IPL 2026: 26 मार्च से शुरुआत, फाइनल 31 मई; चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उद्घाटन मैच को लेकर संशय

sports

On

टी-20 वर्ल्ड कप के तीन सप्ताह बाद खेला जाएगा IPL, लगातार दूसरे साल PSL से टकराएगी लीग; मिनी ऑक्शन में 19 नए खिलाड़ी शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत गुरुवार, 26 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक पूरे शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IPL के सीईओ हेमांग अमीन ने नीलामी से पहले हुई ब्रीफिंग में इस सीजन की तारीखों की पुष्टि कर दी है।

IPL 2026 का आयोजन टी-20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के लगभग तीन सप्ताह बाद होगा। टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा।

उद्घाटन मैच को लेकर अनिश्चितता

परंपरा के अनुसार IPL का पहला मैच मौजूदा चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर खेला जाता है। पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) होने के कारण पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था। लेकिन स्टेडियम की उपलब्धता पर संशय बना हुआ है।

मुख्य कारण 4 जून 2025 को हुए हादसे हैं, जिसमें RCB की जीत का जश्न मनाते समय स्टेडियम में भगदड़ हुई थी और 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने बड़े आयोजनों के लिए स्टेडियम में कड़े नियम लागू कर दिए हैं। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KCA) को मैचों के आयोजन की सशर्त अनुमति मिली है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री  परमेश्वर स्टेडियम की स्थिति पर अंतिम निर्णय करेंगे।

मिनी ऑक्शन और खिलाड़ी सूची

IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अबू धाबी में 17 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। नीलामी में 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन अंतिम समय में 19 और खिलाड़ी जोड़े गए हैं। अब कुल खिलाड़ी संख्या 369 हो गई है। नए जोड़े गए खिलाड़ियों में अभिमन्यु ईश्वरन, मणि शंकर मुरा सिंह, क्रिस ग्रीन, एथन बॉश, विराट सिंह और अन्य शामिल हैं।

टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपए का पर्स है और 77 स्लॉट अभी भी खाली हैं। बेस प्राइस की बात करें तो 40 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 2 करोड़ और 227 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे कम 30 लाख रुपए है।

IPL और PSL की टक्कर

लगातार दूसरे साल IPL का शेड्यूल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से टकरा रहा है। PSL का शेड्यूल 26 मार्च से 3 मई तक रखा गया है। इसका मतलब है कि दोनों लीग लगभग एक ही समय पर चलेंगी, जिससे दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए भी चुनौती बढ़ जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2026-starts-from-26th-march-final-31st-may-doubt/article-40138

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.