Jasprit Bumrah नहीं बनेंगे कप्तान? ये 2 विकेटकीपर कर सकते हैं रोहित शर्मा को रिप्लेस: दिग्गज का हैरतअंगेज दावा

Sports Desk

रोहित शर्मा की खराब फॉर्म के बीच भारतीय टीम का नया कप्तान ढूंढे जाने की अटकलें हैं. अब इस विषय पर भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान जारी किया है.

साल 2024 के आखिरी 6 महीने रोहित शर्मा के लिए कतई अच्छे नहीं रहे. वो टेस्ट मैचों से लेकर व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे. इसी खराब फॉर्म के बीच रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने और किसी नए प्लेयर के हाथों में कप्तानी सौंपने की अटकलें तेज होने लगी हैं. खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह को रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. मगर इन अटकलों के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का कहना है कि बुमराह को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए.

मोहम्मद कैफ का मानना है कि अजीत अगरकर और अन्य चयनकर्ताओं को कोई फैसला लेने से बहुत विचार करना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि बुमराह को फिट रहकर ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकाने की जरूरत है. ये डर हमेशा बना रहेगा कि कप्तानी का भार मिलने से बुमराह कहीं दबाव में आकर लय से ना भटक जाएं.

बुमराह को नहीं बनना चाहिए कप्तान

मोहम्मद कैफ ने कहा, "अगर आप रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर जसप्रीत बुमराह में नया कप्तान देख रहे हैं तो यह सही फैसला नहीं होगा. वो अभी फॉर्म में चल रहे अकेले गेंदबाज हैं और प्रत्येक मैच में अच्छा करने के दबाव में रहते हैं." कैफ का कहना है कि बुमराह को चोट लगने की संभावना अधिक रहती है क्योंक वो अपनी कमर और कंधे का जोर लगाकर गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर ने सवाल उठाया कि यदि बुमराह बीच सीरीज में चोटिल हो जाते हैं तो उनकी जगह कप्तानी कौन करेगा?

केएल राहुल या ऋषभ पंत को करें तैयार

मोहम्मद कैफ का कहना है कि अगले WTC सत्र के लिए टीम इंडिया को केएल राहुल या ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपनी चाहिए. उन्होंने कहा, "मैं एक बल्लेबाज को अगला कप्तान बनते देखना चाहता हूं. केएल राहुल और ऋषभ पंत पहले भी कप्तानी कर चुके हैं. IPL से पंत ने काफी अनुभव पाया है और राहुल टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

Jasprit Bumrah नहीं बनेंगे कप्तान? ये 2 विकेटकीपर कर सकते हैं रोहित शर्मा को रिप्लेस: दिग्गज का हैरतअंगेज दावा

Sports Desk

साल 2024 के आखिरी 6 महीने रोहित शर्मा के लिए कतई अच्छे नहीं रहे. वो टेस्ट मैचों से लेकर व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे. इसी खराब फॉर्म के बीच रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने और किसी नए प्लेयर के हाथों में कप्तानी सौंपने की अटकलें तेज होने लगी हैं. खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह को रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. मगर इन अटकलों के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का कहना है कि बुमराह को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए.

मोहम्मद कैफ का मानना है कि अजीत अगरकर और अन्य चयनकर्ताओं को कोई फैसला लेने से बहुत विचार करना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि बुमराह को फिट रहकर ज्यादा से ज्यादा विकेट चटकाने की जरूरत है. ये डर हमेशा बना रहेगा कि कप्तानी का भार मिलने से बुमराह कहीं दबाव में आकर लय से ना भटक जाएं.

बुमराह को नहीं बनना चाहिए कप्तान

मोहम्मद कैफ ने कहा, "अगर आप रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर जसप्रीत बुमराह में नया कप्तान देख रहे हैं तो यह सही फैसला नहीं होगा. वो अभी फॉर्म में चल रहे अकेले गेंदबाज हैं और प्रत्येक मैच में अच्छा करने के दबाव में रहते हैं." कैफ का कहना है कि बुमराह को चोट लगने की संभावना अधिक रहती है क्योंक वो अपनी कमर और कंधे का जोर लगाकर गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर ने सवाल उठाया कि यदि बुमराह बीच सीरीज में चोटिल हो जाते हैं तो उनकी जगह कप्तानी कौन करेगा?

केएल राहुल या ऋषभ पंत को करें तैयार

मोहम्मद कैफ का कहना है कि अगले WTC सत्र के लिए टीम इंडिया को केएल राहुल या ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपनी चाहिए. उन्होंने कहा, "मैं एक बल्लेबाज को अगला कप्तान बनते देखना चाहता हूं. केएल राहुल और ऋषभ पंत पहले भी कप्तानी कर चुके हैं. IPL से पंत ने काफी अनुभव पाया है और राहुल टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/jasprit-bumrah-will-not-become-captain-these-2-wicketkeepers-can/article-7334

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.