IPL 2026 बना सबसे विस्फोटक सीजन, पहली बार 1300 से ज्यादा सिक्स लगे

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

IPL 2026 इतिहास का सबसे हाई-स्कोरिंग सीजन बन गया है। 61 बार 200+ स्कोर बने और पहली बार 1300 से ज्यादा छक्के लगाए गए।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज खत्म होने तक, इस सीज़न ने कई रिकॉर्ड बनाएं हैं। रन, सिक्स और 200 से ज्यादा स्कोर के मामले में, यह अब तक का सबसे आक्रामक IPL माना जा रहा है। 70 मैचों में ही 61 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर देखने को मिला है। यह दिलचस्प है कि IPL के पहले 9 सीज़न, यानी 2008 से 2016 तक, कुल 538 मैचों में सिर्फ 57 बार 200+ स्कोर बने थे। इस बार बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और लगभग हर टीम ने बड़े स्कोर का पीछा किया।

IPL 2026 का कुल रनरेट 9.85 तक पहुंच गया है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। पिछले सीज़न में यह 9.62 था। पहली पारी का औसत स्कोर अब रिकॉर्ड 192 तक पहुंच गया है। जीतने वाली टीमों का औसत स्कोर 217 रहा, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। इस बार केवल बड़े स्कोर ही नहीं, बल्कि बड़े टारगेट चेज़ भी सामान्य बात बन गई है। पूरे सीज़न में 16 बार 200 से अधिक का लक्ष्‍य हासिल किया गया, जबकि इससे पहले किसी भी सीज़न में यह आंकड़ा 10 को भी नहीं पार कर पाया था।

इस सीज़न में सबसे अधिक चर्चा छक्कों की रही है। IPL के इतिहास में यह पहला सीज़न है जिसमें 1300 से अधिक सिक्स लगे हैं। अब तक कुल 1349 छक्के लगाए जा चुके हैं, जबकि प्लेऑफ मुकाबले अभी बाकी हैं। आंकड़ों के अनुसार, लगभग हर 12वीं गेंद पर एक छक्का लगा। बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेलते नजर आए। पावरप्ले का रनरेट पहली बार 10 के पार पहुंच गया, जो IPL में पहले कभी नहीं हुआ था। कई मुकाबले ऐसे रहे, जहां टीमों ने शुरुआती 6 ओवर में ही मैच का रुख बदल दिया।

लगातार बड़े स्कोर बनने का असर गेंदबाजों पर साफ नजर आया। इस बार स्पिन और तेज गेंदबाज दोनों महंगे साबित हुए। स्पिनर्स की इकॉनमी 9.26 रही, जो IPL के इतिहास में सबसे खराब है। वहीं पेसर्स ने लगभग 9.94 की इकॉनमी से रन दिए। विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ज्यादातर तेज गेंदबाज ही दिखे। स्पिन विभाग में केवल राशिद खान और सुनील नरेन ही शीर्ष विकेट टेकरों में जगह बना सके।

फील्डिंग में भी दबाव साफ दिखा। इस सीज़न में अब तक 169 कैच छोड़े जा चुके हैं। तेज रन गति और लगातार बड़े शॉट्स के बीच फील्डर्स पर भी दबाव बढ़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 26 कैच ड्रॉप किए। वहीं पंजाब और चेन्नई की टीमों ने भी कई आसान मौके गंवाए। क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि IPL 2026 ने T20 क्रिकेट के नए ट्रेंड को और मजबूत किया है, जहां अब 200 रन भी सुरक्षित स्कोर नहीं माने जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2026 By Rohit.P

IPL 2026 बना सबसे विस्फोटक सीजन, पहली बार 1300 से ज्यादा सिक्स लगे

स्पोर्ट्स डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लीग स्टेज खत्म होने तक, इस सीज़न ने कई रिकॉर्ड बनाएं हैं। रन, सिक्स और 200 से ज्यादा स्कोर के मामले में, यह अब तक का सबसे आक्रामक IPL माना जा रहा है। 70 मैचों में ही 61 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर देखने को मिला है। यह दिलचस्प है कि IPL के पहले 9 सीज़न, यानी 2008 से 2016 तक, कुल 538 मैचों में सिर्फ 57 बार 200+ स्कोर बने थे। इस बार बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और लगभग हर टीम ने बड़े स्कोर का पीछा किया।

IPL 2026 का कुल रनरेट 9.85 तक पहुंच गया है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। पिछले सीज़न में यह 9.62 था। पहली पारी का औसत स्कोर अब रिकॉर्ड 192 तक पहुंच गया है। जीतने वाली टीमों का औसत स्कोर 217 रहा, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। इस बार केवल बड़े स्कोर ही नहीं, बल्कि बड़े टारगेट चेज़ भी सामान्य बात बन गई है। पूरे सीज़न में 16 बार 200 से अधिक का लक्ष्‍य हासिल किया गया, जबकि इससे पहले किसी भी सीज़न में यह आंकड़ा 10 को भी नहीं पार कर पाया था।

इस सीज़न में सबसे अधिक चर्चा छक्कों की रही है। IPL के इतिहास में यह पहला सीज़न है जिसमें 1300 से अधिक सिक्स लगे हैं। अब तक कुल 1349 छक्के लगाए जा चुके हैं, जबकि प्लेऑफ मुकाबले अभी बाकी हैं। आंकड़ों के अनुसार, लगभग हर 12वीं गेंद पर एक छक्का लगा। बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेलते नजर आए। पावरप्ले का रनरेट पहली बार 10 के पार पहुंच गया, जो IPL में पहले कभी नहीं हुआ था। कई मुकाबले ऐसे रहे, जहां टीमों ने शुरुआती 6 ओवर में ही मैच का रुख बदल दिया।

लगातार बड़े स्कोर बनने का असर गेंदबाजों पर साफ नजर आया। इस बार स्पिन और तेज गेंदबाज दोनों महंगे साबित हुए। स्पिनर्स की इकॉनमी 9.26 रही, जो IPL के इतिहास में सबसे खराब है। वहीं पेसर्स ने लगभग 9.94 की इकॉनमी से रन दिए। विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ज्यादातर तेज गेंदबाज ही दिखे। स्पिन विभाग में केवल राशिद खान और सुनील नरेन ही शीर्ष विकेट टेकरों में जगह बना सके।

फील्डिंग में भी दबाव साफ दिखा। इस सीज़न में अब तक 169 कैच छोड़े जा चुके हैं। तेज रन गति और लगातार बड़े शॉट्स के बीच फील्डर्स पर भी दबाव बढ़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 26 कैच ड्रॉप किए। वहीं पंजाब और चेन्नई की टीमों ने भी कई आसान मौके गंवाए। क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि IPL 2026 ने T20 क्रिकेट के नए ट्रेंड को और मजबूत किया है, जहां अब 200 रन भी सुरक्षित स्कोर नहीं माने जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2026-becomes-the-most-explosive-season-more-than-1300/article-54233

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.