KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गिनाए हार के कारण, जानें किसे ठहराया 'शर्मनाक' हार का जिम्मेदार

Sports Desk

कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2025 के अपने पहले मैच में RCB के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटिंग इतनी दमदार रही कि कोलकाता का गेंदबाजी लाइन-अप उसके आगे टिक ही नहीं पाया. RCB के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने अर्धशतक लगाए. विराट ने नाबाद 59 रन की पारी खेली, वहीं साल्ट ने तूफानी अंदाज में 56 रन बनाए. कोलकाता के लिए केवल तीन गेंदबाज एक-एक विकेट ले पाए. अब KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की हार के कारण गिनवाए हैं.

कहां पलटा मैच का रुख

अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की हार का कारण बताते हुए कहा, "हम 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 2-3 विकेटों ने मैच का रुख ही पलट कर रख दिया. बाद में आए बल्लेबाजों ने अथक प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. जब मैं और वेंकटेश अय्यर बैटिंग कर रहे थे, तब हम 200-210 तक के स्कोर के बारे में सोच रहे थे. मगर एकसाथ गिरे विकेटों ने मैच का रुख पलट दिया." अजिंक्य रहाणे ने बाद के ओवरों में ड्यू के आने का भी जिक्र किया. साथ ही उन्होंने पावरप्ले के भीतर RCB द्वारा की गई बैटिंग की जमकर तारीफ की.

कोलकाता की टीम एक समय 10वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना चुकी थी. 10 ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार जा चुका था, ऐसे में 200 का स्कोर पूरी तरह संभव प्रतीत हो रहा था. देखते ही देखते KKR की टीम अगले 43 रनों के भीतर अगले 5 विकेट गंवा चुकी थी. अंत में टीम केवा 174 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. आखिरी 10 ओवरों में टीम सिर्फ 67 रन ही बना पाई. कहा जा सकता है कि KKR 20-30 रन अधिक बना सकती थी. वहीं KKR की हार का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि एक बार दबाव में आने के बाद सभी गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगड़ी हुई नजर आने लगी थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Mar 2025 By दैनिक जागरण

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गिनाए हार के कारण, जानें किसे ठहराया 'शर्मनाक' हार का जिम्मेदार

Sports Desk

कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2025 के अपने पहले मैच में RCB के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटिंग इतनी दमदार रही कि कोलकाता का गेंदबाजी लाइन-अप उसके आगे टिक ही नहीं पाया. RCB के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने अर्धशतक लगाए. विराट ने नाबाद 59 रन की पारी खेली, वहीं साल्ट ने तूफानी अंदाज में 56 रन बनाए. कोलकाता के लिए केवल तीन गेंदबाज एक-एक विकेट ले पाए. अब KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की हार के कारण गिनवाए हैं.

कहां पलटा मैच का रुख

अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की हार का कारण बताते हुए कहा, "हम 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 2-3 विकेटों ने मैच का रुख ही पलट कर रख दिया. बाद में आए बल्लेबाजों ने अथक प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. जब मैं और वेंकटेश अय्यर बैटिंग कर रहे थे, तब हम 200-210 तक के स्कोर के बारे में सोच रहे थे. मगर एकसाथ गिरे विकेटों ने मैच का रुख पलट दिया." अजिंक्य रहाणे ने बाद के ओवरों में ड्यू के आने का भी जिक्र किया. साथ ही उन्होंने पावरप्ले के भीतर RCB द्वारा की गई बैटिंग की जमकर तारीफ की.

कोलकाता की टीम एक समय 10वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना चुकी थी. 10 ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार जा चुका था, ऐसे में 200 का स्कोर पूरी तरह संभव प्रतीत हो रहा था. देखते ही देखते KKR की टीम अगले 43 रनों के भीतर अगले 5 विकेट गंवा चुकी थी. अंत में टीम केवा 174 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. आखिरी 10 ओवरों में टीम सिर्फ 67 रन ही बना पाई. कहा जा सकता है कि KKR 20-30 रन अधिक बना सकती थी. वहीं KKR की हार का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि एक बार दबाव में आने के बाद सभी गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगड़ी हुई नजर आने लगी थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kkr-captain-ajinkya-rahane-counts-due-to-the-defeat-who/article-15060

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.