मोहम्मद सिराज बन गए साल 2025 के टेस्ट विकेट्स टॉप पर, बुमराह टॉप-5 में भी नहीं

Cricket

On

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का मुकाम हासिल किया। जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में टॉप-5 में भी नहीं हैं

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने बड़ा कारनामा कर दिया। सिराज ने साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का मुकाम हासिल कर टॉप पर जगह बनाई। दिलचस्प बात यह है कि उनके साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस साल टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाए।

सिराज को वेस्टइंडीज की पहली पारी में केवल एक विकेट मिला, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने लगातार पसीना बहाते हुए 84वें ओवर में शे होप को आउट कर अपना दूसरा विकेट दर्ज किया। इस तरह सिराज ने इस साल अब तक 8 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 37 विकेट ले लिए हैं।

उन्होंने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी (36 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (29) और नाथन लियोन (24) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, जबकि वेस्टइंडीज के जोमेल वार्रिकन पांचवें स्थान पर हैं। बुमराह इस साल सिर्फ 22 विकेट ले पाए हैं और शमर जोसेफ के साथ छठे पायदान पर हैं।

सिराज ने साल 2020 में टेस्ट डेब्यू किया था। अब तक 43 मैचों की 80 पारियों में 133 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 6 विकेट रहा है, और पांच बार उन्होंने टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Oct 2025 By Nitin Trivedi

मोहम्मद सिराज बन गए साल 2025 के टेस्ट विकेट्स टॉप पर, बुमराह टॉप-5 में भी नहीं

Cricket

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने बड़ा कारनामा कर दिया। सिराज ने साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का मुकाम हासिल कर टॉप पर जगह बनाई। दिलचस्प बात यह है कि उनके साथी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस साल टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाए।

सिराज को वेस्टइंडीज की पहली पारी में केवल एक विकेट मिला, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने लगातार पसीना बहाते हुए 84वें ओवर में शे होप को आउट कर अपना दूसरा विकेट दर्ज किया। इस तरह सिराज ने इस साल अब तक 8 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 37 विकेट ले लिए हैं।

उन्होंने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी (36 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (29) और नाथन लियोन (24) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, जबकि वेस्टइंडीज के जोमेल वार्रिकन पांचवें स्थान पर हैं। बुमराह इस साल सिर्फ 22 विकेट ले पाए हैं और शमर जोसेफ के साथ छठे पायदान पर हैं।

सिराज ने साल 2020 में टेस्ट डेब्यू किया था। अब तक 43 मैचों की 80 पारियों में 133 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 6 विकेट रहा है, और पांच बार उन्होंने टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mohammed-siraj-becomes-the-top-test-wicket-taker-of-the/article-35508

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.