IND vs NZ महिला टीम के बीच पहला ODI, जानें कब-कहां और कैसे देखें टीवी और मोबाइल पर Live

Sports News

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम न्यूजीलैंड अब भारत के दौरे पर है जिसमें वह 24 अक्टूबर से मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में भारतीय महिला टीम में कुछ नए प्लेयर्स को भी शामिल किया गया है।

भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के बीच जहां 24 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा तो इसी दिन दोनों देशों के महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी आगाज होगा। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही यूएई में खत्म हुए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था और अब वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने यहां आ गई हैं। वहीं टीम इंडिया के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है, जिसमें उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप काफी खराब रहा था, ऐसे में इस वनडे सीरीज के लिए घोषित की गई टीम में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच इस वनडे सीरीज के सभी मुकाबले अहमदाबाद के मैदान पर खेले जाएंगे।

अब तक कीवी महिला टीम का रहा है पलड़ा भारी

महिला वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच हेड टू हेड के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें कीवी महिला टीम का पलड़ा भारी दिखाई दिया है। दोनों टीमों के बीच अब तक इस फॉर्मेट में कुल 54 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से न्यूजीलैंड की टीम 33 को अपने नाम करने में कामयाब हुई है तो वहीं भारतीय महिला टीम सिर्फ 20 मैच जीतने में कामयाब हो सकी। वहीं दोनों टीमों का भारत में रिकॉर्ड देखा जाए तो यहां पर खेले गए 18 वनडे मैचों में से टीम इंडिया ने 10 में जीत हासिल की है जबकि न्यूजीलैंड टीम 8 मैच को जीतने में सफल रही है। ऐसे में इस वनडे सीरीज के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला वनडे सीरीज टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मैच 24 अक्टूबर को अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर होगी। वहीं इस सीरीज के बाकी 2 मैच 27 और 29 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेले जाएंगे। इस पूरी वनडे सीरीज का टीवी पर सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के चैनल 2 पर किया जाएगा। वहीं मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट दोनों पर होगी।

देखिए ODI सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, सयाली सतघरे, साइमा ठाकोर, उमा छेत्री, प्रिया मिश्रा।

न्यूजीलैंड महिला टीम: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), लॉरेन डाउन, पोली इंग्लिस, फ्रान जोनास, ली ताहुहू, हन्ना रोवे, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, ईडन कार्सन।india-vs-new-zealand-women-1st-odi-1729735769

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Oct 2024 By दैनिक जागरण

IND vs NZ महिला टीम के बीच पहला ODI, जानें कब-कहां और कैसे देखें टीवी और मोबाइल पर Live

Sports News

भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के बीच जहां 24 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा तो इसी दिन दोनों देशों के महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी आगाज होगा। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने हाल में ही यूएई में खत्म हुए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था और अब वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने यहां आ गई हैं। वहीं टीम इंडिया के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है, जिसमें उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप काफी खराब रहा था, ऐसे में इस वनडे सीरीज के लिए घोषित की गई टीम में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच इस वनडे सीरीज के सभी मुकाबले अहमदाबाद के मैदान पर खेले जाएंगे।

अब तक कीवी महिला टीम का रहा है पलड़ा भारी

महिला वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच हेड टू हेड के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें कीवी महिला टीम का पलड़ा भारी दिखाई दिया है। दोनों टीमों के बीच अब तक इस फॉर्मेट में कुल 54 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से न्यूजीलैंड की टीम 33 को अपने नाम करने में कामयाब हुई है तो वहीं भारतीय महिला टीम सिर्फ 20 मैच जीतने में कामयाब हो सकी। वहीं दोनों टीमों का भारत में रिकॉर्ड देखा जाए तो यहां पर खेले गए 18 वनडे मैचों में से टीम इंडिया ने 10 में जीत हासिल की है जबकि न्यूजीलैंड टीम 8 मैच को जीतने में सफल रही है। ऐसे में इस वनडे सीरीज के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला वनडे सीरीज टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मैच 24 अक्टूबर को अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर होगी। वहीं इस सीरीज के बाकी 2 मैच 27 और 29 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेले जाएंगे। इस पूरी वनडे सीरीज का टीवी पर सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के चैनल 2 पर किया जाएगा। वहीं मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट दोनों पर होगी।

देखिए ODI सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, अरुंधति रेड्डी, तेजल हसब्निस, सयाली सतघरे, साइमा ठाकोर, उमा छेत्री, प्रिया मिश्रा।

न्यूजीलैंड महिला टीम: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), लॉरेन डाउन, पोली इंग्लिस, फ्रान जोनास, ली ताहुहू, हन्ना रोवे, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, ईडन कार्सन।india-vs-new-zealand-women-1st-odi-1729735769

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/know-when-where-and-how-to-watch-the-first-odi/article-1898

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.