चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट पर बड़ा अपडटे आया है. बुमराह अपनी पीठ की तकलीफ से अभी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच के दौरान चोट लगी थी, इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह मिली थी. वहीं, बुमराह हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी पीठ का स्कैन कराने पहुंचे थे. लेकिन भारत के इस बड़े मैच विनर की फिलहाल मैदान पर वापसी नहीं होने वाली है.

पीठ की चोट से नहीं उभरे हैं बुमराह

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट से अभी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. हालांकि बेंगलुरु में बुमराह के किए गए स्कैन में कुछ भी असामान्य नहीं पाया गया, लेकिन वह अभी गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं. संभावना है कि वह कुछ हफ्तों में दौड़ना शुरू कर देंगे और उसके बाद धीरे-धीरे गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे. जब तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी प्रगति की निगरानी करेगी.

टीम इंडिया को बदलना पड़ा स्क्वॉड

बता दें, बुमराह को 18 जनवरी को घोषित की गई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था. लेकिन अब बीसीसीआई को टीम इंडिया में बदलाव करना पड़ा है. बुमराह की जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह के बैक-अप के रूप में शामिल किया था. हर्षित राणा ने इस सीरीज के दौरान अपना वनडे डेब्यू भी किया है.

चैंपियंस ट्रॉफी2025 के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में खेल पाएंगे या नहीं इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच के दौरान चोट लगी थी, इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह मिली थी. वहीं, बुमराह हाल ही में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी पीठ का स्कैन कराने पहुंचे थे. लेकिन भारत के इस बड़े मैच विनर की फिलहाल मैदान पर वापसी नहीं होने वाली है.

पीठ की चोट से नहीं उभरे हैं बुमराह

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट से अभी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. हालांकि बेंगलुरु में बुमराह के किए गए स्कैन में कुछ भी असामान्य नहीं पाया गया, लेकिन वह अभी गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं. संभावना है कि वह कुछ हफ्तों में दौड़ना शुरू कर देंगे और उसके बाद धीरे-धीरे गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे. जब तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी प्रगति की निगरानी करेगी.

टीम इंडिया को बदलना पड़ा स्क्वॉड

बता दें, बुमराह को 18 जनवरी को घोषित की गई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था. लेकिन अब बीसीसीआई को टीम इंडिया में बदलाव करना पड़ा है. बुमराह की जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह के बैक-अप के रूप में शामिल किया था. हर्षित राणा ने इस सीरीज के दौरान अपना वनडे डेब्यू भी किया है.

चैंपियंस ट्रॉफी2025 के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/jasprit-bumrah-bcci-announced-a-replacement-for-champions-trophy-2025/article-10052

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.