कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदा, अय्यर-अरोड़ा ने दिलाई जीत

Sports Desk

कोलकाता नाइट राइडर्स की चार मैचों में दूसरी जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में दी मात. हैदराबाद की टीम 80 रनों से मैच हारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के 15वें मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की. कोलकाता की टीम के आगे सनराइजर्स हैदराबाद की एक ना चली और वो ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रनों से हराया. कोलकाता ने चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की है वहीं हैदराबाद के खिलाफ उसकी लगातार चौथी विजय है. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 200 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने महज 29 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए. कप्तान रहाणे ने 27 गेंदों में 38 और रिंकू सिंह ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस लक्ष्य के आगे चारों खाने चित हो गई. हैदराबाद की टीम सिर्फ 120 रन ही बना सकी.

कोलकाता की जीत के हीरो

कोलकाता की जीत में बल्लेबाजों का तो हाथ रहा ही लेकिन गेंदबाजों ने सही मायनों में टीम की जीत सुनिश्चित की. तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इस खिलाड़ी ने ट्रेविस हेड, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन के विकेट चटकाए. वरुण चक्रवर्ती ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.आंद्रे रसेल को 2 और नरेन-हर्षित राणा को 1-1 विकेट हासिल हुआ.

हैदराबाद के बल्लेबाज बर्बाद

हैदराबाद की बल्लेबाजी उसकी ताकत हुआ करती थी लेकिन अब वही उसकी कमजोरी बन गई है. ट्रेविस हेड महज 4 रन बना सके. अभिषेक शर्मा ने 2 ही रन बनाए. ईशान किशन का भी यही हाल रहा, वो भी 2 रन बनाकर निपट गए. नीतीश रेड्डी ने 19 रनों की पारी खेली. कामिंडु मेंडिस ने 27 रन बनाए.सबसे ज्यादा 33 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए.एक ओर जहां बातें हो रही थी कि हैदराबाद की टीम टी20 में 300 रन बना सकती है लेकिन अब ये टीम 20 ओवर तक नहीं खेल पा रही. कोलकाता के खिलाफ ये टीम 16.4 ओवर में ही ढेर हो गई.

कोलकाता ने 5 टीमों को पछाड़ा

कोलकाता की टीम ने पांच टीमों को पछाड़ते हुए अंक तालिका में गजब वापसी की है. ये टीम 10वें स्थान से सीधे पांचवें नंबर पर पहुंच गई. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 4 मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदा, अय्यर-अरोड़ा ने दिलाई जीत

Sports Desk

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के 15वें मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल की. कोलकाता की टीम के आगे सनराइजर्स हैदराबाद की एक ना चली और वो ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई. कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रनों से हराया. कोलकाता ने चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की है वहीं हैदराबाद के खिलाफ उसकी लगातार चौथी विजय है. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 200 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने महज 29 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए. कप्तान रहाणे ने 27 गेंदों में 38 और रिंकू सिंह ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस लक्ष्य के आगे चारों खाने चित हो गई. हैदराबाद की टीम सिर्फ 120 रन ही बना सकी.

कोलकाता की जीत के हीरो

कोलकाता की जीत में बल्लेबाजों का तो हाथ रहा ही लेकिन गेंदबाजों ने सही मायनों में टीम की जीत सुनिश्चित की. तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इस खिलाड़ी ने ट्रेविस हेड, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन के विकेट चटकाए. वरुण चक्रवर्ती ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.आंद्रे रसेल को 2 और नरेन-हर्षित राणा को 1-1 विकेट हासिल हुआ.

हैदराबाद के बल्लेबाज बर्बाद

हैदराबाद की बल्लेबाजी उसकी ताकत हुआ करती थी लेकिन अब वही उसकी कमजोरी बन गई है. ट्रेविस हेड महज 4 रन बना सके. अभिषेक शर्मा ने 2 ही रन बनाए. ईशान किशन का भी यही हाल रहा, वो भी 2 रन बनाकर निपट गए. नीतीश रेड्डी ने 19 रनों की पारी खेली. कामिंडु मेंडिस ने 27 रन बनाए.सबसे ज्यादा 33 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए.एक ओर जहां बातें हो रही थी कि हैदराबाद की टीम टी20 में 300 रन बना सकती है लेकिन अब ये टीम 20 ओवर तक नहीं खेल पा रही. कोलकाता के खिलाफ ये टीम 16.4 ओवर में ही ढेर हो गई.

कोलकाता ने 5 टीमों को पछाड़ा

कोलकाता की टीम ने पांच टीमों को पछाड़ते हुए अंक तालिका में गजब वापसी की है. ये टीम 10वें स्थान से सीधे पांचवें नंबर पर पहुंच गई. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 4 मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/kolkata-won-sunrisers-hyderabad-ronda-iyer-arora-won/article-16622

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.