2 मैच के बाद ही IPL छोड़कर गया दिग्गज खिलाड़ी, कीमत है 10.75 करोड़ रुपये

Sports Desk

गुजरात टाइटंस ने अपने तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया लेकिन इस जीत के अगले ही दिन उसके बड़े खिलाड़ी रबाडा आईपीएल छोड़कर चले गए. जानिए ऐसा क्यों हुआ?

गुजरात टाइटंस को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. उसके बड़े तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल छोड़कर चले गए हैं. वो वापस लौटेंगे या नहीं इसकी जानकारी अबतक नहीं मिली है. कागिसो रबाडा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले थे. अब खबर आई है कि वो साउथ अफ्रीका वापस चले गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रबाडा ने घर जाने का फैसला गुजरात टाइटन्स की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 विकेट की शानदार जीत के अगले ही दिन लिया.

साउथ अफ्रीका लौटे रबाडा

गुजरात टाइटन्स ने रबाडा के साउथ अफ्रीका लौटने पर कहा, ‘कागिसो रबाडा एक जरूरी पर्सनल मामले को निपटाने के लिए साउथ अफ्रीका वापस चले गए हैं.’ इस सीजन रबाडा दो ही मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम दो ही विकेट हैं. इस सीजन में रबाडा का प्रदर्शन अब तक शानदार नहीं रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 41 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया था, जिसमें टाइटन्स को हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे मैच में भी वो ज्यादा प्रभावी नहीं रहे और उन्होंने 42 रन देकर एक ही विकेट लिया हालांकि गुजरात ने ये मैच जीता.

गुजरात के लिए बड़ा झटका

हालांकि रबाडा अब तक सिर्फ दो विकेट ही ले पाए हैं, लेकिन ये खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स की गेंदबाजी अटैक की रीढ़ माना जाता है. टीम में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज होने के बावजूद उनकी भूमिका अहम है. अब देखना होगा कि वह कब तक टीम में वापस लौटते हैं और क्या इस सीजन में अपना पुराना दमखम दिखा पाते हैं. रबाडा के लिए गुजरात ने 10.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की है.

रबाडा का आईपीएल करियर

कागिसो रबाडा का आईपीएल करियर कमाल का रहा है. रबाडा ने 82 आईपीएल मैचों में 119 विकेट झटके हैं. उनका इकॉनमी रेट 8.53 रन प्रति ओवर रहा है लेकिन वो एक मैच विनर रहे हैं. रबाडा ने आईपीएल 2020 में बेस्ट प्रदर्शन किया था जब उन्होंने 17 मैचो में कुल 30 विकेट झटके थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

2 मैच के बाद ही IPL छोड़कर गया दिग्गज खिलाड़ी, कीमत है 10.75 करोड़ रुपये

Sports Desk

गुजरात टाइटंस को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. उसके बड़े तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल छोड़कर चले गए हैं. वो वापस लौटेंगे या नहीं इसकी जानकारी अबतक नहीं मिली है. कागिसो रबाडा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले थे. अब खबर आई है कि वो साउथ अफ्रीका वापस चले गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रबाडा ने घर जाने का फैसला गुजरात टाइटन्स की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 विकेट की शानदार जीत के अगले ही दिन लिया.

साउथ अफ्रीका लौटे रबाडा

गुजरात टाइटन्स ने रबाडा के साउथ अफ्रीका लौटने पर कहा, ‘कागिसो रबाडा एक जरूरी पर्सनल मामले को निपटाने के लिए साउथ अफ्रीका वापस चले गए हैं.’ इस सीजन रबाडा दो ही मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम दो ही विकेट हैं. इस सीजन में रबाडा का प्रदर्शन अब तक शानदार नहीं रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 41 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया था, जिसमें टाइटन्स को हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे मैच में भी वो ज्यादा प्रभावी नहीं रहे और उन्होंने 42 रन देकर एक ही विकेट लिया हालांकि गुजरात ने ये मैच जीता.

गुजरात के लिए बड़ा झटका

हालांकि रबाडा अब तक सिर्फ दो विकेट ही ले पाए हैं, लेकिन ये खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स की गेंदबाजी अटैक की रीढ़ माना जाता है. टीम में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज होने के बावजूद उनकी भूमिका अहम है. अब देखना होगा कि वह कब तक टीम में वापस लौटते हैं और क्या इस सीजन में अपना पुराना दमखम दिखा पाते हैं. रबाडा के लिए गुजरात ने 10.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च की है.

रबाडा का आईपीएल करियर

कागिसो रबाडा का आईपीएल करियर कमाल का रहा है. रबाडा ने 82 आईपीएल मैचों में 119 विकेट झटके हैं. उनका इकॉनमी रेट 8.53 रन प्रति ओवर रहा है लेकिन वो एक मैच विनर रहे हैं. रबाडा ने आईपीएल 2020 में बेस्ट प्रदर्शन किया था जब उन्होंने 17 मैचो में कुल 30 विकेट झटके थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/legendary-player-is-priced-at-rs-1075-crore-only-after/article-16624

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.