जोस बटलर का टी-20 में तहलका, भारत में बना दिया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते इंग्लैंड बल्लेबाज बने

Sports Desk

आईपीएल में जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है. आरसीबी के खिलाफ मैच में जोस बटलर ने 39 गेंद का सामना किया और 73 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी इस तूफानी पारी के दौरान बटलर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है.

आईपीएल 2025 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  (RCB vs GT, IPL 2025) को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच में गुजरात की ओर से जोस बटलर ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और 39 गेंद पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे. बटलर ने अपनी पारी में 5 चौके औऱ 6 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. बटलर ने अपनी धुआंधार पारी के दौरान भारत में टी-20 खेलते हुए 4000 रन भी पूरे कर लिए और एक साथ दो बड़े दिग्गजों को पछाड़कर महारिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया.  बटलर भारत में विदेशी बल्लेबाज की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बैटर बन गए हैं. ऐसा कर बटलर ने फाफ डुप्लेसी और शेन वॉटसन को पछाड़ दिया है. भारत में टी-20 खेलते हुए बटलर ने अबतक 4051 रन बना लिए हैं. वहीं, फाफ डु प्लेसी ने अबतक भारत में टी-20 खेलते हुए 4045 रन बनाए थे तो वहीं शेन वॉटसन ने 3737 रन टी-20 में भारत में खेलते हुए बनाने का कमाल किया था.

इसके अलावा भारत में किसी विदेशी बल्लेबाज की ओऱ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है. वॉर्नर ने भारत में कुल 171 टी-20 पारी खेली और कुल 6272 रन बनाने में सफल रहे. वहीं. इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं. गेल ने भारत में 134 टी-20 पारियां खेलते हुए कुल 4841 रन बनाए हैं. 

भारत में विदेशी बल्लेबाज की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

6,272 - डेविड वार्नर (171 पारी) (ऑस्ट्रेलिया)
4,841 - क्रिस गेल (134 पारी) (वेस्टइंडीज)
4,412 - एबी डिविलियर्स (142 पारियां)  (साउथ अफ्रीका)
4,051* – जोस बटलर (121 पारी) (इंग्लैंड)
4,045 - फाफ डु प्लेसिस (123 पारी) (साउथ अफ्रीका)
3,737 - शेन वॉटसन (140 पारियां) (ऑस्ट्रेलिया)

भारत में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले इंग्लैंड बल्लेबाज बने जोस बटलर

वहीं, बटलर अब भारत में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि बटलर ने अपनी तूफानी पारी में 39 गेंद का सामना किया और 5 चौके औऱ 6 छक्के लगाए. बटलर की पारी के दम पर गुजरात ने यह मैच 17.5 ओवर में ही जीत लिया. इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे जिसके बाद गुजरात ने 17.5 ओर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बल्लेबाजी के दौरान साईं सुदर्शन ने 49 रन की पारी खेली, वहीं, शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को उनके अहम तीन विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

जोस बटलर का टी-20 में तहलका, भारत में बना दिया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते इंग्लैंड बल्लेबाज बने

Sports Desk

आईपीएल 2025 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  (RCB vs GT, IPL 2025) को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच में गुजरात की ओर से जोस बटलर ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और 39 गेंद पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे. बटलर ने अपनी पारी में 5 चौके औऱ 6 छक्के लगाने में सफलता हासिल की. बटलर ने अपनी धुआंधार पारी के दौरान भारत में टी-20 खेलते हुए 4000 रन भी पूरे कर लिए और एक साथ दो बड़े दिग्गजों को पछाड़कर महारिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया.  बटलर भारत में विदेशी बल्लेबाज की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बैटर बन गए हैं. ऐसा कर बटलर ने फाफ डुप्लेसी और शेन वॉटसन को पछाड़ दिया है. भारत में टी-20 खेलते हुए बटलर ने अबतक 4051 रन बना लिए हैं. वहीं, फाफ डु प्लेसी ने अबतक भारत में टी-20 खेलते हुए 4045 रन बनाए थे तो वहीं शेन वॉटसन ने 3737 रन टी-20 में भारत में खेलते हुए बनाने का कमाल किया था.

इसके अलावा भारत में किसी विदेशी बल्लेबाज की ओऱ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है. वॉर्नर ने भारत में कुल 171 टी-20 पारी खेली और कुल 6272 रन बनाने में सफल रहे. वहीं. इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं. गेल ने भारत में 134 टी-20 पारियां खेलते हुए कुल 4841 रन बनाए हैं. 

भारत में विदेशी बल्लेबाज की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

6,272 - डेविड वार्नर (171 पारी) (ऑस्ट्रेलिया)
4,841 - क्रिस गेल (134 पारी) (वेस्टइंडीज)
4,412 - एबी डिविलियर्स (142 पारियां)  (साउथ अफ्रीका)
4,051* – जोस बटलर (121 पारी) (इंग्लैंड)
4,045 - फाफ डु प्लेसिस (123 पारी) (साउथ अफ्रीका)
3,737 - शेन वॉटसन (140 पारियां) (ऑस्ट्रेलिया)

भारत में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले इंग्लैंड बल्लेबाज बने जोस बटलर

वहीं, बटलर अब भारत में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि बटलर ने अपनी तूफानी पारी में 39 गेंद का सामना किया और 5 चौके औऱ 6 छक्के लगाए. बटलर की पारी के दम पर गुजरात ने यह मैच 17.5 ओवर में ही जीत लिया. इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे जिसके बाद गुजरात ने 17.5 ओर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बल्लेबाजी के दौरान साईं सुदर्शन ने 49 रन की पारी खेली, वहीं, शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज को उनके अहम तीन विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/jose-butlers-tehelka-in-t20-maharikord-made-the-only-england/article-16485

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.