मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में बनाई जगह: दिल्ली को 59 रन से हराया, सूर्यकुमार चमके, बुमराह-सैंटनर की घातक गेंदबाज़ी

Sports

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में चौथी टीम के तौर पर मुंबई इंडियंस ने दमदार एंट्री कर ली है। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ मुंबई ने गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब के बाद प्लेऑफ में जगह पक्की की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं नमन धीर ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 24 रन जोड़कर अंत में तेजी से रन बनाए। दोनों ने मिलकर अंतिम 12 गेंदों पर 48 रन जोड़े, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए।

जवाब में दिल्ली की टीम 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 121 रन पर सिमट गईसमीर रिज़वी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ संघर्ष करते नजर आए। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाई, बल्कि बाकी टीमों के लिए एक स्पष्ट संदेश भी दे दिया कि वह इस सीजन में खिताब की प्रबल दावेदार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 May 2025 By दैनिक जागरण

मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में बनाई जगह: दिल्ली को 59 रन से हराया, सूर्यकुमार चमके, बुमराह-सैंटनर की घातक गेंदबाज़ी

Sports

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं नमन धीर ने सिर्फ 8 गेंदों में नाबाद 24 रन जोड़कर अंत में तेजी से रन बनाए। दोनों ने मिलकर अंतिम 12 गेंदों पर 48 रन जोड़े, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए।

जवाब में दिल्ली की टीम 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 121 रन पर सिमट गईसमीर रिज़वी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ संघर्ष करते नजर आए। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी।

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाई, बल्कि बाकी टीमों के लिए एक स्पष्ट संदेश भी दे दिया कि वह इस सीजन में खिताब की प्रबल दावेदार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mumbai-indians-defeated-delhi-by-59-runs-in-the-playoffs/article-21728

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.