केएल राहुल बाहर, ऋषभ पंत की हुई एंट्री! भारतीय दिग्गज ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI

Sports Desk

दीप दासगुप्ता ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनी है. जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ज्यो-ज्यों प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दिन नजदीक आ रहे हैं. त्यों-त्यों आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को लेकर बहस तेज होती जा रही है. जारी दुविधा पर देश के पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने अपना विचार साझा किया है. दिग्गज खिलाड़ी ने खासतौर पर विकेटकीपिंग के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है. 47 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि अगर केएल राहुल को शीर्ष क्रम में मौका नहीं मिलता है तो ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में शामिल किया जाना चाहिए. 

केएल राहुल मध्यक्रम में टीम इंडिया के लिए वनडे प्रारूप में एक अहम खिलाड़ी हैं. अपनी संयमपूर्ण भरी पारी से वह बल्लेबाजी क्रम को संतुलन प्रदान करते हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए वनडे सीरीज के दौरान उन्हें कई स्थानों पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था. जहां उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा. आखिरी वनडे मुकाबले में उन्होंने जरुर 29 गेंदों में 40 रन बनाकर अपनी क्षमता की झलक दिखाई, लेकिन उच्च दबाव वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी उपयुक्तता पर अब भी सवाल बने हुए हैं.

वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत का आक्रामक दृष्टिकोण और विस्फोटक बल्लेबाजी उन्हें विकेटकीपर की भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है. मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजों का बखूबी सामना करने में माहिर पंत मध्य क्रम में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. दासगुप्ता का मानना ​​है कि बल्ले से पंत की खेल बदलने की क्षमता उन्हें टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण बनाती है, खासकर उन परिस्थितियों में जहां आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाती है.

दीप दासगुप्ता ने तेज गेंदबाजी आक्रमण पर भी बातचीत की है. उनका मानना है कि जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद भारतीय गेंदबाजी के अगुवाई करने की जिम्मेदारी अनुभवी मोहम्मद शमी और युवा अर्शदीप सिंह के ऊपर रहेगी. शमी टीम में महत्वपूर्ण क्षणों पर विकेट चटकाने के लिए मशहूर हैं, जबकि अर्शदीप अपनी गेंद को दोनों तरफ स्विंग और डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. 

दीप दासगुप्ता की तरफ से चुनी गई भारतीय प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

केएल राहुल बाहर, ऋषभ पंत की हुई एंट्री! भारतीय दिग्गज ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI

Sports Desk

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ज्यो-ज्यों प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दिन नजदीक आ रहे हैं. त्यों-त्यों आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को लेकर बहस तेज होती जा रही है. जारी दुविधा पर देश के पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने अपना विचार साझा किया है. दिग्गज खिलाड़ी ने खासतौर पर विकेटकीपिंग के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है. 47 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि अगर केएल राहुल को शीर्ष क्रम में मौका नहीं मिलता है तो ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में शामिल किया जाना चाहिए. 

केएल राहुल मध्यक्रम में टीम इंडिया के लिए वनडे प्रारूप में एक अहम खिलाड़ी हैं. अपनी संयमपूर्ण भरी पारी से वह बल्लेबाजी क्रम को संतुलन प्रदान करते हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए वनडे सीरीज के दौरान उन्हें कई स्थानों पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था. जहां उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा. आखिरी वनडे मुकाबले में उन्होंने जरुर 29 गेंदों में 40 रन बनाकर अपनी क्षमता की झलक दिखाई, लेकिन उच्च दबाव वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी उपयुक्तता पर अब भी सवाल बने हुए हैं.

वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत का आक्रामक दृष्टिकोण और विस्फोटक बल्लेबाजी उन्हें विकेटकीपर की भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है. मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजों का बखूबी सामना करने में माहिर पंत मध्य क्रम में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. दासगुप्ता का मानना ​​है कि बल्ले से पंत की खेल बदलने की क्षमता उन्हें टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण बनाती है, खासकर उन परिस्थितियों में जहां आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाती है.

दीप दासगुप्ता ने तेज गेंदबाजी आक्रमण पर भी बातचीत की है. उनका मानना है कि जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद भारतीय गेंदबाजी के अगुवाई करने की जिम्मेदारी अनुभवी मोहम्मद शमी और युवा अर्शदीप सिंह के ऊपर रहेगी. शमी टीम में महत्वपूर्ण क्षणों पर विकेट चटकाने के लिए मशहूर हैं, जबकि अर्शदीप अपनी गेंद को दोनों तरफ स्विंग और डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. 

दीप दासगुप्ता की तरफ से चुनी गई भारतीय प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kl-rahul-outside-rishabh-pant-indian-veteran-elected-indias-best/article-10245

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.