शुभमन गिल की चूक से गंवाया लॉर्ड्स टेस्ट, जानिए भारत की हार की 5 बड़ी वजहें

Sports

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 22 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया अब 1-2 से पिछड़ गई है।

मैच के चौथे दिन तक भारत जीत की स्थिति में था, लेकिन पांचवें दिन की गलतियों ने इतिहास रचने का मौका छीन लिया। आइए जानें इस हार की 5 बड़ी वजहें:

1. शुभमन गिल का बर्ताव और बल्ले की खामोशी

शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने इस मुकाबले में निराश किया। पहली पारी में उन्होंने 16 और दूसरी पारी में महज़ 6 रन बनाए। इसके अलावा मैदान पर उनका रवैया भी टीम के लिए परेशानी का कारण बना। कभी विपक्षी खिलाड़ियों से बहस, कभी अंपायर से नाराजगी – उनका ध्यान बल्लेबाजी पर नहीं दिखा।

2. ऋषभ पंत का रन आउट: टीम को भारी पड़ा बलिदान

पहली पारी में शानदार 74 रन बनाकर खेल रहे ऋषभ पंत केएल राहुल का शतक पूरा कराने के चक्कर में रन आउट हो गए। पंत के आउट होने से भारत बड़ी बढ़त लेने से चूक गया। अंत में भारत और इंग्लैंड दोनों 387 रन बनाकर बराबरी पर रहे।

3. अतिरिक्त 63 रन: ‘फ्री गिफ्ट’ बन गए हार का कारण

भारतीय गेंदबाजों ने दो पारियों में कुल 63 रन अतिरिक्त दिए, जो इंग्लैंड की तुलना में लगभग दोगुना थे। टेस्ट मैच में यह अंतर निर्णायक साबित हुआ। इन रन की भरपाई टीम इंडिया नहीं कर पाई।

4. आखिरी चार विकेट पर सिर्फ 11 रन

पहली पारी में भारत ने 387 रन बनाए, लेकिन आखिरी चार विकेट महज़ 11 रन पर गिर गए। टेलेंडर्स से कोई योगदान न मिलने से टीम एक बड़ी लीड बनाने से चूक गई।

5. केएल राहुल की फील्डिंग चूक

केएल राहुल ने पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जेमी स्मिथ का आसान कैच छोड़ दिया जब वे सिर्फ 5 रन पर थे। स्मिथ ने बाद में 51 रन की अहम पारी खेली, जिससे इंग्लैंड 387 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शुभमन गिल की चूक से गंवाया लॉर्ड्स टेस्ट, जानिए भारत की हार की 5 बड़ी वजहें

Sports

मैच के चौथे दिन तक भारत जीत की स्थिति में था, लेकिन पांचवें दिन की गलतियों ने इतिहास रचने का मौका छीन लिया। आइए जानें इस हार की 5 बड़ी वजहें:

1. शुभमन गिल का बर्ताव और बल्ले की खामोशी

शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने इस मुकाबले में निराश किया। पहली पारी में उन्होंने 16 और दूसरी पारी में महज़ 6 रन बनाए। इसके अलावा मैदान पर उनका रवैया भी टीम के लिए परेशानी का कारण बना। कभी विपक्षी खिलाड़ियों से बहस, कभी अंपायर से नाराजगी – उनका ध्यान बल्लेबाजी पर नहीं दिखा।

2. ऋषभ पंत का रन आउट: टीम को भारी पड़ा बलिदान

पहली पारी में शानदार 74 रन बनाकर खेल रहे ऋषभ पंत केएल राहुल का शतक पूरा कराने के चक्कर में रन आउट हो गए। पंत के आउट होने से भारत बड़ी बढ़त लेने से चूक गया। अंत में भारत और इंग्लैंड दोनों 387 रन बनाकर बराबरी पर रहे।

3. अतिरिक्त 63 रन: ‘फ्री गिफ्ट’ बन गए हार का कारण

भारतीय गेंदबाजों ने दो पारियों में कुल 63 रन अतिरिक्त दिए, जो इंग्लैंड की तुलना में लगभग दोगुना थे। टेस्ट मैच में यह अंतर निर्णायक साबित हुआ। इन रन की भरपाई टीम इंडिया नहीं कर पाई।

4. आखिरी चार विकेट पर सिर्फ 11 रन

पहली पारी में भारत ने 387 रन बनाए, लेकिन आखिरी चार विकेट महज़ 11 रन पर गिर गए। टेलेंडर्स से कोई योगदान न मिलने से टीम एक बड़ी लीड बनाने से चूक गई।

5. केएल राहुल की फील्डिंग चूक

केएल राहुल ने पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जेमी स्मिथ का आसान कैच छोड़ दिया जब वे सिर्फ 5 रन पर थे। स्मिथ ने बाद में 51 रन की अहम पारी खेली, जिससे इंग्लैंड 387 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/lords-test-lost-with-shubman-gills-lapse-know-5-big/article-27717

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.