KKR vs GT का मैच आज: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी कोलकाता, गुजरात की नजर टॉप-2 पर

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

IPL 2026 में आज KKR और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे। प्लेऑफ की उम्मीद बचाने कोलकाता के लिए जीत जरूरी है।

IPL 2026 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। शाम 7.30 बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन सबसे ज्यादा दबाव KKR पर है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम अगर आज हार जाती है, तो उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। वहीं, शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस जीत के साथ टॉप-2 में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी। करीब एक महीने बाद कोलकाता अपने मैदान पर खेल रही है, इसलिए फैंस का उमंग और माहौल काफी गर्म रहने की उम्मीद है।

अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में गुजरात ने बढ़त बनाई हुई है। पांच मैचों में से GT ने चार बार जीत हासिल की है। इस सीजन की पहली भिड़ंत अहमदाबाद में हुई थी, जहां गुजरात ने आसानी से जीत दर्ज की थी। इस बार कोलकाता के लिए सिर्फ जीत नहीं, बल्कि पिछली हार का बदला भी लेने का मौका है। टीम मैनेजमेंट ने पिछले मैच के बाद प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी क्रम पर लंबी चर्चा की है। KKR का इस सीजन का प्रदर्शन कई सवाल खड़े करता रहा है। टीम शुरुआत से सही संयोजन बनाने की कोशिश करती दिखी, और कुछ मैचों में बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई रही।

राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे, लेकिन RCB के खिलाफ खराब फील्डिंग ने उनका मोमेंटम तोड़ दिया। अब स्थिति ऐसी है कि टीम को बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। फिर भी, प्लेऑफ का टिकट दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर करेगा। कोलकाता के लिए राहत की बात यह है कि स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो सकती है। पिछले मैच में चोट के कारण वह नहीं खेल सके थे। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स का योगदान काफी अहम रहेगा, जिससे वरुण की मौजूदगी मैच का रुख बदल सकती है। बल्लेबाजी में अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने टीम को कई मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। रिंकू को नीचे बैटिंग भेजने पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी सवाल उठा चुके हैं। ऐसी चर्चा है कि आज टीम अपने बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव कर सकती है।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस इस समय टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से एक मानी जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और उनका आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं। कप्तान गिल भी निरंतर रन बना रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, राशिद खान और मोहम्मद सिराज विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स का प्रभाव बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने शाम में हल्की बारिश की संभावना जताई है, हालाँकि मैच पर इसका प्रभाव पड़ने की उम्मीद कम है। उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा जरूर ले सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2026 By Rohit.P

KKR vs GT का मैच आज: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी कोलकाता, गुजरात की नजर टॉप-2 पर

स्पोर्ट्स डेस्क

IPL 2026 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। शाम 7.30 बजे शुरू होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन सबसे ज्यादा दबाव KKR पर है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम अगर आज हार जाती है, तो उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। वहीं, शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस जीत के साथ टॉप-2 में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी। करीब एक महीने बाद कोलकाता अपने मैदान पर खेल रही है, इसलिए फैंस का उमंग और माहौल काफी गर्म रहने की उम्मीद है।

अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में गुजरात ने बढ़त बनाई हुई है। पांच मैचों में से GT ने चार बार जीत हासिल की है। इस सीजन की पहली भिड़ंत अहमदाबाद में हुई थी, जहां गुजरात ने आसानी से जीत दर्ज की थी। इस बार कोलकाता के लिए सिर्फ जीत नहीं, बल्कि पिछली हार का बदला भी लेने का मौका है। टीम मैनेजमेंट ने पिछले मैच के बाद प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी क्रम पर लंबी चर्चा की है। KKR का इस सीजन का प्रदर्शन कई सवाल खड़े करता रहा है। टीम शुरुआत से सही संयोजन बनाने की कोशिश करती दिखी, और कुछ मैचों में बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई रही।

राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद KKR ने लगातार चार मैच जीते थे, लेकिन RCB के खिलाफ खराब फील्डिंग ने उनका मोमेंटम तोड़ दिया। अब स्थिति ऐसी है कि टीम को बाकी तीनों मैच जीतने होंगे। फिर भी, प्लेऑफ का टिकट दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर करेगा। कोलकाता के लिए राहत की बात यह है कि स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी हो सकती है। पिछले मैच में चोट के कारण वह नहीं खेल सके थे। ईडन गार्डन्स की पिच पर स्पिनर्स का योगदान काफी अहम रहेगा, जिससे वरुण की मौजूदगी मैच का रुख बदल सकती है। बल्लेबाजी में अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने टीम को कई मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। रिंकू को नीचे बैटिंग भेजने पर क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी सवाल उठा चुके हैं। ऐसी चर्चा है कि आज टीम अपने बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव कर सकती है।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस इस समय टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में से एक मानी जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और उनका आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में बने हुए हैं। कप्तान गिल भी निरंतर रन बना रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, राशिद खान और मोहम्मद सिराज विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स का प्रभाव बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने शाम में हल्की बारिश की संभावना जताई है, हालाँकि मैच पर इसका प्रभाव पड़ने की उम्मीद कम है। उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा जरूर ले सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kkr-vs-gt-match-today-kolkata-will-try-to-save/article-53542

खबरें और भी हैं

मध्यप्रदेश में नवजात स्वास्थ्य सेवाएं हुईं और मजबूत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

टाप न्यूज

मध्यप्रदेश में नवजात स्वास्थ्य सेवाएं हुईं और मजबूत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में नवजात और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। नवजात डिस्चार्ज दर 82.3% पहुंची, ICU बेड क्षमता भी...
मध्य प्रदेश 
मध्यप्रदेश में नवजात स्वास्थ्य सेवाएं हुईं और मजबूत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोजशाला से फिर चर्चा में आई मां वाग्देवी की प्रतिमा, मुगल आक्रमण में हुई थी खंडित, 17 साल से ब्रिटिश म्यूजियम में रखी है मूल प्रतिमा

धार भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में रखी मां वाग्देवी की प्रतिमा फिर...
मध्य प्रदेश 
भोजशाला से फिर चर्चा में आई मां वाग्देवी की प्रतिमा, मुगल आक्रमण में हुई थी खंडित, 17 साल से ब्रिटिश म्यूजियम में रखी है मूल प्रतिमा

छत्तीसगढ़ में सरकारी खर्च पर सख्ती, CM-मंत्रियों के काफिले होंगे छोटे, जारी हुई नई गाइडलाइन

छत्तीसगढ़ सरकार ने खर्च घटाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। CM-मंत्रियों के काफिले छोटे होंगे, विदेश यात्रा पर...
छत्तीसगढ़  रायपुर 
छत्तीसगढ़ में सरकारी खर्च पर सख्ती, CM-मंत्रियों के काफिले होंगे छोटे, जारी हुई नई गाइडलाइन

छत्तीसगढ़ के ये बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस छुट्टियों को बना देंगे यादगार, जानें यहां

रायपुर और आसपास के छत्तीसगढ़ के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस, जहां कम खर्च में परिवार और दोस्तों संग छुट्टियां यादगार बन...
छत्तीसगढ़  रायपुर 
छत्तीसगढ़ के ये बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस छुट्टियों को बना देंगे यादगार, जानें यहां

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.