IPL ऑक्शन ने इस खिलाड़ी के करियर पर लगा दिया सवालिया निशान, फैंस ने दे दिया था भारत के दूसरे सचिन तेंदुलकर का दर्जा

Sports Desk

IPL 2025 के ऑक्शन में कुल 182 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इस दौरान भारत के एक ऐसे खिलाड़ी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा जिसे एक समय ICC तक ने अगला सचिन तेंदुलकर बता दिया था।

भारत में आए दिन कोई ना कोई युवा क्रिकेटर उभरकर सामने आता है। जिसके टैलेंट को देखकर फैंस उस क्रिकेटर को दुनिया के महान खिलाड़ियों से तुलना करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ साल 2018 में तब हुआ जब भारतीय टीम ने एक खिलाड़ी की कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और इस खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में जमकर रन बनाए। उस वक्त आईपीएल में भी इस खिलाड़ी को कई टीमें अपने स्क्वाड में शामिल करना चाह रही थी, लेकिन हाल ही में हुए आईपीएल 2025 के ऑक्शन में यह खिलाड़ी अनसोल्ड रहा।

इस खिलाड़ी के करियर में एक समय ऐसा आया था, जब फैंस उसे महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से तुलना करने लगे थे। मगर अब यह खिलाड़ी अपने विवादों के कारण धीरे-धीरे क्रिकेट और फैंस की निगाहों से काफी दूर होता जा रहा है। यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ हैं। शॉ ने अभी तक के अपने करियर में काफी कुछ देख लिया है।

अर्श से फर्श तक का सफर

पृथ्वी शॉ ने साल 2018 में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। आईपीएल में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए कुल 79 मैच खेले हैं, लेकिन अचानक से उनका करियर इस कदर डाउनफॉल पर आ गया है, जहां से वापसी कर पाना उनके लिए लगभग नामुमकिन सा होगा। आईपीएल 2025 के ऑक्शन के दौरान जब उनका नाम सामने आया तब उम्मीद थी कि वह कम ही प्राइस पर किसी न किसी टीम में जरूर बिक जाएंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका और वह अनसोल्ड रहे। पृथ्वी शॉ को आने वाले समय में टीम इंडिया का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन अब उनका हाल ऐसा हो गया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट तो दूर अब आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।

कैसा रहा आईपीएल करियर

आईपीएल में पृथ्वी शॉ के करियर पर एक नजर डालें तो, उन्होंने 79 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 1892 रन बनाए हैं। उस दौरान उनका औसत सिर्फ 23.94 का है। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा है। वह आईपीएल में 147.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल में उनकी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उनके लिए कोई बोली नहीं लगाई। दिल्ली कैपिटल्स युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके देने के लिए जानी जाती रही है, लेकिन शॉ के मामले में दिल्ली ने भी चुप्पी साध ली।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

IPL ऑक्शन ने इस खिलाड़ी के करियर पर लगा दिया सवालिया निशान, फैंस ने दे दिया था भारत के दूसरे सचिन तेंदुलकर का दर्जा

Sports Desk

भारत में आए दिन कोई ना कोई युवा क्रिकेटर उभरकर सामने आता है। जिसके टैलेंट को देखकर फैंस उस क्रिकेटर को दुनिया के महान खिलाड़ियों से तुलना करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ साल 2018 में तब हुआ जब भारतीय टीम ने एक खिलाड़ी की कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और इस खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में जमकर रन बनाए। उस वक्त आईपीएल में भी इस खिलाड़ी को कई टीमें अपने स्क्वाड में शामिल करना चाह रही थी, लेकिन हाल ही में हुए आईपीएल 2025 के ऑक्शन में यह खिलाड़ी अनसोल्ड रहा।

इस खिलाड़ी के करियर में एक समय ऐसा आया था, जब फैंस उसे महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से तुलना करने लगे थे। मगर अब यह खिलाड़ी अपने विवादों के कारण धीरे-धीरे क्रिकेट और फैंस की निगाहों से काफी दूर होता जा रहा है। यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ हैं। शॉ ने अभी तक के अपने करियर में काफी कुछ देख लिया है।

अर्श से फर्श तक का सफर

पृथ्वी शॉ ने साल 2018 में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। आईपीएल में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए कुल 79 मैच खेले हैं, लेकिन अचानक से उनका करियर इस कदर डाउनफॉल पर आ गया है, जहां से वापसी कर पाना उनके लिए लगभग नामुमकिन सा होगा। आईपीएल 2025 के ऑक्शन के दौरान जब उनका नाम सामने आया तब उम्मीद थी कि वह कम ही प्राइस पर किसी न किसी टीम में जरूर बिक जाएंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका और वह अनसोल्ड रहे। पृथ्वी शॉ को आने वाले समय में टीम इंडिया का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन अब उनका हाल ऐसा हो गया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट तो दूर अब आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।

कैसा रहा आईपीएल करियर

आईपीएल में पृथ्वी शॉ के करियर पर एक नजर डालें तो, उन्होंने 79 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 1892 रन बनाए हैं। उस दौरान उनका औसत सिर्फ 23.94 का है। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा है। वह आईपीएल में 147.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल में उनकी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उनके लिए कोई बोली नहीं लगाई। दिल्ली कैपिटल्स युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके देने के लिए जानी जाती रही है, लेकिन शॉ के मामले में दिल्ली ने भी चुप्पी साध ली।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-auction-put-a-question-mark-on-this-players-career/article-4276

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.