- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- MI को मिला 16 करोड़ रुपए का इनाम, फाइनल हारकर भी मालामाल हुई सनराइजर्स की टीम
MI को मिला 16 करोड़ रुपए का इनाम, फाइनल हारकर भी मालामाल हुई सनराइजर्स की टीम
Sports Desk
एमआई केप टाउन के लिए SA20 लीग 2025 का फाइनल मैच काफी खास रहा. उसने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर इस लीग में पहली बार खिताब जीता. इस जीत के साथ उन्हें प्राइज मनी के तौर पर करोड़ों रुपए भी दिए गए. वहीं, सनराइजर्स की टीम भी मालामाल हुई.
SA20 लीग का तीसरा सीजन काफी रोमांचक रहा. इस सीजन का फाइनल मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में एमआई केप टाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीमों के बीच खेला गया. पहली बार फाइनल में पहुंची एमआई केप टाउन की टीम खिताब जीतने में भी कामयाब रही. राशिद खान की कप्तानी में इस टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. लीग स्टेज में टॉप पर रहने के बाद वह फाइनल जीतने में भी कामयाब रही. इस जीत के बाद उन्हें प्राइज मनी के तौर पर करोड़ों रुपए भी दिए गए.
SA20 2025 के चैंपियन को मिला ग्रैंड प्राइज
एमआई केप टाउन को SA20 2025 का चैंपियन बनने पर 34 मिलियन रैंड का ग्रैंड प्राइज दिया गया, जो लगभग 16.2 करोड़ रुपए है. दूसरी ओर फाइनल में हारने वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप को भी 16.25 मिलियन रैंड यानी 7.75 करोड़ रुपए दिए गए. इसके अलावा सीजन में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों को भी प्राइज मनी दी गई. तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 4.24 करोड़ रुपए मिले. वहीं, चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी 3.74 करोड़ रुपए का इनाम दिया गया.
हर लीग में खिताब जीतने का रिकॉर्ड
एमआई फ्रेंचाइजी के लिए SA20 की जीत कई मायनों में खास है. दरअसल, एमआई फ्रेंचाइजी की टीमें कुल 4 लीग में खेलती हैं, जिसमें आईपीएल, विमेंस प्रीमियर लीग, मेजर लीग क्रिकेट, इंटरनेशनल लीग टी20 और SA20 लीग में खेलती हैं. एमआई फ्रेंचाइजी ने अब इन सभी लीग में कम से कम 1-1 बार खिताब जीत लिया है. इसके अलावा एमआई फ्रेंचाइजी का टी20 लीग में ये कुल 11वां खिताब है.
एमआई फ्रेंचाइजी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 खिताब जीते हैं. आईपीएल में वह 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी हैं. चैंपियंस लीग 20 में भी एमआई ने 2011 और 2013 में खिताब जीता था. इसके अलावा 2023 में उसने विमेंस प्रीमियर लीग और मेजर लीग क्रिकेट में बाजी मारी थी. फिर 2024 में एमआई फ्रेंचाइजी ने इंटरनेशनल लीग टी20 का खिताब अपने नाम किया था और अब वह SA20 में भी ऐसा करने में कामयाब रही.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए