LIVE मैच में हेनरिक क्लासेन से भिड़े मोहम्मद रिजवान, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव, VIDEO

Sports Desk

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे केप टाउन में खेला गया. इस मुकाबले के दौरान मोहम्मद रिजवान और हेनरिक क्लासेन के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली. लाइव मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों से भिड़ते हुए दिखे.

पाकिस्तान की टीम इन दिनों साऊथ अफ्रीका दौरे पर गई हुई है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसका दूसरा मुकाबला केप टाउन में गुरुवार 19 दिसंबर को खेला गया. इस दौरान पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान और हेनरिक क्लासेन से भिड़ते हुए नजर आए. लाइव मैच में दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों को बहस करते देखकर फील्ड पर मौजद अंपायरों को मामले में ठंडा करने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा.

दोनों के बीच क्यों हुई गरमा-गरमी?

पाकिस्तान कप्तान और क्लासेन के बीच गरमा-गरमी की घटना दूसरी पारी के 26वें ओवर के दौरान हुई. 330 रन चेज कर रही साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए थे. 26वें ओवर की जिम्मेदारी हारिस रऊफ को मिली थी. क्रिकबज के अनुसार आखिरी गेंद के गेंद के बाद उन्होंने क्लासेन से कुछ कहा, जो उन्हें अच्छा नहीं लगा. इसी बात से नाराज होकर क्लासेन ने भी जवाब दिया. तभी पाकिस्तान कप्तान भी इस बहस में शामिल हो गए. मामला गरमाता हुए देख अंपायर सामने आए और खिलाड़ियों को शांत कराया.

इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान ने क्लासेन से कहा ‘मैं आपसे बात नहीं कर रहा हूं.’ हालांकि, सोशल मीडिया पर दूसरा दावा ये भी किया जा रहा है कि क्लासेन गेंद की कंडिशन से खुश नहीं थे. उन्होंने इसी बात को लेकर शिकायत की, जिसके बाद मामला गरमाया और इसी बात पर बहस हुई. साफ ऑडियो नहीं होने के कारण किसी भी दावे को सही नहीं ठहराया जा सकता है.

पाकिस्तान का सीरीज पर कब्जा

पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 329 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 248 रन पर ढेर हो गई है. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 81 रनों से अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही उसने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. तीसरा और आखिरी मैच हारने पर भी सीरीज उसके नाम रहेगा. इतना नहीं साउथ अफ्रीका में बाइलेटरल वनडे सीरीज जीतने के मामले में पाकिस्तान सबसे सफल विदेशी टीम बन गई है. उसने साउथ अफ्रीका को तीसरी बार उसके घर पर वनडे सीरीज में मात दी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2024 By दैनिक जागरण

LIVE मैच में हेनरिक क्लासेन से भिड़े मोहम्मद रिजवान, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव, VIDEO

Sports Desk

पाकिस्तान की टीम इन दिनों साऊथ अफ्रीका दौरे पर गई हुई है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसका दूसरा मुकाबला केप टाउन में गुरुवार 19 दिसंबर को खेला गया. इस दौरान पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान और हेनरिक क्लासेन से भिड़ते हुए नजर आए. लाइव मैच में दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों को बहस करते देखकर फील्ड पर मौजद अंपायरों को मामले में ठंडा करने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा.

दोनों के बीच क्यों हुई गरमा-गरमी?

पाकिस्तान कप्तान और क्लासेन के बीच गरमा-गरमी की घटना दूसरी पारी के 26वें ओवर के दौरान हुई. 330 रन चेज कर रही साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए थे. 26वें ओवर की जिम्मेदारी हारिस रऊफ को मिली थी. क्रिकबज के अनुसार आखिरी गेंद के गेंद के बाद उन्होंने क्लासेन से कुछ कहा, जो उन्हें अच्छा नहीं लगा. इसी बात से नाराज होकर क्लासेन ने भी जवाब दिया. तभी पाकिस्तान कप्तान भी इस बहस में शामिल हो गए. मामला गरमाता हुए देख अंपायर सामने आए और खिलाड़ियों को शांत कराया.

इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान ने क्लासेन से कहा ‘मैं आपसे बात नहीं कर रहा हूं.’ हालांकि, सोशल मीडिया पर दूसरा दावा ये भी किया जा रहा है कि क्लासेन गेंद की कंडिशन से खुश नहीं थे. उन्होंने इसी बात को लेकर शिकायत की, जिसके बाद मामला गरमाया और इसी बात पर बहस हुई. साफ ऑडियो नहीं होने के कारण किसी भी दावे को सही नहीं ठहराया जा सकता है.

पाकिस्तान का सीरीज पर कब्जा

पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 329 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 248 रन पर ढेर हो गई है. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 81 रनों से अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही उसने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. तीसरा और आखिरी मैच हारने पर भी सीरीज उसके नाम रहेगा. इतना नहीं साउथ अफ्रीका में बाइलेटरल वनडे सीरीज जीतने के मामले में पाकिस्तान सबसे सफल विदेशी टीम बन गई है. उसने साउथ अफ्रीका को तीसरी बार उसके घर पर वनडे सीरीज में मात दी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mohammad-rizwan-clashed-with-heinrich-klaasen-in-live-match-umpires/article-5883

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.