IPL 2025 का शेड्यूल बदला, कोलकाता में नहीं होगा KKR का ये मैच

Sports Desk

केकेआर और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच 6 अप्रैल को होने वाले मैच का वेन्यू बदल गया है. ये मुकाबला पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था लेकिन अब ये मुकाबला गुवाहाटी में होगा.

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है लेकिन इसकी शुरुआत होने से पहले ही इसका शेड्यूल बदल गया है. दरअसल इस लीग के एक मैच का शेड्यूल बदलना पड़ा है. केकेआर और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच 6 अप्रैल को होने वाले मैच का वेन्यू बदल गया है. ये मुकाबला पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था लेकिन अब ये मुकाबला गुवाहाटी में होगा.ये फैसला कोलकाता में राम नवमी के उत्सव की वजह से लिया गया. दरअसल कोलकाता पुलिस ने ये जानकारी दी कि वो इस दिन पूरी सुरक्षा नहीं दे पाएंगे.

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन को नुकसान

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ये जानकारी दी. स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने साफ कर दिया है कि राम नवमी के दिन शहर में 20,000 से अधिक जुलूस निकलने की वजह से वे मैच के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘हमने BCCI को मैच का शेड्यूल बदलने के लिए कहा, लेकिन शहर में बाद में मैच आयोजित करने की कोई गुंजाइश नहीं है. अब ये मैच गुवाहाटी में होगा.’ बता दें कोलकाता से ये मैच गुवाहाटी जाने का मतलब ये है कि इससे बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन को नुकसान होगा. इस मैच से CAB काफी पैसा कमा सकती थी लेकिन अब ये पैसा असम क्रिकेट एसोसिएशन की जेब में जाएगा.

गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के दो होम मैच भी होंगे. ये मुकाबले 26 मार्च और 30 मार्च को खेले जाएंगे इसके बाद, अब KKR बनाम LSG मैच भी यहां खेला जाएगा. असम क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है.

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल

22 मार्च, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम बेंगलुरु

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता,

26 मार्च, शाम 7:30 बजे : राजस्थान बनाम कोलकाता

वेन्यू: एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी

31 मार्च, शाम 7:30 बजे : मुंबई बनाम कोलकाता

वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

3 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम हैदराबाद

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

6 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे : कोलकाता बनाम लखनऊ

वेन्यू: गुवाहाटी

11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : चेन्नई बनाम कोलकाता

वेन्यू: एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : पंजाब बनाम कोलकाता

वेन्यू: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर.

21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम गुजरात

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता.

26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम पंजाब

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता.

29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : दिल्ली बनाम कोलकाता

वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.

4 मई, दोपहर 3:30 बजे : कोलकाता बनाम राजस्थान

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता.

7 मई, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम चेन्नई

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता.

10 मई, शाम 7:30 बजे : हैदराबाद बनाम कोलकाता

वेन्यू: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद.

17 मई, शाम 7:30 बजे : बेंगलुरु बनाम कोलकाता

वेन्यू: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025 का शेड्यूल बदला, कोलकाता में नहीं होगा KKR का ये मैच

Sports Desk

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है लेकिन इसकी शुरुआत होने से पहले ही इसका शेड्यूल बदल गया है. दरअसल इस लीग के एक मैच का शेड्यूल बदलना पड़ा है. केकेआर और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच 6 अप्रैल को होने वाले मैच का वेन्यू बदल गया है. ये मुकाबला पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था लेकिन अब ये मुकाबला गुवाहाटी में होगा.ये फैसला कोलकाता में राम नवमी के उत्सव की वजह से लिया गया. दरअसल कोलकाता पुलिस ने ये जानकारी दी कि वो इस दिन पूरी सुरक्षा नहीं दे पाएंगे.

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन को नुकसान

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ये जानकारी दी. स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने साफ कर दिया है कि राम नवमी के दिन शहर में 20,000 से अधिक जुलूस निकलने की वजह से वे मैच के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘हमने BCCI को मैच का शेड्यूल बदलने के लिए कहा, लेकिन शहर में बाद में मैच आयोजित करने की कोई गुंजाइश नहीं है. अब ये मैच गुवाहाटी में होगा.’ बता दें कोलकाता से ये मैच गुवाहाटी जाने का मतलब ये है कि इससे बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन को नुकसान होगा. इस मैच से CAB काफी पैसा कमा सकती थी लेकिन अब ये पैसा असम क्रिकेट एसोसिएशन की जेब में जाएगा.

गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के दो होम मैच भी होंगे. ये मुकाबले 26 मार्च और 30 मार्च को खेले जाएंगे इसके बाद, अब KKR बनाम LSG मैच भी यहां खेला जाएगा. असम क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है.

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल

22 मार्च, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम बेंगलुरु

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता,

26 मार्च, शाम 7:30 बजे : राजस्थान बनाम कोलकाता

वेन्यू: एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी

31 मार्च, शाम 7:30 बजे : मुंबई बनाम कोलकाता

वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

3 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम हैदराबाद

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

6 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे : कोलकाता बनाम लखनऊ

वेन्यू: गुवाहाटी

11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : चेन्नई बनाम कोलकाता

वेन्यू: एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : पंजाब बनाम कोलकाता

वेन्यू: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर.

21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम गुजरात

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता.

26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम पंजाब

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता.

29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे : दिल्ली बनाम कोलकाता

वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.

4 मई, दोपहर 3:30 बजे : कोलकाता बनाम राजस्थान

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता.

7 मई, शाम 7:30 बजे : कोलकाता बनाम चेन्नई

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता.

10 मई, शाम 7:30 बजे : हैदराबाद बनाम कोलकाता

वेन्यू: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद.

17 मई, शाम 7:30 बजे : बेंगलुरु बनाम कोलकाता

वेन्यू: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kkrs-match-will-not-be-changed-in-kolkata/article-14744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.