- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- KKR vs CSK: प्लेऑफ की उम्मीदों के साथ कोलकाता उतरेगी मैदान में, चेन्नई को 6 साल बाद हराने का मौका
KKR vs CSK: प्लेऑफ की उम्मीदों के साथ कोलकाता उतरेगी मैदान में, चेन्नई को 6 साल बाद हराने का मौका
Sports
आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला आज शाम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछली भिड़ंत में कोलकाता ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया था।
ईडन में चेन्नई के खिलाफ हार का सिलसिला
कोलकाता के लिए यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका में ऊपर चढ़ने का नहीं, बल्कि घरेलू मैदान पर चेन्नई से पुराना हिसाब चुकता करने का भी मौका है। ईडन गार्डन्स में कोलकाता को CSK के खिलाफ आखिरी जीत 2018 में मिली थी। इसके बाद यहां खेले गए दो मुकाबले चेन्नई ने जीते हैं।
KKR के लिए करो या मरो की स्थिति
कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम ने 5 में जीत, 5 में हार और 1 मुकाबला बारिश के कारण रद्द किया गया। टीम के खाते में 11 अंक हैं और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे बाकी तीन में से कम से कम दो मुकाबले जीतने होंगे।
CSK की वापसी की उम्मीद खत्म
वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। 11 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 4 अंक लेकर टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। अब चेन्नई के लिए बचे हुए मैच केवल सम्मान बचाने के होंगे।
मैच डिटेल्स:
-
मुकाबला: कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स
-
मैच संख्या: 57
-
तारीख: 7 मई 2025
-
स्थान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
-
टॉस: शाम 7:00 बजे
-
मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए