- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- MLC 2025: ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी, तोड़े 5 रिकॉर्ड, वॉशिंगटन फ्रीडम को दिलाई सबसे बड़ी जीत
MLC 2025: ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी, तोड़े 5 रिकॉर्ड, वॉशिंगटन फ्रीडम को दिलाई सबसे बड़ी जीत
Sports
MLC 2025 में क्रिकेट प्रेमियों को ग्लेन मैक्सवेल की क्लासिक वापसी देखने को मिली। लगातार खराब फॉर्म के चलते आलोचनाओं का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ जोरदार शतक जड़ते हुए न केवल खुद को साबित किया, बल्कि अपनी टीम वॉशिंगटन फ्रीडम को रनों के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी जीत भी दिलाई।
मैक्सवेल की कप्तानी में मुश्किल से निकली टीम
मुश्किल हालात में जब वॉशिंगटन फ्रीडम की आधी टीम महज 100 रन के भीतर पवेलियन लौट चुकी थी, तब कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला। शुरुआत में संयम से खेले मैक्सवेल ने बाद में आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 106 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 13 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
मैक्सवेल ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
-
MLC में वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के:
अब तक स्टीव स्मिथ के नाम 21 छक्कों का रिकॉर्ड था, लेकिन अब मैक्सवेल के नाम 29 छक्के दर्ज हैं। -
एक T20 इनिंग में वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए सबसे ज्यादा छक्के:
ट्रेविस हेड के 6 छक्कों का रिकॉर्ड टूट गया। मैक्सवेल ने अकेले 13 छक्के लगाए। -
टीम के लिए अब तक का सबसे बड़ा T20 स्कोर:
मैक्सवेल के 106 रन ने स्टीव स्मिथ के 88 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। -
वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए सबसे ज्यादा बाउंड्रीज:
अब तक 86 बाउंड्री लगाकर मैक्सवेल टॉप पर हैं। -
छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी:
ओबस पाइनार के साथ मिलकर 116 रन की साझेदारी, जो टीम के इतिहास में रिकॉर्ड बन गई।
MLC में वॉशिंगटन फ्रीडम की सबसे बड़ी जीत
इस मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 208 रन बनाए, जो कि इस सीजन का उच्चतम स्कोर रहा। जवाब में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स केवल 95 रन ही बना सकी। इस तरह वॉशिंगटन फ्रीडम को 113 रन से जीत मिली, जो कि MLC में टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत रही।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए