- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- मलेशिया ओपन में लक्ष्य सेन की दमदार शुरुआत, पहले दौर की बाधा पार
मलेशिया ओपन में लक्ष्य सेन की दमदार शुरुआत, पहले दौर की बाधा पार
स्पोर्ट्स डेस्क
कड़े मुकाबले में सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराया; आयुष शेट्टी ने भी दर्ज की प्रभावशाली जीत
भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने मलेशिया ओपन सुपर-1000 टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। शुरुआती मुकाबले में उन्होंने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को कड़े संघर्ष में पराजित किया।
तीन गेम तक चले इस रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। 70 मिनट तक चले मैच में उन्होंने 21-16, 15-21, 21-14 से जीत दर्ज की। विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज तेह ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक गेम में लक्ष्य ने पूरा नियंत्रण बनाए रखा।
24 वर्षीय लक्ष्य सेन पिछले सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था, जबकि हांगकांग ओपन में उपविजेता रहे थे। 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य फिलहाल विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर हैं। अब उनका अगला मुकाबला हांगकांग के ली च्युक यिउ से होगा, जिन्होंने टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर किया है।
पुरुष एकल के एक अन्य मुकाबले में भारत के आयुष शेट्टी ने सबको चौंकाते हुए मलेशिया के स्टार खिलाड़ी ली जी जिया को सीधे गेमों में मात दी। आयुष ने आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाते हुए 21-12, 21-17 से मुकाबला अपने नाम किया।
अब दूसरे दौर में आयुष की राह आसान नहीं होगी, जहां उनका सामना चीन के विश्व नंबर-1 खिलाड़ी शी यू छी से होगा।
महिला एकल वर्ग में भारत की मालविका बंसोड़ की वापसी सफल नहीं रही। करीब छह महीने बाद कोर्ट पर लौटीं मालविका को पहले दौर में थाईलैंड की अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन राचानोक इंतानोन के खिलाफ लगातार दो गेमों में हार का सामना करना पड़ा। घुटने की चोट से उबरने के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था।
---------------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए