IPL 2026: रोहित शर्मा का सबसे तेज फिफ्टी, मुंबई ने किया सबसे बड़ा रनचेज, रिकॉर्ड्स की बरसात

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

रोहित शर्मा की 23 गेंदों में तेज फिफ्टी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 224 रन का अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। KKR के खिलाफ इस जीत में कई रिकॉर्ड बने और टीम ने IPL में 300 मैच पूरे किए।

IPL 2026: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचते हुए इंडियन प्रीमियर लीग का अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टीम ने 224 रन का लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के केंद्र में रहे कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने सिर्फ तेजतर्रार पारी खेली बल्कि कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

रोहित का तूफानी अर्धशतक

रोहित शर्मा ने इस मैच में आक्रामक अंदाज अपनाते हुए केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने 2015 के फाइनल में चेन्नई के खिलाफ 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

कोलकाता के खिलाफ रोहित का दबदबा

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड और भी मजबूत हो गया है। इस मैच के बाद उनके KKR के खिलाफ कुल रन 1161 हो गए हैं। इसके साथ ही वे IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिनके पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्रमशः 1159 और 1146 रन हैं।

मुंबई का ऐतिहासिक रनचेज

मुंबई इंडियंस ने 224 रन का लक्ष्य हासिल कर IPL इतिहास में अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। इससे पहले टीम ने 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ टीम ने यह भी साबित किया कि बड़े लक्ष्य अब उनके लिए चुनौती नहीं, बल्कि अवसर बन चुके हैं।

IPL में रोहित की निरंतरता

रोहित शर्मा ने इस मैच में 50वीं बार IPL में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। वे इस उपलब्धि के साथ लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर और शिखर धवन उनसे आगे हैं।

अन्य खिलाड़ियों के अहम रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक और अर्धशतक लगाते हुए इस टीम के खिलाफ छठी बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वहीं सुनील नरेन ने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 190 मैच पूरे किए, जबकि कीरोन पोलार्ड उनके पीछे हैं।

मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक आंकड़ा

इस मुकाबले के साथ मुंबई इंडियंस IPL में 300 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। यह उपलब्धि टीम की लंबे समय से चली रही स्थिरता और प्रदर्शन को दर्शाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो इंग्लैंड की समरसेट टीम और पाकिस्तान ने T20 क्रिकेट में 303-303 मैच खेले हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2026 By Rohit.P

IPL 2026: रोहित शर्मा का सबसे तेज फिफ्टी, मुंबई ने किया सबसे बड़ा रनचेज, रिकॉर्ड्स की बरसात

स्पोर्ट्स डेस्क

IPL 2026: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचते हुए इंडियन प्रीमियर लीग का अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टीम ने 224 रन का लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के केंद्र में रहे कप्तान रोहित शर्मा, जिन्होंने सिर्फ तेजतर्रार पारी खेली बल्कि कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

रोहित का तूफानी अर्धशतक

रोहित शर्मा ने इस मैच में आक्रामक अंदाज अपनाते हुए केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने 2015 के फाइनल में चेन्नई के खिलाफ 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

कोलकाता के खिलाफ रोहित का दबदबा

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड और भी मजबूत हो गया है। इस मैच के बाद उनके KKR के खिलाफ कुल रन 1161 हो गए हैं। इसके साथ ही वे IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिनके पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्रमशः 1159 और 1146 रन हैं।

मुंबई का ऐतिहासिक रनचेज

मुंबई इंडियंस ने 224 रन का लक्ष्य हासिल कर IPL इतिहास में अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। इससे पहले टीम ने 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ टीम ने यह भी साबित किया कि बड़े लक्ष्य अब उनके लिए चुनौती नहीं, बल्कि अवसर बन चुके हैं।

IPL में रोहित की निरंतरता

रोहित शर्मा ने इस मैच में 50वीं बार IPL में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। वे इस उपलब्धि के साथ लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर और शिखर धवन उनसे आगे हैं।

अन्य खिलाड़ियों के अहम रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक और अर्धशतक लगाते हुए इस टीम के खिलाफ छठी बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वहीं सुनील नरेन ने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 190 मैच पूरे किए, जबकि कीरोन पोलार्ड उनके पीछे हैं।

मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक आंकड़ा

इस मुकाबले के साथ मुंबई इंडियंस IPL में 300 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। यह उपलब्धि टीम की लंबे समय से चली रही स्थिरता और प्रदर्शन को दर्शाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो इंग्लैंड की समरसेट टीम और पाकिस्तान ने T20 क्रिकेट में 303-303 मैच खेले हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2026-rohit-sharmas-fastest-fifty-mumbai-made-the-biggest/article-49514

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.