चोट के बावजूद पंत की फिफ्टी, टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने; स्टोक्स ने 8 साल बाद लिए 5 विकेट

Sports

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में दूसरे दिन कई यादगार लम्हे देखने को मिले। भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे और अर्धशतक जमाया।

वहीं, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 8 साल बाद टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

पंत ने हिम्मत दिखाई, 75 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

ऋषभ पंत को पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान दाएं पैर की उंगली में चोट लगी थी, जिस कारण उन्हें 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। हालांकि, दूसरे दिन जब भारत का छठा विकेट गिरा, तो पंत लंगड़ाते हुए क्रीज़ पर लौटे और 75 गेंदों पर 54 रन बनाकर भारत को 350 रन के पार पहुंचाया। यह पारी मैदान और ड्रेसिंग रूम दोनों के लिए प्रेरणास्रोत बनी।

सहवाग की बराबरी, रोहित को पीछे छोड़ा

अपनी इस साहसी पारी में पंत ने 2 छक्के लगाए, जिससे उनके टेस्ट करियर में 90 छक्के पूरे हो गए। इसके साथ ही वे टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की और रोहित शर्मा (88 सिक्स) को पीछे छोड़ दिया।

विदेशी जमीन पर छक्कों के नए बादशाह

पंत ने इंग्लैंड में टेस्ट में 38 सिक्स पूरे कर लिए हैं। वे अब इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। विदेशी जमीन पर किसी एक देश में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वे अब बेन स्टोक्स (ऑस्ट्रेलिया में 39 छक्के) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

WTC में भारत के टॉप स्कोरर बने पंत

ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भी एक खास मुकाम पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक 67 पारियों में 2731 रन बना लिए हैं और इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (2716 रन) को पीछे छोड़ा।

बेन स्टोक्स का 'लॉर्ड्स मोमेंट' दोहराया

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहली पारी में 5 विकेट झटके। उन्होंने 72 रन देकर ये 5 विकेट हासिल किए, जो उनका 2017 के बाद पहला टेस्ट फाइव-फर है। इससे पहले उन्होंने लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट लिए थे।

स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में अब 5 बार 5 विकेट लेने और 10 से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे ऑलराउंडर बन गए हैं। उनसे पहले जैक कैलिस, इयन बॉथम और गैरी सोबर्स ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

चोट के बावजूद पंत की फिफ्टी, टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने; स्टोक्स ने 8 साल बाद लिए 5 विकेट

Sports

वहीं, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 8 साल बाद टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

पंत ने हिम्मत दिखाई, 75 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

ऋषभ पंत को पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान दाएं पैर की उंगली में चोट लगी थी, जिस कारण उन्हें 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। हालांकि, दूसरे दिन जब भारत का छठा विकेट गिरा, तो पंत लंगड़ाते हुए क्रीज़ पर लौटे और 75 गेंदों पर 54 रन बनाकर भारत को 350 रन के पार पहुंचाया। यह पारी मैदान और ड्रेसिंग रूम दोनों के लिए प्रेरणास्रोत बनी।

सहवाग की बराबरी, रोहित को पीछे छोड़ा

अपनी इस साहसी पारी में पंत ने 2 छक्के लगाए, जिससे उनके टेस्ट करियर में 90 छक्के पूरे हो गए। इसके साथ ही वे टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की और रोहित शर्मा (88 सिक्स) को पीछे छोड़ दिया।

विदेशी जमीन पर छक्कों के नए बादशाह

पंत ने इंग्लैंड में टेस्ट में 38 सिक्स पूरे कर लिए हैं। वे अब इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। विदेशी जमीन पर किसी एक देश में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वे अब बेन स्टोक्स (ऑस्ट्रेलिया में 39 छक्के) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

WTC में भारत के टॉप स्कोरर बने पंत

ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भी एक खास मुकाम पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक 67 पारियों में 2731 रन बना लिए हैं और इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा (2716 रन) को पीछे छोड़ा।

बेन स्टोक्स का 'लॉर्ड्स मोमेंट' दोहराया

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहली पारी में 5 विकेट झटके। उन्होंने 72 रन देकर ये 5 विकेट हासिल किए, जो उनका 2017 के बाद पहला टेस्ट फाइव-फर है। इससे पहले उन्होंने लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट लिए थे।

स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में अब 5 बार 5 विकेट लेने और 10 से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे ऑलराउंडर बन गए हैं। उनसे पहले जैक कैलिस, इयन बॉथम और गैरी सोबर्स ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/langatte-pant-held-a-fierce-half-century-stokes-with-five/article-28761

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.