झज्जर की बेटी तपस्या बनीं जूनियर वर्ल्ड चैंपियन: मां ने रोका, पिता ने सपना देखा; अब तिरंगे से गूंजी बुल्गारिया

Sports

हरियाणा के झज्जर की 18 वर्षीय रेसलर तपस्या गहलावत ने बुल्गारिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में 57 किलो वर्ग का गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया।

 तपस्या 24 अगस्त (रविवार) को स्वदेश लौट रही हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

पिता का सपना, मां की चिंता

तपस्या के पिता परमेश गहलावत खुद नेशनल लेवल के पहलवान रहे हैं। पेट की समस्या के कारण उन्हें कुश्ती छोड़नी पड़ी, लेकिन बेटी के जरिए ओलंपिक तक पहुंचने का सपना देखा। वहीं मां डॉ. नवीन गहलावत, जो सोनीपत के जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में संस्कृत की प्रोफेसर हैं, हमेशा चाहती थीं कि बेटी पढ़ाई में करियर बनाए। अखाड़े में जाने को लेकर घर में कई बार नोकझोंक तक हुई।

जापान की 40 मैच अजेय खिलाड़ी को हराया

तपस्या ने सेमीफाइनल में जापान की सोवाका उचिदा को हराकर बड़ा उलटफेर किया। उचिदा लगातार 40 मुकाबले जीत चुकी थीं। फाइनल में तपस्या ने नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को मात देकर गोल्ड अपने नाम किया।

दादा की मौत की खबर छिपाई गई

14 अगस्त को दादा सूबेदार राममेहर सिंह का निधन हुआ, लेकिन परिवार ने यह खबर तपस्या से छिपा ली ताकि उसका ध्यान न भटके। 20 अगस्त को उसने गोल्ड जीतकर पूरे गांव का मान बढ़ा दिया।

5 साल की उम्र से अखाड़े में

तपस्या का जन्म 19 नवंबर 2006 को हुआ। बचपन में मोटापा कम करने के लिए जब उसे ग्राउंड भेजा गया तो कुश्ती से लगाव हो गया। 10 साल की उम्र में उसने पहला नेशनल मेडल जीता और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

परिवार की खेल विरासत

तपस्या के परदादा हजारी लाल पहलवान रहे, चाचा गुलाब गहलावत एथलेटिक्स में नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट हैं। छोटा भाई दक्ष गहलावत भी कुश्ती में स्कूल स्तर पर मेडल जीत चुका है।

अब तक कई बड़े गोल्ड

  • नोएडा जूनियर नेशनल – गोल्ड

  • बेंगलुरु सीनियर नेशनल – गोल्ड

  • हरिद्वार नेशनल गेम्स – गोल्ड

  • जूनियर एशियन चैंपियनशिप (किर्गिस्तान) – गोल्ड

  • अब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (बुल्गारिया) – गोल्ड

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

झज्जर की बेटी तपस्या बनीं जूनियर वर्ल्ड चैंपियन: मां ने रोका, पिता ने सपना देखा; अब तिरंगे से गूंजी बुल्गारिया

Sports

 तपस्या 24 अगस्त (रविवार) को स्वदेश लौट रही हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

पिता का सपना, मां की चिंता

तपस्या के पिता परमेश गहलावत खुद नेशनल लेवल के पहलवान रहे हैं। पेट की समस्या के कारण उन्हें कुश्ती छोड़नी पड़ी, लेकिन बेटी के जरिए ओलंपिक तक पहुंचने का सपना देखा। वहीं मां डॉ. नवीन गहलावत, जो सोनीपत के जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में संस्कृत की प्रोफेसर हैं, हमेशा चाहती थीं कि बेटी पढ़ाई में करियर बनाए। अखाड़े में जाने को लेकर घर में कई बार नोकझोंक तक हुई।

जापान की 40 मैच अजेय खिलाड़ी को हराया

तपस्या ने सेमीफाइनल में जापान की सोवाका उचिदा को हराकर बड़ा उलटफेर किया। उचिदा लगातार 40 मुकाबले जीत चुकी थीं। फाइनल में तपस्या ने नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को मात देकर गोल्ड अपने नाम किया।

दादा की मौत की खबर छिपाई गई

14 अगस्त को दादा सूबेदार राममेहर सिंह का निधन हुआ, लेकिन परिवार ने यह खबर तपस्या से छिपा ली ताकि उसका ध्यान न भटके। 20 अगस्त को उसने गोल्ड जीतकर पूरे गांव का मान बढ़ा दिया।

5 साल की उम्र से अखाड़े में

तपस्या का जन्म 19 नवंबर 2006 को हुआ। बचपन में मोटापा कम करने के लिए जब उसे ग्राउंड भेजा गया तो कुश्ती से लगाव हो गया। 10 साल की उम्र में उसने पहला नेशनल मेडल जीता और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

परिवार की खेल विरासत

तपस्या के परदादा हजारी लाल पहलवान रहे, चाचा गुलाब गहलावत एथलेटिक्स में नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट हैं। छोटा भाई दक्ष गहलावत भी कुश्ती में स्कूल स्तर पर मेडल जीत चुका है।

अब तक कई बड़े गोल्ड

  • नोएडा जूनियर नेशनल – गोल्ड

  • बेंगलुरु सीनियर नेशनल – गोल्ड

  • हरिद्वार नेशनल गेम्स – गोल्ड

  • जूनियर एशियन चैंपियनशिप (किर्गिस्तान) – गोल्ड

  • अब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (बुल्गारिया) – गोल्ड

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/jhajjars-daughter-became-austerity-junior-world-champion-mother-stopped-father/article-31430

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.