IPL 2026: रियान पराग ई-सिगरेट विवाद में फंसे, BCCI की कार्रवाई संभव

स्पोर्ट्स न्यूज़

On

IPL 2026 के बीच रियान पराग का वीडियो वायरल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जांच में जुटा

IPL 2026 के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। यह घटना पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम की बताई जा रही है। लाइव ब्रॉडकास्ट से सामने आई यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर खेल जगत में बहस तेज हो गई है।

यह वीडियो राजस्थान की पारी के 16वें ओवर के दौरान का है। क्लिप में रियान पराग अपने साथियों ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल की मौजूदगी में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं।

कानूनी पाबंदी

भारत में ई-सिगरेट पर 2019 से पूर्ण प्रतिबंध लागू है। ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (च्म्ब्।) 2019’ के तहत इसके उत्पादन, बिक्री और उपयोग को गैरकानूनी घोषित किया गया है। उल्लंघन करने पर जुर्माना और कारावास दोनों का प्रावधान है।ऐसे में एक पेशेवर क्रिकेटर और टीम कप्तान का इस तरह का व्यवहार न केवल कानून के दायरे में आता है, बल्कि खेल अनुशासन पर भी सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सार्वजनिक मंच पर ऐसे दृश्य खेल की छवि को प्रभावित कर सकते हैं।

BCCI नजरे

मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से प्रतिक्रिया मांगी गई है। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड इस घटना को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही खिलाड़ी व फ्रेंचाइजी से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो रियान पराग पर जुर्माना, मैच फीस कटौती या निलंबन जैसी कार्रवाई हो सकती है। प्च्स् गवर्निंग काउंसिल पहले ही ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाने के संकेत दे चुकी है।

पहले भी विवाद

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में पहले भी प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में चर्चा में रही है। टीम के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाए गए थे, जो प्लेयर मैच ऑपरेशंस एरिया के नियमों के खिलाफ था। उस मामले में BCCI ने जुर्माना लगाकर चेतावनी दी थी।लगातार दूसरी बार विवाद सामने आने से फ्रेंचाइजी की छवि और टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य और असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, ई-सिगरेट या वेपिंग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। खासकर एथलीट्स के लिए यह फेफड़ों की क्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे प्रदर्शन पर असर पड़ता है।रियान पराग युवा खिलाड़ियों के बीच एक उभरते चेहरे के रूप में देखे जाते हैं। ऐसे में उनके इस व्यवहार का युवाओं पर गलत संदेश जाने की आशंका भी जताई जा रही है।अब इस पूरे मामले में आगे की दिशा BCCI की जांच पर निर्भर करेगी। बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि रियान पराग के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2026 By Nitin Trivedi

IPL 2026: रियान पराग ई-सिगरेट विवाद में फंसे, BCCI की कार्रवाई संभव

स्पोर्ट्स न्यूज़

IPL 2026 के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग कथित तौर पर ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। यह घटना पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान ड्रेसिंग रूम की बताई जा रही है। लाइव ब्रॉडकास्ट से सामने आई यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर खेल जगत में बहस तेज हो गई है।

यह वीडियो राजस्थान की पारी के 16वें ओवर के दौरान का है। क्लिप में रियान पराग अपने साथियों ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल की मौजूदगी में ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं।

कानूनी पाबंदी

भारत में ई-सिगरेट पर 2019 से पूर्ण प्रतिबंध लागू है। ‘ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (च्म्ब्।) 2019’ के तहत इसके उत्पादन, बिक्री और उपयोग को गैरकानूनी घोषित किया गया है। उल्लंघन करने पर जुर्माना और कारावास दोनों का प्रावधान है।ऐसे में एक पेशेवर क्रिकेटर और टीम कप्तान का इस तरह का व्यवहार न केवल कानून के दायरे में आता है, बल्कि खेल अनुशासन पर भी सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सार्वजनिक मंच पर ऐसे दृश्य खेल की छवि को प्रभावित कर सकते हैं।

BCCI नजरे

मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से प्रतिक्रिया मांगी गई है। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड इस घटना को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही खिलाड़ी व फ्रेंचाइजी से स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो रियान पराग पर जुर्माना, मैच फीस कटौती या निलंबन जैसी कार्रवाई हो सकती है। प्च्स् गवर्निंग काउंसिल पहले ही ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाने के संकेत दे चुकी है।

पहले भी विवाद

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में पहले भी प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में चर्चा में रही है। टीम के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाए गए थे, जो प्लेयर मैच ऑपरेशंस एरिया के नियमों के खिलाफ था। उस मामले में BCCI ने जुर्माना लगाकर चेतावनी दी थी।लगातार दूसरी बार विवाद सामने आने से फ्रेंचाइजी की छवि और टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य और असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, ई-सिगरेट या वेपिंग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। खासकर एथलीट्स के लिए यह फेफड़ों की क्षमता को प्रभावित कर सकता है, जिससे प्रदर्शन पर असर पड़ता है।रियान पराग युवा खिलाड़ियों के बीच एक उभरते चेहरे के रूप में देखे जाते हैं। ऐसे में उनके इस व्यवहार का युवाओं पर गलत संदेश जाने की आशंका भी जताई जा रही है।अब इस पूरे मामले में आगे की दिशा BCCI की जांच पर निर्भर करेगी। बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि रियान पराग के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2026-bcci-action-possible-in-ryan-parag-e-cigarette-controversy/article-52347

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.