मुंबई ने आखिरी ओवर में पंजाब को हराया, तिलक के छक्कों से पलटा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रन बनाए और 106 मीटर लंबा छक्का लगाया।

IPL 2026 में गुरुवार रात धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक शानदार हाईस्कोरिंग मैच हुआ। ये मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, और मुंबई इंडियंस ने 201 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। तिलक वर्मा ने शानदार परफॉर्म करते हुए 75 रन बनाए और आखिरी ओवर में लगातार बड़े शॉट्स लगाकर मैच खत्म किया। पंजाब किंग्स के लिए ये एक बड़ी निराशा रही, क्योंकि ये 200 से ज्यादा रन डिफेंड करते हुए टी-20 क्रिकेट में उनकी 10वीं हार थी। वहीं, मुंबई ने 200+ रन चेज करके अपनी आठवीं जीत हासिल की। इस मैच में रिकॉर्ड्स और ऐतिहासिक पलों की कोई कमी नहीं थी।

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। प्रभसिमरन सिंह ने 57 रन की तेज पारी खेली, हालांकि उन्हें शुरूआत में दो जीवनदान मिले। मुंबई की फील्डिंग कुछ मौकों पर दबाव में नजर आई। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नमन धीर और फिर कॉर्बिन बॉश ने आसान कैच छोड़े। प्रभसिमरन ने इसका भरपूर फायदा उठाया और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मिचेल मार्श और अन्य बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन बनाए, लेकिन बीच के ओवरों में शार्दूल ठाकुर ने खेल का नक्शा बदल दिया। उन्होंने एक ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर को आउट कर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। शार्दूल ने इस मैच में 4 विकेट चटकाए और IPL में पंजाब के खिलाफ दूसरी बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।

मुंबई की रन चेज भी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन युजवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस मैच से रोहित शर्मा ने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने में विराट कोहली की बराबरी कर ली। अब दोनों ने 279-279 मैच खेले हैं। इसके अलावा, मुंबई इस सीजन में तीन विभिन्न भारतीय कप्तानों के साथ खेलने वाली पहली टीम भी बन गई है। हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन में टीम की कप्तानी की है, और बुमराह ने पहली बार IPL में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली।

मैच का सबसे बड़ा पल 15वें ओवर में आया, जब तिलक वर्मा ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का मारा। ये गेंद इतनी दूर गई कि स्टेडियम के बाहर पहुंच गई और नई गेंद मंगानी पड़ी। ये IPL 2026 के सबसे लंबे छक्कों में से एक बन गया। तिलक शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए और मैच के अंत तक टिके रहे। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। पहले विल जैक्स ने बाउंड्री लगाई, फिर तिलक ने लगातार दो छक्के मारकर मैच खत्म कर दिया। जीत के बाद उन्होंने डगआउट की ओर इशारा करते हुए जश्न मनाया। ये जीत टीम के लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि इससे प्लेऑफ की रेस में उन्हें बड़ा फायदा मिला है।

दूसरी तरफ, पंजाब के लिए ये हार काफी निराशाजनक रही। टीम लगातार बड़े स्कोर बना रही है, लेकिन गेंदबाजी का दबाव नहीं झेल पा रही। पंजाब ने इस सीजन में आठवीं बार 200+ का स्कोर बनाया और लगातार दूसरे सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई, लेकिन फिर भी जीत नहीं हासिल कर सकी। धर्मशाला में देर रात तक फैंस इस रोमांचक मुकाबले की चर्चा करते रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2026 By Rohit.P

मुंबई ने आखिरी ओवर में पंजाब को हराया, तिलक के छक्कों से पलटा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क

IPL 2026 में गुरुवार रात धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक शानदार हाईस्कोरिंग मैच हुआ। ये मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, और मुंबई इंडियंस ने 201 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। तिलक वर्मा ने शानदार परफॉर्म करते हुए 75 रन बनाए और आखिरी ओवर में लगातार बड़े शॉट्स लगाकर मैच खत्म किया। पंजाब किंग्स के लिए ये एक बड़ी निराशा रही, क्योंकि ये 200 से ज्यादा रन डिफेंड करते हुए टी-20 क्रिकेट में उनकी 10वीं हार थी। वहीं, मुंबई ने 200+ रन चेज करके अपनी आठवीं जीत हासिल की। इस मैच में रिकॉर्ड्स और ऐतिहासिक पलों की कोई कमी नहीं थी।

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। प्रभसिमरन सिंह ने 57 रन की तेज पारी खेली, हालांकि उन्हें शुरूआत में दो जीवनदान मिले। मुंबई की फील्डिंग कुछ मौकों पर दबाव में नजर आई। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नमन धीर और फिर कॉर्बिन बॉश ने आसान कैच छोड़े। प्रभसिमरन ने इसका भरपूर फायदा उठाया और टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मिचेल मार्श और अन्य बल्लेबाजों ने भी तेजी से रन बनाए, लेकिन बीच के ओवरों में शार्दूल ठाकुर ने खेल का नक्शा बदल दिया। उन्होंने एक ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर को आउट कर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। शार्दूल ने इस मैच में 4 विकेट चटकाए और IPL में पंजाब के खिलाफ दूसरी बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।

मुंबई की रन चेज भी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन युजवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस मैच से रोहित शर्मा ने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने में विराट कोहली की बराबरी कर ली। अब दोनों ने 279-279 मैच खेले हैं। इसके अलावा, मुंबई इस सीजन में तीन विभिन्न भारतीय कप्तानों के साथ खेलने वाली पहली टीम भी बन गई है। हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन में टीम की कप्तानी की है, और बुमराह ने पहली बार IPL में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली।

मैच का सबसे बड़ा पल 15वें ओवर में आया, जब तिलक वर्मा ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का मारा। ये गेंद इतनी दूर गई कि स्टेडियम के बाहर पहुंच गई और नई गेंद मंगानी पड़ी। ये IPL 2026 के सबसे लंबे छक्कों में से एक बन गया। तिलक शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए और मैच के अंत तक टिके रहे। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। पहले विल जैक्स ने बाउंड्री लगाई, फिर तिलक ने लगातार दो छक्के मारकर मैच खत्म कर दिया। जीत के बाद उन्होंने डगआउट की ओर इशारा करते हुए जश्न मनाया। ये जीत टीम के लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि इससे प्लेऑफ की रेस में उन्हें बड़ा फायदा मिला है।

दूसरी तरफ, पंजाब के लिए ये हार काफी निराशाजनक रही। टीम लगातार बड़े स्कोर बना रही है, लेकिन गेंदबाजी का दबाव नहीं झेल पा रही। पंजाब ने इस सीजन में आठवीं बार 200+ का स्कोर बनाया और लगातार दूसरे सीजन ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई, लेकिन फिर भी जीत नहीं हासिल कर सकी। धर्मशाला में देर रात तक फैंस इस रोमांचक मुकाबले की चर्चा करते रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mumbai-defeated-punjab-in-the-last-over-match-turned-with/article-53462

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.