वापसी के लिए तैयार केएल राहुल, ‘पापा’ बनने के बाद इस दिन खेलेंगे पहला मैच

Sports Desk

केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन वो सीजन के पहले मैच में ही टीम का हिस्सा नहीं थे. दिल्ली के पहले मैच के दिन यानि 24 मार्च को ही राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया था और इस पल के लिए राहुल को टीम से छुट्टी मिली थी.

इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन कई खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अंदाज में शुरू हुआ है. स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल भी इनमें से एक हैं, जिनके लिए टूर्नामेंट की शुरुआत ही खुशनुमा साबित हुई है. मगर राहुल के लिए ये बेहतरीन आगाज मैदान के अंदर नहीं बल्कि मैदान के बाहर हुआ है क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होते ही उन्हें बेटी के जन्म की खुशखबरी मिली. वो पहली बार पिता बने हैं. इस खूबसूरत शुरुआत के बाद अब राहुल मैदान पर भी कमाल दिखाने को तैयार हैं और जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी करने जा रहे हैं.

टीम इंडिया के स्टार राहुल 24 मार्च को पिता बने थे. उनकी बॉलीवुड स्टार पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है. फरवरी 2022 में शादी करने वाले इस जोड़े को पहली बार ये सुख मिला है. ऐसे में इस खास मौके पर राहुल अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते थे. इसके चलते ही दिल्ली कैपिटल्स के पहले मैच से उन्हें छुट्टी दी गई थी. दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मैच सोमवार 24 मार्च को ही खेला था, जबकि राहुल उससे एक दिन पहले ही घर लौट गए थे.

दूसरे मैच से करेंगे वापसी

अब अपनी पत्नी और नन्हीं सी बेटी के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद राहुल फिर से मैदान पर लौटने को तैयार हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वक्त से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे राहुल दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे मैच से वापसी करेंगे. दिल्ली का अगला मैच 30 अप्रैल को विशाखापट्टनम में ही है. इस बार टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जिसने अपने पहले ही मैच में शानदार जीत दर्ज की थी. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने भी अपना मैच रोमांचक अंदाज में जीता था. मगर दूसरा मैच उसके लिए पहले से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित होगा और ऐसे में राहुल की वापसी उसकी ताकत बढ़ा सकती है.

नई टीम के लिए करेंगे कमाल?

अभी तक आईपीएल 2025 की शुरुआत खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए दमदार रही है, जिन्होंने पिछले सीजन के बाद अपनी टीम बदली है. श्रेयस अय्यर, आशुतोष शर्मा, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों ने अपने-अपने पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन कर छाप छोड़ी है. केएल राहुल भी इस बार नई टीम का हिस्सा हैं. पिछले 3 सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने के बाद राहुल इस बार दिल्ली में शामिल हुए हैं. दिल्ली ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब राहुल भी बाकी खिलाड़ियों की तरह नए सीजन की वैसी ही दमदार शुरुआत करना चाहेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

वापसी के लिए तैयार केएल राहुल, ‘पापा’ बनने के बाद इस दिन खेलेंगे पहला मैच

Sports Desk

इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन कई खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अंदाज में शुरू हुआ है. स्टार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल भी इनमें से एक हैं, जिनके लिए टूर्नामेंट की शुरुआत ही खुशनुमा साबित हुई है. मगर राहुल के लिए ये बेहतरीन आगाज मैदान के अंदर नहीं बल्कि मैदान के बाहर हुआ है क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होते ही उन्हें बेटी के जन्म की खुशखबरी मिली. वो पहली बार पिता बने हैं. इस खूबसूरत शुरुआत के बाद अब राहुल मैदान पर भी कमाल दिखाने को तैयार हैं और जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी करने जा रहे हैं.

टीम इंडिया के स्टार राहुल 24 मार्च को पिता बने थे. उनकी बॉलीवुड स्टार पत्नी अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है. फरवरी 2022 में शादी करने वाले इस जोड़े को पहली बार ये सुख मिला है. ऐसे में इस खास मौके पर राहुल अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते थे. इसके चलते ही दिल्ली कैपिटल्स के पहले मैच से उन्हें छुट्टी दी गई थी. दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मैच सोमवार 24 मार्च को ही खेला था, जबकि राहुल उससे एक दिन पहले ही घर लौट गए थे.

दूसरे मैच से करेंगे वापसी

अब अपनी पत्नी और नन्हीं सी बेटी के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद राहुल फिर से मैदान पर लौटने को तैयार हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वक्त से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे राहुल दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे मैच से वापसी करेंगे. दिल्ली का अगला मैच 30 अप्रैल को विशाखापट्टनम में ही है. इस बार टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जिसने अपने पहले ही मैच में शानदार जीत दर्ज की थी. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने भी अपना मैच रोमांचक अंदाज में जीता था. मगर दूसरा मैच उसके लिए पहले से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित होगा और ऐसे में राहुल की वापसी उसकी ताकत बढ़ा सकती है.

नई टीम के लिए करेंगे कमाल?

अभी तक आईपीएल 2025 की शुरुआत खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए दमदार रही है, जिन्होंने पिछले सीजन के बाद अपनी टीम बदली है. श्रेयस अय्यर, आशुतोष शर्मा, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों ने अपने-अपने पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन कर छाप छोड़ी है. केएल राहुल भी इस बार नई टीम का हिस्सा हैं. पिछले 3 सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने के बाद राहुल इस बार दिल्ली में शामिल हुए हैं. दिल्ली ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब राहुल भी बाकी खिलाड़ियों की तरह नए सीजन की वैसी ही दमदार शुरुआत करना चाहेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kl-rahul-ready-for-return-will-play-the-first-match/article-15602

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.