मोहम्मद सिराज का रोया था दिल, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किए जाने पर बोले- जब सेलेक्शन नहीं होता तो…

Sports Desk

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मोहम्मद सिराज जीत के हीरो ही नहीं बने. बल्कि उन्होंने अपने IPL करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी किया. मैच के बाद सिराज ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर अपना बयान दिया.

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को अपने होम ग्राउंड पर एक और हार से दो-चार होना पड़ा है. इस बार उसे गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हराया है. सनराइजर्स पर गुजरात की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बने, जिन्होंने मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. प्लेयर ऑफ द मैच बनकर सिराज ने पोस्ट प्रजेंटेशन में कई मुद्दों पर बात की. उसी दौरान उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किए जाने की घटना के भी बारे में बताया.

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किए जाने पर दुखा था सिराज का दिल

6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेले मैच के बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद सिराज से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में सेलेक्शन ना होने को लेकर सवाल हुआ, जिसका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया. सिराज ने कहा कि मेरे लिए चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किए जाने की घटना को पचा पाना आसान नहीं रहा. काफी दिल दुखा था. लेकिन फिर मैंने खुद को संभाला. ये समझाया कि अभी काफी कुछ है जो करना है. सिराज ने कहा कि उन्होंने अपने माइंडसेट और फिटनेस पर काम करना शुरू किया.

टीम इंडिया में सेलेक्शन नहीं होने पर…

सिराज ने आगे कहा कि जब टीम इंडिया में सेलेक्शन नहीं होता तो माइंडसेट को बनाए रखना मुश्किल होता है. लेकिन, मैंने खुद को संभाला और IPL की तैयारियों में भी जुट गया. सिराज ने IPL 2025 में अपनी सफलता को लेकर कहा कि जब आप कुछ करने का प्लान करते हैं और वो एकदम से हो जाए तो फिर आप टॉप पर होते हैं. गुजरात टाइटंस के पेसर ने माना कि उनके साथ भी ऐसा ही हो रहा है.

परिवार के सामने IPL करियर का बेस्ट प्रदर्शन

मोहम्मद सिराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए, जो कि उनके आईपीएल करियर का बेस्ट प्रदर्शन हैं. दूसरी बड़ी बात कि ये धांसू प्रदर्शन सिराज ने अपने होम ग्राउंड पर यानी हैदराबाद में किया है. सिराज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा भले ना हों लेकिन वो वैसे रहने वाले हैदराबाद के ही हैं. तीसरी और आखिरी बड़ी बात सिराज के परफॉर्मेन्स की ये रही कि उसे उन्होंने अपने परिवार के सामने अंजाम दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मोहम्मद सिराज का रोया था दिल, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किए जाने पर बोले- जब सेलेक्शन नहीं होता तो…

Sports Desk

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को अपने होम ग्राउंड पर एक और हार से दो-चार होना पड़ा है. इस बार उसे गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से हराया है. सनराइजर्स पर गुजरात की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बने, जिन्होंने मैच में 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. प्लेयर ऑफ द मैच बनकर सिराज ने पोस्ट प्रजेंटेशन में कई मुद्दों पर बात की. उसी दौरान उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किए जाने की घटना के भी बारे में बताया.

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किए जाने पर दुखा था सिराज का दिल

6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेले मैच के बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद सिराज से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में सेलेक्शन ना होने को लेकर सवाल हुआ, जिसका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया. सिराज ने कहा कि मेरे लिए चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किए जाने की घटना को पचा पाना आसान नहीं रहा. काफी दिल दुखा था. लेकिन फिर मैंने खुद को संभाला. ये समझाया कि अभी काफी कुछ है जो करना है. सिराज ने कहा कि उन्होंने अपने माइंडसेट और फिटनेस पर काम करना शुरू किया.

टीम इंडिया में सेलेक्शन नहीं होने पर…

सिराज ने आगे कहा कि जब टीम इंडिया में सेलेक्शन नहीं होता तो माइंडसेट को बनाए रखना मुश्किल होता है. लेकिन, मैंने खुद को संभाला और IPL की तैयारियों में भी जुट गया. सिराज ने IPL 2025 में अपनी सफलता को लेकर कहा कि जब आप कुछ करने का प्लान करते हैं और वो एकदम से हो जाए तो फिर आप टॉप पर होते हैं. गुजरात टाइटंस के पेसर ने माना कि उनके साथ भी ऐसा ही हो रहा है.

परिवार के सामने IPL करियर का बेस्ट प्रदर्शन

मोहम्मद सिराज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए, जो कि उनके आईपीएल करियर का बेस्ट प्रदर्शन हैं. दूसरी बड़ी बात कि ये धांसू प्रदर्शन सिराज ने अपने होम ग्राउंड पर यानी हैदराबाद में किया है. सिराज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा भले ना हों लेकिन वो वैसे रहने वाले हैदराबाद के ही हैं. तीसरी और आखिरी बड़ी बात सिराज के परफॉर्मेन्स की ये रही कि उसे उन्होंने अपने परिवार के सामने अंजाम दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mohammad-siraj-had-cried-he-said-to-be-removed-from/article-17051

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.