IPL 2026 RR vs MI: राजस्थान की लगातार तीसरी जीत, मुंबई को 27 रन से हराया, जायसवाल ने नाबाद बनाएं 77 रन

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर तीसरी जीत दर्ज की, यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी रही अहम।

IPL 2026 RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन से जीत दर्ज की। यह इस सीजन में राजस्थान की लगातार तीसरी जीत रही, जिसके साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की स्थिति कमजोर हो गई है।

मैच गुवाहाटी में खेला गया, जहां बारिश के कारण शुरुआत में करीब ढाई घंटे की देरी हुई। मौसम की बाधा के चलते मुकाबले को घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

जायसवाल और वैभव की विस्फोटक शुरुआत

राजस्थान की पारी की नींव ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और वैभव सूर्यवंशी ने रखी। जायसवाल ने केवल 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर वैभव ने 14 गेंदों पर तेज 39 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 80 रन की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जायसवाल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।

मुंबई की बल्लेबाजी रही कमजोर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। राजस्थान के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी। तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लेकर मुंबई की पारी को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। टीम ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम लगातार दूसरी हार के बाद सातवें स्थान पर खिसक गई है और उसके खाते में केवल दो अंक हैं।

टीम संयोजन और प्रमुख खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट। इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2026 By Rohit.P

IPL 2026 RR vs MI: राजस्थान की लगातार तीसरी जीत, मुंबई को 27 रन से हराया, जायसवाल ने नाबाद बनाएं 77 रन

स्पोर्ट्स डेस्क

IPL 2026 RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ IPL 2026 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 रन से जीत दर्ज की। यह इस सीजन में राजस्थान की लगातार तीसरी जीत रही, जिसके साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की स्थिति कमजोर हो गई है।

मैच गुवाहाटी में खेला गया, जहां बारिश के कारण शुरुआत में करीब ढाई घंटे की देरी हुई। मौसम की बाधा के चलते मुकाबले को घटाकर 11-11 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

जायसवाल और वैभव की विस्फोटक शुरुआत

राजस्थान की पारी की नींव ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और वैभव सूर्यवंशी ने रखी। जायसवाल ने केवल 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर वैभव ने 14 गेंदों पर तेज 39 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 80 रन की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जायसवाल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।

मुंबई की बल्लेबाजी रही कमजोर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। राजस्थान के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी। तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लेकर मुंबई की पारी को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। टीम ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम लगातार दूसरी हार के बाद सातवें स्थान पर खिसक गई है और उसके खाते में केवल दो अंक हैं।

टीम संयोजन और प्रमुख खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट। इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2026-rr-vs-mi-rajasthans-third-consecutive-win-beat/article-50565

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.