IPL 2025 के बीच नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान, इन 3 क्रिकेटरों को किया गया बाहर

Sports Desk

नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में कुल 23 खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिसमें से 3 नए हैं. जो 3 खिलाड़ी इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हैं, उनमें दो चैंपियंस ट्रॉफी वाली टीम का हिस्सा थे.

ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर क्रिकेटर इन दिनों IPL 2025 में खेल रहे हैं. लेकिन उधर उनके देश की क्रिकेट बोर्ड ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है. नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में 23 खिलाड़ियों को जगह मिली है. खास बात ये है कि इस बार 3 नए खिलाड़ियों को भी सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है. वहीं, 3 खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिनमें से दो तो चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाली टीम का भी हिस्सा थे, उन्हें नए करार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

कौन बाहर, कौन अंदर… नया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट जारी

जिन 3 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पहली बार मिला है, उनमें सैम कॉन्स्टस, मैट कुन्हेमन और ब्यू वेब्स्टर का नाम है. वहीं 23 खिलाड़ियों की नई लिस्ट से जो 3 खिलाड़ी बाहर हैं, उनमें टॉड मर्फी, शेॉन एबट और आरोन हार्डी का नाम है. इनमें से आरोन हार्डी और शॉन एबट चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे. हालांकि, उन्हें वहां एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. जबकि टॉड मर्फी की बात करें तो वो श्रीलंका के पिछले दौरे पर खेली टेस्ट सीरीज में तीसरे स्पिनर की हैसियत से ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे. मगर 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया को एशिया का दौरा नहीं करना है.

सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पाने वाले 3 नए खिलाड़ियों में सैम कॉन्स्टस की बात करें तो वो फिलहाल टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेलबर्न और सिडनी में 2 टेस्ट खेले थे. वहीं मैट कुन्हेमन को श्रीलंका दौरे पर मिली सफलता का फायदा मिला है.

इन खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट बरकरार

इंजरी से जूझते रहने के बावजूद लांस मॉरिस और झाई रिचर्ड्सन का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट बरकरार रहा है. रिचर्ड्सन का फिलहाल रिहैब चल रहा है. उनके कंधे की तीसरी सर्जरी हुई है. जेवियर बार्टलेट को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह नहीं मिली थी. मगर वो सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं.

2025-26 सीजन में ऑस्ट्रेलिया का प्लान

2025-26 सीजन में ऑस्ट्रेलिया 19 बाइलेटरल T20 मुकाबले खेलने वाला है. इसके अलावा उसे अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में शिरकत करना है. T20 सीरीज के अलावा 2025-26 सीजन में वो 9 वनडे मुकाबले और 7 टेस्ट मैच खेलेगा. ये मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास अपने कॉन्ट्रेक्ट को अपग्रेड करने का सुनहरा अवसर होगा.

ऑस्ट्रेलिया के वो खिलाड़ी, जिन्हें मिला सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट

स्कॉट बोलैंड, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, पैट कमिस, नाथन एलिस , कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड. ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, जोश इंग्लिस, सैम कॉन्स्टस, मैट कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाई रिचर्डसन, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेब्स्टर, एडम जैम्पा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

IPL 2025 के बीच नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान, इन 3 क्रिकेटरों को किया गया बाहर

Sports Desk

ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर क्रिकेटर इन दिनों IPL 2025 में खेल रहे हैं. लेकिन उधर उनके देश की क्रिकेट बोर्ड ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है. नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में 23 खिलाड़ियों को जगह मिली है. खास बात ये है कि इस बार 3 नए खिलाड़ियों को भी सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है. वहीं, 3 खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिनमें से दो तो चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाली टीम का भी हिस्सा थे, उन्हें नए करार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

कौन बाहर, कौन अंदर… नया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट जारी

जिन 3 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पहली बार मिला है, उनमें सैम कॉन्स्टस, मैट कुन्हेमन और ब्यू वेब्स्टर का नाम है. वहीं 23 खिलाड़ियों की नई लिस्ट से जो 3 खिलाड़ी बाहर हैं, उनमें टॉड मर्फी, शेॉन एबट और आरोन हार्डी का नाम है. इनमें से आरोन हार्डी और शॉन एबट चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे. हालांकि, उन्हें वहां एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. जबकि टॉड मर्फी की बात करें तो वो श्रीलंका के पिछले दौरे पर खेली टेस्ट सीरीज में तीसरे स्पिनर की हैसियत से ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे. मगर 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया को एशिया का दौरा नहीं करना है.

सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पाने वाले 3 नए खिलाड़ियों में सैम कॉन्स्टस की बात करें तो वो फिलहाल टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेलबर्न और सिडनी में 2 टेस्ट खेले थे. वहीं मैट कुन्हेमन को श्रीलंका दौरे पर मिली सफलता का फायदा मिला है.

इन खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट बरकरार

इंजरी से जूझते रहने के बावजूद लांस मॉरिस और झाई रिचर्ड्सन का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट बरकरार रहा है. रिचर्ड्सन का फिलहाल रिहैब चल रहा है. उनके कंधे की तीसरी सर्जरी हुई है. जेवियर बार्टलेट को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह नहीं मिली थी. मगर वो सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं.

2025-26 सीजन में ऑस्ट्रेलिया का प्लान

2025-26 सीजन में ऑस्ट्रेलिया 19 बाइलेटरल T20 मुकाबले खेलने वाला है. इसके अलावा उसे अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में शिरकत करना है. T20 सीरीज के अलावा 2025-26 सीजन में वो 9 वनडे मुकाबले और 7 टेस्ट मैच खेलेगा. ये मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पास अपने कॉन्ट्रेक्ट को अपग्रेड करने का सुनहरा अवसर होगा.

ऑस्ट्रेलिया के वो खिलाड़ी, जिन्हें मिला सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट

स्कॉट बोलैंड, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, पैट कमिस, नाथन एलिस , कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड. ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, जोश इंग्लिस, सैम कॉन्स्टस, मैट कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाई रिचर्डसन, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेब्स्टर, एडम जैम्पा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/new-central-contract-announced-these-3-cricketers-out-between-ipl/article-16231

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.