रेलवे नेता राजेश पांडेय ने किया ग्रीष्मकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, नर्मदापुरम की टीम ने रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट से हासिल की जीत

Sports Desk

ग्रीष्मकाल के अवसर पर रेलवे संस्थान भोपाल द्वारा आयोजित अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह भोपाल रेलवे ग्राउंड में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच नर्मदापुरम और भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रोमांच की सारी सीमाएं पार हो गईं और दर्शकों को उच्च स्तरीय फुटबॉल मुकाबला देखने को मिला।

rajsehमैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक तेवर दिखाए। पहले हाफ के दौरान नर्मदापुरम की ओर से आकाश ने तेज रफ्तार मूवमेंट के साथ पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दर्शकों में इस गोल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। वहीं, हाफ टाइम के बाद भोपाल की टीम ने रफ्तार पकड़ी और सुनील ने एक बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई अतिरिक्त गोल नहीं कर सकीं, जिसके कारण मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ। इस निर्णायक क्षण में नर्मदापुरम की टीम ने शानदार तालमेल और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए एक गोल की बढ़त से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ नर्मदापुरम की टीम ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि WCRMS (वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ) के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय रहे, जिन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में  पांडेय ने कहा, "युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का अनुभव होता है। रेलवे संस्थान द्वारा ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन भविष्य में भी होता रहेगा।"

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में S.S.E. टेली  सिकंदर, आयोजन समिति के सदस्य नुसरत, टूर्नामेंट संयोजक आतिक समेत कई रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन और अनुशासित व्यवस्था के लिए सभी ने आयोजकों की सराहना की।

इस टूर्नामेंट में अंडर-15 आयु वर्ग के दर्जनों नवोदित खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें खेल के प्रति जोश, जुनून और प्रतिभा देखने को मिली। टूर्नामेंट का यह समापन न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्पद रहा, बल्कि खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में रेलवे संस्थान की एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुई।

🔔 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, विशेष रिपोर्ट्स और अपडेट्स अब सीधे आपके WhatsApp पर!

👉 लिंक पर क्लिक करें और चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

📱 या फिर नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और जुड़ जाएं हमारे साथ।

qr

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

रेलवे नेता राजेश पांडेय ने किया ग्रीष्मकालीन फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, नर्मदापुरम की टीम ने रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट से हासिल की जीत

Sports Desk

rajsehमैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक तेवर दिखाए। पहले हाफ के दौरान नर्मदापुरम की ओर से आकाश ने तेज रफ्तार मूवमेंट के साथ पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दर्शकों में इस गोल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। वहीं, हाफ टाइम के बाद भोपाल की टीम ने रफ्तार पकड़ी और सुनील ने एक बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई अतिरिक्त गोल नहीं कर सकीं, जिसके कारण मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ। इस निर्णायक क्षण में नर्मदापुरम की टीम ने शानदार तालमेल और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए एक गोल की बढ़त से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ नर्मदापुरम की टीम ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि WCRMS (वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ) के मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय रहे, जिन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में  पांडेय ने कहा, "युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का अनुभव होता है। रेलवे संस्थान द्वारा ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन भविष्य में भी होता रहेगा।"

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में S.S.E. टेली  सिकंदर, आयोजन समिति के सदस्य नुसरत, टूर्नामेंट संयोजक आतिक समेत कई रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन और अनुशासित व्यवस्था के लिए सभी ने आयोजकों की सराहना की।

इस टूर्नामेंट में अंडर-15 आयु वर्ग के दर्जनों नवोदित खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें खेल के प्रति जोश, जुनून और प्रतिभा देखने को मिली। टूर्नामेंट का यह समापन न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्पद रहा, बल्कि खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में रेलवे संस्थान की एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुई।

🔔 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, विशेष रिपोर्ट्स और अपडेट्स अब सीधे आपके WhatsApp पर!

👉 लिंक पर क्लिक करें और चैनल को फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V

📱 या फिर नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें और जुड़ जाएं हमारे साथ।

qr

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/narmadapuram-won-the-under-15-summer-football-tournament-from-a-penalty/article-23148

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.