10 साल पहले हुआ था जैसा, ICC वनडे टूर्नामेंट में फिर होने जा रहा वैसा ही सेमीफाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी में 48 घंटे अहम

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल ठीक वैसा ही होने जा रहा है, जैसा 10 साल पहले वनडे वर्ल्ड कप 2015 में देखने को मिला था. बिल्कुल वही लाइन-अप. तो क्या अंजाम भी वैसा ही रहेगा या कुछ बदलेगा. अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल की लाइन अप तय है. 4 और 5 मार्च को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं. पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैं. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड से है. अब हम आपसे कहें कि ये सेमीफाइनल ठीक वैसा ही होने जा रहा है, जैसा 10 साल पहले हुआ था, तो क्या आप यकीन करेंगे? जी हां, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की स्टोरी रिपीट होती दिख रही है. तब भी यही टीमें आपस में सेमीफाइनल में भिड़ीं थी और अब भी उन्हीं के बीच फाइनल के टिकट के लिए मुकाबला होने जा रहा है.

ICC वनडे टूर्नामेंट में 10 साल पहले जैसा सेमीफाइनल

अब ICC वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 10 साल पुरानी स्टोरी तो रिपीट हो गई. मगर अंजाम वैसा ना हो तो ही टीम इंडिया के नजरिए से अच्छा रहेगा. कुल मिलाकर ये टीम इंडिया के पास हिसाब को बराबर करने का भी मौका है. तो 10 साल पहले यानी वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में क्या हुआ था. वहां भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तरह ही सेमीफाइनल की लाइन अप थी. भारत की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से थी और साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना करने उतरा था.

भारत VS ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका VS न्यूजीलैंड

2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. हालांकि, ये उस वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल था. वहीं पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुइस से 4 विकेट से हराया था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बदलाव बस ये है कि पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच है. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में 48 घंटे अहम

साफ है कि चैंपियंस ट्रॉफी में 48 घंटे बेहद अहम हैं. 48 घंटे से यहां मतलब 4 और 5 तारीख से है, जिस दिन दोनों सेमीफाइनल खेले जाने हैं. इन दो दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि 10 साल पुराना इतिहास वाकई खुद को पूरी तरह से दोहराता दिखता है. या फिर उसमें कोई बदलाव होता नजर आता है. वैसे जिस तरह से भारत और साउथ अफ्रीका अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले हैं, उसके बाद कुछ भी संभव है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

10 साल पहले हुआ था जैसा, ICC वनडे टूर्नामेंट में फिर होने जा रहा वैसा ही सेमीफाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी में 48 घंटे अहम

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल की लाइन अप तय है. 4 और 5 मार्च को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं. पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हैं. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टक्कर न्यूजीलैंड से है. अब हम आपसे कहें कि ये सेमीफाइनल ठीक वैसा ही होने जा रहा है, जैसा 10 साल पहले हुआ था, तो क्या आप यकीन करेंगे? जी हां, चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की स्टोरी रिपीट होती दिख रही है. तब भी यही टीमें आपस में सेमीफाइनल में भिड़ीं थी और अब भी उन्हीं के बीच फाइनल के टिकट के लिए मुकाबला होने जा रहा है.

ICC वनडे टूर्नामेंट में 10 साल पहले जैसा सेमीफाइनल

अब ICC वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 10 साल पुरानी स्टोरी तो रिपीट हो गई. मगर अंजाम वैसा ना हो तो ही टीम इंडिया के नजरिए से अच्छा रहेगा. कुल मिलाकर ये टीम इंडिया के पास हिसाब को बराबर करने का भी मौका है. तो 10 साल पहले यानी वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में क्या हुआ था. वहां भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तरह ही सेमीफाइनल की लाइन अप थी. भारत की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से थी और साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना करने उतरा था.

भारत VS ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका VS न्यूजीलैंड

2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. हालांकि, ये उस वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल था. वहीं पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को डकवर्थ लुइस से 4 विकेट से हराया था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बदलाव बस ये है कि पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच है. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में 48 घंटे अहम

साफ है कि चैंपियंस ट्रॉफी में 48 घंटे बेहद अहम हैं. 48 घंटे से यहां मतलब 4 और 5 तारीख से है, जिस दिन दोनों सेमीफाइनल खेले जाने हैं. इन दो दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि 10 साल पुराना इतिहास वाकई खुद को पूरी तरह से दोहराता दिखता है. या फिर उसमें कोई बदलाव होता नजर आता है. वैसे जिस तरह से भारत और साउथ अफ्रीका अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले हैं, उसके बाद कुछ भी संभव है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/it-happened-10-years-ago-as-icc-is-going-to/article-12454

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.