मुंबई या आरसीबी कौन मारेगा बाजी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?

Sports Desk

MI vs RCB: आईपीएल 2025 का 20वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 20वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि उन्होंने अब तक इस सीजन 4 मैच खेले हैं और उसमें से सिर्फ एक को अपने नाम करने में कामयाब हो पाए हैं। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 3 मैच अब तक खेले हैं जिसमें वह 2 जीतने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है उसपर सभी की नजरें रहेंगी।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए टारगेट का पीछा करना आसान काम हो सकता है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है जैसा कि पिछले मुकाबले में देखने को मिला था। वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार के औसत स्कोर को देखा जाए तो आईपीएल के 119 मैचों में ये 171 रनों का रहा है। वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 65 मैचों में जीत हासिल की है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस - विल जैक, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

विराट कोहली और ट्रेंट बोल्ट के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजरें

इस मुकाबले में आरसीबी के लिए विराट कोहली का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है, जिनका आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्ले से काफी बेहतर रिकॉर्ड देखने को मिला है। वहीं कोहली का अभी तक इस सीजन प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है, जिसमें वानखेड़े की बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट का प्रदर्शन अहम रहने वाला है। नई गेंद से यदि बोल्ट विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो ऐसे में उनकी टीम आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक सकती है।

आंकड़ों में मुंबई भारी तो आरसीबी के साथ उनका फॉर्म

इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है उसको लेकर यदि आंकड़ों को देखा जाए तो उसमें मुंबई इंडियंस की टीम का पलड़ा भारी दिखता है जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 33 मैचों में से 19 को अपने नाम किया है। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड एक-दूसरे के खिलाफ देखा जाए तो उसमें भी मुंबई इंडियंस ने 10 में से 7 मैचों को जीता है। हालांकि इस सीजन यदि फॉर्म को ध्यान में रखा जाए तो आरसीबी की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल में किसी भी चीज का अनुमान लगा पाना मुश्किल जरूर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मुंबई या आरसीबी कौन मारेगा बाजी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?

Sports Desk

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 20वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, क्योंकि उन्होंने अब तक इस सीजन 4 मैच खेले हैं और उसमें से सिर्फ एक को अपने नाम करने में कामयाब हो पाए हैं। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 3 मैच अब तक खेले हैं जिसमें वह 2 जीतने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है उसपर सभी की नजरें रहेंगी।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए टारगेट का पीछा करना आसान काम हो सकता है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है जैसा कि पिछले मुकाबले में देखने को मिला था। वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार के औसत स्कोर को देखा जाए तो आईपीएल के 119 मैचों में ये 171 रनों का रहा है। वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 65 मैचों में जीत हासिल की है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस - विल जैक, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

विराट कोहली और ट्रेंट बोल्ट के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजरें

इस मुकाबले में आरसीबी के लिए विराट कोहली का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है, जिनका आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्ले से काफी बेहतर रिकॉर्ड देखने को मिला है। वहीं कोहली का अभी तक इस सीजन प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है, जिसमें वानखेड़े की बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट का प्रदर्शन अहम रहने वाला है। नई गेंद से यदि बोल्ट विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो ऐसे में उनकी टीम आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक सकती है।

आंकड़ों में मुंबई भारी तो आरसीबी के साथ उनका फॉर्म

इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है उसको लेकर यदि आंकड़ों को देखा जाए तो उसमें मुंबई इंडियंस की टीम का पलड़ा भारी दिखता है जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 33 मैचों में से 19 को अपने नाम किया है। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड एक-दूसरे के खिलाफ देखा जाए तो उसमें भी मुंबई इंडियंस ने 10 में से 7 मैचों को जीता है। हालांकि इस सीजन यदि फॉर्म को ध्यान में रखा जाए तो आरसीबी की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल में किसी भी चीज का अनुमान लगा पाना मुश्किल जरूर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mumbai-or-rcb-who-will-kill-baji-know-what-statistics/article-17047

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.