IND vs NZ: मुकाबले से पहले कीवी खिलाड़ी हुआ कोहली का मुरीद, बताया क्यों हैं वह महान प्लेयर

Sports Desk

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम 2 मार्च को दुबई के मैदान पर ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम का सामना करेगी। ये मैच विराट कोहली के वनडे करियर का 300वां मुकाबला होगा जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसको लेकर कीवी टीम की तरफ से बयान सामने आया है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबलों को जीतने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पहले ही पक्का कर लिया है। वहीं टीम इंडिया ग्रुप-ए में अपना आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलने उतरेगी। ये मैच भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी और वर्ल्ड क्रिकेट के महान प्लेयर्स में शामिल विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे मुकाबला भी होगा। अब तक भारत के लिए वनडे में सिर्फ 6 प्लेयर्स ने 300 वनडे मैच खेले हैं। कोहली की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर कीवी टीम की तरफ से भी उन्हें बधाई दी गई है तो वहीं उनके साथ आईपीएल में आरसीबी टीम का हिस्सा रह चुके ग्लेन फिलिप्स ने कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा बताया है।

कोहली एक बहुत ही मेहनती खिलाड़ी हैं

विराट कोहली को लेकर न्यूजीलैंड टीम खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले दिए अपने बयान में उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें निजी तौर पर भी मुझे जानने का मौका मिला जो मेरे लिए एक काफी अच्छा अनुभव भी रहा। कोहली की विरासत को आगे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा, जिसमें ये युवा प्लेयर्स के लिए एक प्रेरणा का भी काम करेगी। कोहली ने खुद को यहां तक अपनी मेहनत के दम पर पहुंचाया है और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया है उसका असर हम सभी को साफतौर पर देखने को मिलता है।

फटाफट क्रिकेट के दौर में 300 वनडे खेलना काफी बड़ी बात

ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली के 300 वनडे मैच खेलने की उपलब्धि को लेकर भी उन्हें बधाई दी साथ ही कहा कि आज के दौर में जहां टी20 क्रिकेट सबसे ज्यादा देखने को मिलता है वहां पर किसी भी प्लेयर के लिए 300 वनडे मैच खेलना काफी बड़ी बात है। इसी वजह से ये उनके लिए काफी शानदार पल रहेगा। बता दें कि कोहली ने पिछली बार जब साल 2023 में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ वनडे मैच खेला था तो उसमें उनके बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IND vs NZ: मुकाबले से पहले कीवी खिलाड़ी हुआ कोहली का मुरीद, बताया क्यों हैं वह महान प्लेयर

Sports Desk

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबलों को जीतने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पहले ही पक्का कर लिया है। वहीं टीम इंडिया ग्रुप-ए में अपना आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलने उतरेगी। ये मैच भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी और वर्ल्ड क्रिकेट के महान प्लेयर्स में शामिल विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे मुकाबला भी होगा। अब तक भारत के लिए वनडे में सिर्फ 6 प्लेयर्स ने 300 वनडे मैच खेले हैं। कोहली की इस बड़ी उपलब्धि को लेकर कीवी टीम की तरफ से भी उन्हें बधाई दी गई है तो वहीं उनके साथ आईपीएल में आरसीबी टीम का हिस्सा रह चुके ग्लेन फिलिप्स ने कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा बताया है।

कोहली एक बहुत ही मेहनती खिलाड़ी हैं

विराट कोहली को लेकर न्यूजीलैंड टीम खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले दिए अपने बयान में उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें निजी तौर पर भी मुझे जानने का मौका मिला जो मेरे लिए एक काफी अच्छा अनुभव भी रहा। कोहली की विरासत को आगे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा, जिसमें ये युवा प्लेयर्स के लिए एक प्रेरणा का भी काम करेगी। कोहली ने खुद को यहां तक अपनी मेहनत के दम पर पहुंचाया है और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया है उसका असर हम सभी को साफतौर पर देखने को मिलता है।

फटाफट क्रिकेट के दौर में 300 वनडे खेलना काफी बड़ी बात

ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली के 300 वनडे मैच खेलने की उपलब्धि को लेकर भी उन्हें बधाई दी साथ ही कहा कि आज के दौर में जहां टी20 क्रिकेट सबसे ज्यादा देखने को मिलता है वहां पर किसी भी प्लेयर के लिए 300 वनडे मैच खेलना काफी बड़ी बात है। इसी वजह से ये उनके लिए काफी शानदार पल रहेगा। बता दें कि कोहली ने पिछली बार जब साल 2023 में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ वनडे मैच खेला था तो उसमें उनके बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kiwi-player-became-kohlis-admire-before-ind-vs-nz-match/article-12315

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.