आज से शुरू होंगे IPL के बचे मैच: कोलकाता के लिए ‘करो या मरो’ वाला मुकाबला

Sports

On

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 58वें मैच में आज शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी, जहां पहले मुकाबले में बेंगलुरु ने कोलकाता को 7 विकेट से पराजित किया था।

प्लेऑफ की रेस में अहम मैच

पॉइंट्स टेबल में RCB दूसरे नंबर पर है, उनके खाते में 11 मैचों में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हैं। पहले नंबर पर काबिज गुजरात की टीम भी 16 पॉइंट्स के साथ बेंगलुरु से बेहतर नेट रन रेट पर है। वहीं, 12 मैचों में 6 हार के साथ कोलकाता के लिए यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में बचे रहने के लिए ‘करो या मरो’ की तरह है। यदि कोलकाता आज का मैच हारती है, तो वह आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

टीमों की संभावनाएं और खिलाड़ियों पर नजर

RCB के लिए विराट कोहली की भूमिका बेहद अहम होगी। वह आज सिर्फ 6 रन बनाकर इस सीजन के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, टीम के प्रमुख गेंदबाज जोश हेज़लवुड, जिन्होंने 18 विकेट लिए हैं, पिछला मैच चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। अगर वह आज मैदान पर उतरते हैं, तो 3 विकेट लेकर वे इस टूर्नामेंट के शीर्ष विकेट टेकर बन सकते हैं। हालांकि उनकी फिटनेस पर संदेह बना हुआ है और चोट के चलते बाहर होने की संभावना भी है।

बेंगलुरु में बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने बेंगलुरु में इस मैच के दौरान 84% बारिश की संभावना जताई है, जो मैच के रोमांच को बढ़ा सकती है और खेल प्रभावित हो सकता है। ऐसे में टीमें अपनी रणनीतियों में मौसम का भी पूरा ध्यान रखेंगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

आज से शुरू होंगे IPL के बचे मैच: कोलकाता के लिए ‘करो या मरो’ वाला मुकाबला

Sports

प्लेऑफ की रेस में अहम मैच

पॉइंट्स टेबल में RCB दूसरे नंबर पर है, उनके खाते में 11 मैचों में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हैं। पहले नंबर पर काबिज गुजरात की टीम भी 16 पॉइंट्स के साथ बेंगलुरु से बेहतर नेट रन रेट पर है। वहीं, 12 मैचों में 6 हार के साथ कोलकाता के लिए यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में बचे रहने के लिए ‘करो या मरो’ की तरह है। यदि कोलकाता आज का मैच हारती है, तो वह आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

टीमों की संभावनाएं और खिलाड़ियों पर नजर

RCB के लिए विराट कोहली की भूमिका बेहद अहम होगी। वह आज सिर्फ 6 रन बनाकर इस सीजन के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, टीम के प्रमुख गेंदबाज जोश हेज़लवुड, जिन्होंने 18 विकेट लिए हैं, पिछला मैच चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। अगर वह आज मैदान पर उतरते हैं, तो 3 विकेट लेकर वे इस टूर्नामेंट के शीर्ष विकेट टेकर बन सकते हैं। हालांकि उनकी फिटनेस पर संदेह बना हुआ है और चोट के चलते बाहर होने की संभावना भी है।

बेंगलुरु में बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने बेंगलुरु में इस मैच के दौरान 84% बारिश की संभावना जताई है, जो मैच के रोमांच को बढ़ा सकती है और खेल प्रभावित हो सकता है। ऐसे में टीमें अपनी रणनीतियों में मौसम का भी पूरा ध्यान रखेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/neeraj-chopras-new-record-became-the-third-athlete-of-asia/article-21201

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.