जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी कोलकाता, मुंबई रोकना चाहेगी हार का सिलसिला

Sports Desk

केकेआर और मुंबई के बीच आईपीएल में अब तक 34 मैच हुए हैं जिसमें से पांच बार की चैंपियन मुंबई ने 23 बार जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता की टीम सिर्फ 11 मुकाबले ही जीत सकी है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं। अब इस लीग में धीरे-धीरे रोमांच बढ़ रहा है। इसी बीच मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन का अपना पहला आईपीएल मैच खेलने के लिए तैयार है। मुंबई की टीम 31 मार्च को अपने तीसरे मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। अब तक, दोनों टीमों ने सीजन में दो-दो मैच खेले हैं, जिसमें दोनों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा है। मुंबई को अपने दोनों मैच में हार मिली है। वहीं कोलकाता ने सीजन की शुरुआत RCB के खिलाफ हार के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

MI vs KKR मैच डिटेल्स

  • मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 12, आईपीएल 2025
  • वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • तारीख और समय: सोमवार, 31 मार्च, 2025, शाम 7:30 बजे (IST)
  • लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग: स्पोर्ट्स18/स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

MI vs KKR: हेड टु हेड रिकॉर्ड

केकेआर की कोशिश होगी कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने जीत के लय को बरकरार रखे। वहीं, अगर केकेआर के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर सकी तो उनके लिए इस सीजन यह हार की हैट्रिक हो जाएगी। दोनों टीमों के हेड रिकॉर्ड की बात करें केकेआर और मुंबई के बीच आईपीएल में अब तक 34 मैच हुए हैं जिसमें से पांच बार की चैंपियन मुंबई ने 23 बार जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता की टीम सिर्फ 11 मुकाबले ही जीत सकी है। दोनों के बीच हेड टु हेड रिकॉर्ड में मुंबई अपने केकेआर से काफी आगे है, लेकिन कोलकाता का प्रदर्शन पिछले 5 मुकाबलों में काफी अच्छा रहा है। 

MI vs KKR: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर। 

केकेआरः क्विटंन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

MI vs KKR: कौन जीत सकता है ये मुकाबला

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच को कौन जीतेगा यह कह पाना थोड़ा कठिन है। ओवरऑल आंकड़े को देखें तो वहां मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी लग रहा है। लेकिन हालिया फॉर्म को देखते हुए कोलकाता की टीम इस मैच में बाजी मार सकती है। चूंकि ये मैच मुंबई के होमग्राउंड पर खेला जाएगा, ऐसे में हार्दिक की टीम के पास इस मैच के लिए थोड़ा एडवांटेज होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी कोलकाता, मुंबई रोकना चाहेगी हार का सिलसिला

Sports Desk

इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं। अब इस लीग में धीरे-धीरे रोमांच बढ़ रहा है। इसी बीच मुंबई इंडियंस की टीम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन का अपना पहला आईपीएल मैच खेलने के लिए तैयार है। मुंबई की टीम 31 मार्च को अपने तीसरे मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। अब तक, दोनों टीमों ने सीजन में दो-दो मैच खेले हैं, जिसमें दोनों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा है। मुंबई को अपने दोनों मैच में हार मिली है। वहीं कोलकाता ने सीजन की शुरुआत RCB के खिलाफ हार के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

MI vs KKR मैच डिटेल्स

  • मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 12, आईपीएल 2025
  • वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • तारीख और समय: सोमवार, 31 मार्च, 2025, शाम 7:30 बजे (IST)
  • लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग: स्पोर्ट्स18/स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

MI vs KKR: हेड टु हेड रिकॉर्ड

केकेआर की कोशिश होगी कि वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने जीत के लय को बरकरार रखे। वहीं, अगर केकेआर के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर सकी तो उनके लिए इस सीजन यह हार की हैट्रिक हो जाएगी। दोनों टीमों के हेड रिकॉर्ड की बात करें केकेआर और मुंबई के बीच आईपीएल में अब तक 34 मैच हुए हैं जिसमें से पांच बार की चैंपियन मुंबई ने 23 बार जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता की टीम सिर्फ 11 मुकाबले ही जीत सकी है। दोनों के बीच हेड टु हेड रिकॉर्ड में मुंबई अपने केकेआर से काफी आगे है, लेकिन कोलकाता का प्रदर्शन पिछले 5 मुकाबलों में काफी अच्छा रहा है। 

MI vs KKR: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर। 

केकेआरः क्विटंन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

MI vs KKR: कौन जीत सकता है ये मुकाबला

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच को कौन जीतेगा यह कह पाना थोड़ा कठिन है। ओवरऑल आंकड़े को देखें तो वहां मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी लग रहा है। लेकिन हालिया फॉर्म को देखते हुए कोलकाता की टीम इस मैच में बाजी मार सकती है। चूंकि ये मैच मुंबई के होमग्राउंड पर खेला जाएगा, ऐसे में हार्दिक की टीम के पास इस मैच के लिए थोड़ा एडवांटेज होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kolkata-will-want-to-stop-kolkata-mumbai-to-keep-the/article-16072

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.