- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- LSG और SRH की टक्कर आज, लखनऊ को प्लेऑफ के लिए जीतना होगा ये मैच
LSG और SRH की टक्कर आज, लखनऊ को प्लेऑफ के लिए जीतना होगा ये मैच
Sports
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमें एक बार पहले भी आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। अगर लखनऊ आज का मुकाबला जीतती है तो उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन हार की स्थिति में उनका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। अभी तक लखनऊ ने 11 मैचों में 10 पॉइंट्स हासिल किए हैं और उनके पास तीन मैच बचे हैं। वहीं, हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, उसने 11 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ 6 पॉइंट्स बटोरे हैं।
मैच की महत्वपूर्ण जानकारी
-
मैच: LSG vs SRH (61वां मैच)
-
तारीख: 18 मई
-
स्थान: इकाना स्टेडियम, लखनऊ
-
टॉस: शाम 7:00 बजे
-
मैच की शुरुआत: शाम 7:30 बजे
हैदराबाद का लखनऊ के खिलाफ कमजोर रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL में अब तक खराब रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ ने चार बार जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को केवल एक बार जीत मिली है। इकाना स्टेडियम में हुए पिछले मैच में भी लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए