मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना फिर टूटा

Sports Desk

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस अब सबसे ज्यादा WPL खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। मुंबई ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। मुंबई इंडियंस ने वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले मुंबई की टीम साल 2023 में पहले सीजन की चैंपियन बनी थी। मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी के दम पर दिल्ली की टीम को मात दी। इसके साथ ही दिल्ली कैपिल्स का एक बार फिर चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार WPL के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस बार भी वह फाइनल की बाधा को पार नहीं कर सकी। अब तक WPL के 3 सीजन खेले गए हैं, जिसमें मुंबई सबसे ज्यादा 2 खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। पिछले साल RCB की टीम ने पहली बार खिताब जीतने का स्वाद चखा था। 

मुंबई ने दिया 150 रनों का लक्ष्य

फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने हरमनप्रीत कौर के शानदार अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हरमनप्रीत ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। वहीं, नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन का योगदान दिया। इस पारी के दौरान नैट साइवर WPL इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बनी। 

दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में मारिजाने काप ने मुंबई इंडियंस की दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट झटके। उनके अलावा जेस जॉनासेन और श्री चरानी ने दो-दो विकेट जबकि एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट हासिल किया। मुंबई इंडियंस के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज बेहद खराब रहा। 17 रन के भीतर कप्तान मैग लेनिंग और शेफाल वर्मा की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भी आउट होने का सिलसिला जारी रहा। जेमिमा ने टिकने की कोशिश की, लेकिन वो भी 30 रन बनाकर चलती बनी। आधी टीम 10.4 ओवरों में 66 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी।

मरीजान काप की पारी गई बेकार

सेरा ब्राइस 13वें ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटी। इसके साथ ही दिल्ली को छठा झटका लग गया। इसके बाद मरीजाने काप ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जीत की उम्मीदें जगाई लेकिन नैट सिवर-ब्रंट ने 18वें ओवर में बैक टू बैक विकेट लेकर मुंबई की जीत पक्की कर दी। काप ने 26 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। शिखा पांडे डक पर पवेलियन लौटी। 20 ओवर में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। नैट साइवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना फिर टूटा

Sports Desk

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। मुंबई इंडियंस ने वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के रोमांचक फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले मुंबई की टीम साल 2023 में पहले सीजन की चैंपियन बनी थी। मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी के दम पर दिल्ली की टीम को मात दी। इसके साथ ही दिल्ली कैपिल्स का एक बार फिर चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया। दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार WPL के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस बार भी वह फाइनल की बाधा को पार नहीं कर सकी। अब तक WPL के 3 सीजन खेले गए हैं, जिसमें मुंबई सबसे ज्यादा 2 खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। पिछले साल RCB की टीम ने पहली बार खिताब जीतने का स्वाद चखा था। 

मुंबई ने दिया 150 रनों का लक्ष्य

फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने हरमनप्रीत कौर के शानदार अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हरमनप्रीत ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। वहीं, नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन का योगदान दिया। इस पारी के दौरान नैट साइवर WPL इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बनी। 

दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में मारिजाने काप ने मुंबई इंडियंस की दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट झटके। उनके अलावा जेस जॉनासेन और श्री चरानी ने दो-दो विकेट जबकि एनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट हासिल किया। मुंबई इंडियंस के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज बेहद खराब रहा। 17 रन के भीतर कप्तान मैग लेनिंग और शेफाल वर्मा की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भी आउट होने का सिलसिला जारी रहा। जेमिमा ने टिकने की कोशिश की, लेकिन वो भी 30 रन बनाकर चलती बनी। आधी टीम 10.4 ओवरों में 66 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी।

मरीजान काप की पारी गई बेकार

सेरा ब्राइस 13वें ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटी। इसके साथ ही दिल्ली को छठा झटका लग गया। इसके बाद मरीजाने काप ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए जीत की उम्मीदें जगाई लेकिन नैट सिवर-ब्रंट ने 18वें ओवर में बैक टू बैक विकेट लेकर मुंबई की जीत पक्की कर दी। काप ने 26 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। शिखा पांडे डक पर पवेलियन लौटी। 20 ओवर में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। नैट साइवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mumbai-indians-became-second-time-champion-delhi-capitals-dream-of/article-14106

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.