- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- IPL 2025: सुपर ओवर को लेकर आया नया नियम, BCCI ने लगाई मुहर
IPL 2025: सुपर ओवर को लेकर आया नया नियम, BCCI ने लगाई मुहर
Sports Desk
IPL 2025 का आगाज शनिवार से हो रहा है। इस लीग के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सुपर ओवर को लेकर नया नियम बना दिया है।
आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है, जहां पहले मैच में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने सुपर ओवर को लेकर नया नियम बना दिया है, जिसके तहत सुपर ओवर को पूरा करने के लिए दोनों टीमों के पास अधिकतम एक घंटा होगा।
सुपर ओवर को लेकर BCCI ने क्या कहा
बीसीसीआई के इस नियम के तहत एक घंटे में सुपर ओवर तक तक चलता रहेगा, जब तक नतीजा चलता रहेगा। हालांकि, बीसीसीआई को उम्मीद है कि एक घंटे के भीतर टाई मैच खत्म हो जाएगा। इसको लेकर बोर्ड ने कहा, ‘मैच खत्म होने के बाद विजेता का फैसला होने तक जितने चाहें, उतने सुपर ओवर खेले जा सकते हैं। पहला सुपर ओवर मैच खत्म होने के दस मिनट के भीतर शुरू हो जाना चाहिए।’
‘रेफरी बताएगा कि कौन सा सुपर ओवर आखिरी होगा’
बीसीसीआई ने आगे कहा, ‘ यदि पहला सुपर ओवर टाई होता है, तो अगला सुपर ओवर उसके समाप्त होने के पांच मिनट बाद शुरू होना चाहिए। अगर मैच रेफरी को लगता है कि 1 घंटे के समय में सुपर ओवर पूरा नहीं हो पाएगा, तो वह कप्तानों को सूचित कर देगा कि कौन सा ओवर सुपर आखिरी होगा। अगर आखिरी सुपर ओवर में भी नतीजा नहीं निकलता है तो मैच बराबर पर ही खत्म कर दिया जाएगा और दोनों टीमों में पॉइंट्स बांटे जाएंगे।’
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए