IPL क्वालिफायर-1 आज: बेंगलुरु-गुजरात की होगी टक्कर, बारिश होने के आसार

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में आज RCB और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होगी। धर्मशाला में बारिश की संभावना ने मुकाबले का रोमांच बढ़ा दिया है।

इस मंगलवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालिफायर-1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वो सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा। लेकिन, मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा मौसम पर हो रही है, क्योंकि धर्मशाला में बारिश की संभावना करीब 80 प्रतिशत तक बताई जा रही है। यदि बारिश के कारण मैच धुल जाता है, तो पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने के चलते RCB सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक 8 बार ये दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, और हर एक ने 4-4 मैच जीते हैं। इस सीजन में भी दोनों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया है। बेंगलुरु की ताकत उसकी आक्रामक बल्लेबाजी में है, जो इस सीजन में 8 बार 200 से ज्यादा रन बना चुकी है। विराट कोहली लाजवाब फॉर्म में हैं, उन्होंने अब तक 557 रन बनाए हैं। कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने भी कई अहम मौकों पर टीम को संभाला है। पिछले मैच में, धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर की तेज पारी ने टीम को जीत दिलाई थी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड लगातार प्रभावी रहे हैं।

वहीं, गुजरात टाइटंस इस बार मजबूत गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर के दम पर प्लेऑफ तक पहुंचे हैं। कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर बेहतरीन फॉर्म में हैं, और साई सुदर्शन 638 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। हालांकि, गुजरात का मिडिल ऑर्डर और फिनिशिंग इस सीजन में कई बार दबाव में बिखरते हुए नज़र आए हैं।

इस मैच में कुछ दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। विराट कोहली और रबाडा का आमना-सामना सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि रबाडा कई बार विराट को आउट कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, शुभमन गिल के सामने भुवनेश्वर कुमार की स्विंग एक बड़ी चुनौती होगी। धर्मशाला की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। यहां खेले गए पिछले तीन मैचों में ज्यादातर पारियों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। इसलिए अगर बारिश नहीं हुई, तो फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2026 By Rohit.P

IPL क्वालिफायर-1 आज: बेंगलुरु-गुजरात की होगी टक्कर, बारिश होने के आसार

स्पोर्ट्स डेस्क

इस मंगलवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालिफायर-1 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। जो टीम यह मुकाबला जीतेगी, वो सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा। लेकिन, मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा मौसम पर हो रही है, क्योंकि धर्मशाला में बारिश की संभावना करीब 80 प्रतिशत तक बताई जा रही है। यदि बारिश के कारण मैच धुल जाता है, तो पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने के चलते RCB सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक 8 बार ये दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, और हर एक ने 4-4 मैच जीते हैं। इस सीजन में भी दोनों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया है। बेंगलुरु की ताकत उसकी आक्रामक बल्लेबाजी में है, जो इस सीजन में 8 बार 200 से ज्यादा रन बना चुकी है। विराट कोहली लाजवाब फॉर्म में हैं, उन्होंने अब तक 557 रन बनाए हैं। कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने भी कई अहम मौकों पर टीम को संभाला है। पिछले मैच में, धर्मशाला में वेंकटेश अय्यर की तेज पारी ने टीम को जीत दिलाई थी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड लगातार प्रभावी रहे हैं।

वहीं, गुजरात टाइटंस इस बार मजबूत गेंदबाजी और टॉप ऑर्डर के दम पर प्लेऑफ तक पहुंचे हैं। कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर बेहतरीन फॉर्म में हैं, और साई सुदर्शन 638 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। हालांकि, गुजरात का मिडिल ऑर्डर और फिनिशिंग इस सीजन में कई बार दबाव में बिखरते हुए नज़र आए हैं।

इस मैच में कुछ दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। विराट कोहली और रबाडा का आमना-सामना सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि रबाडा कई बार विराट को आउट कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, शुभमन गिल के सामने भुवनेश्वर कुमार की स्विंग एक बड़ी चुनौती होगी। धर्मशाला की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। यहां खेले गए पिछले तीन मैचों में ज्यादातर पारियों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। इसलिए अगर बारिश नहीं हुई, तो फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-qualifier-1-today-bengaluru-gujarat-will-clash-there-is/article-54232

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.