया स्टार पेसर मोहम्मद शमी ने, जिन्होंने 5 विकेट लेकर बांग्लादेश की उम्मीदों को झटका दिया था.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला भी बांग्लादेश के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. टीम के कप्तान नजमुल होसैन शांतो के इस फैसले के पीछे वजह तो दमदार थी क्योंकि शाम के वक्त दुबई स्टेडियम में ओस नहीं पड़ रही थी, जिससे उसके स्पिनर अहम भूमिका निभाते लेकिन उसके लिए टीम को मुकाबले लायक स्कोर बनाने की जरूरत थी. मगर पहले और दूसरे ओवर में लगातार 2 विकेट गंवाने के बाद ये फैसला गलत साबित होता दिखा. जल्द ही 9वें ओवर तक सिर्फ 35 रन पर ही टीम के 5 विकेट गिर गए थे, जिसमें से 2 विकेट शमी ने लिए थे. वहीं 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार 2 विकेट झटके मगर रोहित शर्मा ने जाकिर अली का कैच ड्रॉप कर अक्षर की हैट्रिक नहीं होने दी.

इस कैच ड्रॉप का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा. जाकिर अली ने तौहीद हृदॉय के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 154 रन की शानदार साझेदारी कर टीम की वापसी करवाई. इस दौरान तौहीद को भी हार्दिक पंड्या ने कैच छोड़कर राहत दिलाई. उस वक्त वो सिर्फ 23 रन पर थे. मगर दोनों बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया और इस शानदार साझेदारी से टीम को मुकाबले लायक स्थिति में पहुंचाया. जाकिर को शमी ने आउट कर वनडे में अपने 200 विकेट पूरे किए. वहीं तौहीद ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा कर दिन को यादगार बनाया. शमी ने हालांकि आखिरी के बल्लेबाजों को ज्यादा नहीं टिकने दिया और 5 विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को 228 रन पर समेट दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/indias-victory-in-the-champions-trophy-bangladesh-defeated-in-front/article-10987

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.