IPL 2026 KKR vs RR: पहली जीत की तलाश में कोलकाता, वापसी को तैयार राजस्थान

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

IPL 2026 में KKR बनाम RR मुकाबला आज कोलकाता में, KKR पहली जीत की तलाश में, RR वापसी की कोशिश में जुटी।

IPL 2026 KKR vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के तहत रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मायनों में बेहद अहम है। जहां KKR को इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है, वहीं RR पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता टीम अब तक 6 मैचों में जीत हासिल नहीं कर सकी है, जबकि राजस्थान ने सीजन की शुरुआत दमदार तरीके से की थी लेकिन अब उसे लय बनाए रखने की चुनौती है। मैच का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब कोलकाता में चुनावी कारणों से यह आखिरी घरेलू मुकाबला भी साबित हो सकता है। ऐसे में घरेलू दर्शकों के सामने बेहतर प्रदर्शन का दबाव भी KKR पर रहेगा।

अब तक खेले गए मुकाबलों में KKR का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम को पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती चार मैच जीतकर मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार ने उनकी लय को प्रभावित किया है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें KKR को 16 और RR को 12 मैचों में जीत मिली है। पिछले सीजन में खेले गए दोनों मैच भी कोलकाता ने जीते थे, जिससे उनका मनोबल थोड़ा बढ़ा हुआ होगा।

रणनीति पर सवाल

कोलकाता की टीम में कप्तानी और टीम चयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अजिंक्य रहाणे के टॉस फैसलों और कोचिंग स्टाफ की रणनीति पर लगातार आलोचना हो रही है। खासतौर पर गुजरात के खिलाफ मैच में पिच को समझने में चूक भारी पड़ी थी। 

स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है, हालांकि पिछले मैच में उनका प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा। टीम मैनेजमेंट द्वारा प्लेइंग इलेवन में बार-बार बदलाव भी स्थिरता की कमी दिखाता है।

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए शुरुआत में लगातार चार जीत दर्ज की थी। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में उनका टॉप ऑर्डर पूरी तरह विफल रहा। यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और रियान पराग जैसे बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। रियान पराग की कप्तानी में टीम अब अपनी गलतियों को सुधारने और प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती बनाए रखने के इरादे से उतरेगी।

पिच और मौसम

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां बॉल अच्छे से बल्ले पर आती है और आउटफील्ड तेज रहती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है।

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। मौसम की बात करें तो दिन में तापमान करीब 36 डिग्री तक रहने और हल्की उमस की संभावना है।

KKR के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरोजैसा बनता जा रहा है। लगातार हार से टीम का आत्मविश्वास प्रभावित हुआ है और अब हर मैच उनके लिए अहम हो गया है। दूसरी ओर RR के लिए यह मुकाबला अपनी जीत की लय को दोबारा हासिल करने का अवसर है। यह मैच अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति को प्रभावित कर सकता है और आगे की रणनीति तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आगे क्या

इस मैच के बाद कोलकाता को अपने घरेलू मैदान से लंबा ब्रेक मिलेगा। ऐसे में टीम जीत के साथ सकारात्मक माहौल बनाना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स आगामी मुकाबलों में स्थिर प्रदर्शन के जरिए प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

दोनों की टीमों की प्लेइंग -12

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा। इम्पैक्ट: फिन एलन।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Apr 2026 By Rohit.P

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2026-kkr-vs-rr-rajasthan-ready-to-return-to/article-51596

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.