KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में टक्कर, कोलकाता की वापसी या पंजाब की हैट्रिक जीत?

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

IPL 2026 में KKR vs PBKS का बड़ा मुकाबला आज ईडन गार्डन्स में, कोलकाता वापसी की तलाश में और पंजाब जीत की लय बनाए रखने उतरेगी।

KKR vs PBKS: IPL 2026 का 12वां मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जहां आमने-सामने होंगी Kolkata Knight Riders और Punjab Kings। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दोनों टीमें इस सीजन में तीसरी बार मैदान में उतरेंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात और चेन्नई जैसी मजबूत टीमों को मात दी है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में KKR का दबदबा

दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें कोलकाता ने 21 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब को 13 में सफलता मिली है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। ईडन गार्डन्स में भी KKR का रिकॉर्ड मजबूत रहा है, जहां घरेलू टीम ने अधिकतर मैचों में जीत दर्ज की है।

खिलाड़ियों का प्रदर्शन और फॉर्म

कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दो मैचों में 100 से अधिक रन बनाकर टीम को मजबूती दी है। वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने विकेट लेकर असर छोड़ा है, हालांकि उनकी इकॉनमी चिंता का विषय बनी हुई है।

पंजाब की तरफ से कूपर कोनोली लगातार रन बना रहे हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं विजयकुमार वैशाख ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विकेट चटकाए हैं और टीम को शुरुआती सफलता दिलाई है।

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। आंकड़ों के अनुसार यहां चेज करने वाली टीमों को थोड़ी बढ़त मिलती है। अब तक इस मैदान पर खेले गए 101 मैचों में से 57 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

इस सीजन के पहले मैच में यहां 226 रन का बड़ा स्कोर बना था, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी।

मौसम की भूमिका बन सकती है अहम

कोलकाता में आज मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। सुबह हल्की धुंध और धूप रहेगी, लेकिन दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना लगभग 57 प्रतिशत है, जिससे मुकाबले में बाधा आ सकती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2026 By Rohit.P

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में टक्कर, कोलकाता की वापसी या पंजाब की हैट्रिक जीत?

स्पोर्ट्स डेस्क

KKR vs PBKS: IPL 2026 का 12वां मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जहां आमने-सामने होंगी Kolkata Knight Riders और Punjab Kings। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

दोनों टीमें इस सीजन में तीसरी बार मैदान में उतरेंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात और चेन्नई जैसी मजबूत टीमों को मात दी है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में KKR का दबदबा

दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें कोलकाता ने 21 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब को 13 में सफलता मिली है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। ईडन गार्डन्स में भी KKR का रिकॉर्ड मजबूत रहा है, जहां घरेलू टीम ने अधिकतर मैचों में जीत दर्ज की है।

खिलाड़ियों का प्रदर्शन और फॉर्म

कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दो मैचों में 100 से अधिक रन बनाकर टीम को मजबूती दी है। वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने विकेट लेकर असर छोड़ा है, हालांकि उनकी इकॉनमी चिंता का विषय बनी हुई है।

पंजाब की तरफ से कूपर कोनोली लगातार रन बना रहे हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं विजयकुमार वैशाख ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विकेट चटकाए हैं और टीम को शुरुआती सफलता दिलाई है।

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। आंकड़ों के अनुसार यहां चेज करने वाली टीमों को थोड़ी बढ़त मिलती है। अब तक इस मैदान पर खेले गए 101 मैचों में से 57 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

इस सीजन के पहले मैच में यहां 226 रन का बड़ा स्कोर बना था, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी।

मौसम की भूमिका बन सकती है अहम

कोलकाता में आज मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। सुबह हल्की धुंध और धूप रहेगी, लेकिन दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना लगभग 57 प्रतिशत है, जिससे मुकाबले में बाधा आ सकती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kkr-vs-pbks-clash-at-eden-gardens-kolkata-comeback-or/article-50355

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.