PSL 2026 में प्लेइंग इलेवन के लिए नया नियम, टॉस के बाद कप्तान चुन सकते हैं टीम

स्पोर्ट्स डेस्क

By Rohit.P
On

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में PCB ने टी20 क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कप्तान टॉस के बाद कप्तान फाइनल टीम का चयन करेंगे।

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो गया है और इस बार टूर्नामेंट में एक नया और बेहद अनोखा नियम लागू किया गया है। इस नियम के अनुसार, अब दोनों टीमों के कप्तान टॉस से पहले दो-दो अलग प्लेइंग इलेवन मैच रेफरी को सौंपेंगे। टॉस के नतीजे के अनुसार कप्तान अपनी टीम का फाइनल प्लेइंग इलेवन चुन सकते हैं। यह नियम टी20 क्रिकेट में रणनीति को और भी दिलचस्प बना देता है क्योंकि अब कप्तान पिच, ओस और परिस्थितियों के हिसाब से अपनी टीम का सबसे उपयुक्त संयोजन तय कर सकते हैं।

टॉस और प्लेइंग इलेवन में आया बदलाव

पारंपरिक क्रिकेट नियमों में, कप्तान टॉस से पहले अपनी टीम का केवल एक प्लेइंग इलेवन मैच रेफरी को सौंपते थे। टॉस के बाद उस लाइनअप में किसी तरह का बदलाव संभव नहीं होता था। लेकिन PSL 2026 में बदलाव करते हुए PCB ने नियम बनाया कि कप्तान टॉस से पहले दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन की शीट मैच रेफरी को देंगे। टॉस जीतने के बाद कप्तान किसी एक टीम का चयन करेंगे। इस बदलाव से कप्तान को यह फायदा होगा कि वे पिच और मौसम जैसी परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति बना सकते हैं।

पिच और ओस के अनुसार टीम चयन की आज़ादी

टी20 क्रिकेट में ओस का बड़ा असर होता है। पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी का निर्णय टॉस पर निर्भर करता है। नए नियम के तहत, कप्तान टॉस के परिणाम को देखकर अपनी टीम का सबसे उपयुक्त संयोजन चुन सकते हैं। इससे कप्तानों के लिए मैच रणनीति में लचीलापन बढ़ गया है और टीमों को मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

नियम को रूल बुक में किया शामिल

PSL ने इस नियम को 'नॉमिनेशन और रीप्लेसमेंट ऑफ प्लेयर्स' सेक्शन में जोड़ा है। क्लॉज 1.2.1 के अनुसार, हर कप्तान टॉस से पहले मैच रेफरी को दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन सौंप सकता है। हर लाइनअप में 11 खिलाड़ी और अधिकतम 4 सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी होने जरूरी हैं। टॉस के बाद कप्तान उन दो लाइनअप में से किसी एक को फाइनल करेंगे और उस पर साइन करके मैच रेफरी को सौंपेंगे। एक बार फाइनल होने के बाद किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है।

PSL 2026 का आगाज

PSL 2026 के पहले मैच में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से हराया। लाहौर कलंदर्स की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे थे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद किंग्समेन की टीम सिर्फ 130 रन पर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। इस मैच ने पहले ही दिन PSL 2026 के नए नियम की रणनीतिक अहमियत को उजागर कर दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2026 By Rohit.P

PSL 2026 में प्लेइंग इलेवन के लिए नया नियम, टॉस के बाद कप्तान चुन सकते हैं टीम

स्पोर्ट्स डेस्क

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो गया है और इस बार टूर्नामेंट में एक नया और बेहद अनोखा नियम लागू किया गया है। इस नियम के अनुसार, अब दोनों टीमों के कप्तान टॉस से पहले दो-दो अलग प्लेइंग इलेवन मैच रेफरी को सौंपेंगे। टॉस के नतीजे के अनुसार कप्तान अपनी टीम का फाइनल प्लेइंग इलेवन चुन सकते हैं। यह नियम टी20 क्रिकेट में रणनीति को और भी दिलचस्प बना देता है क्योंकि अब कप्तान पिच, ओस और परिस्थितियों के हिसाब से अपनी टीम का सबसे उपयुक्त संयोजन तय कर सकते हैं।

टॉस और प्लेइंग इलेवन में आया बदलाव

पारंपरिक क्रिकेट नियमों में, कप्तान टॉस से पहले अपनी टीम का केवल एक प्लेइंग इलेवन मैच रेफरी को सौंपते थे। टॉस के बाद उस लाइनअप में किसी तरह का बदलाव संभव नहीं होता था। लेकिन PSL 2026 में बदलाव करते हुए PCB ने नियम बनाया कि कप्तान टॉस से पहले दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन की शीट मैच रेफरी को देंगे। टॉस जीतने के बाद कप्तान किसी एक टीम का चयन करेंगे। इस बदलाव से कप्तान को यह फायदा होगा कि वे पिच और मौसम जैसी परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति बना सकते हैं।

पिच और ओस के अनुसार टीम चयन की आज़ादी

टी20 क्रिकेट में ओस का बड़ा असर होता है। पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी का निर्णय टॉस पर निर्भर करता है। नए नियम के तहत, कप्तान टॉस के परिणाम को देखकर अपनी टीम का सबसे उपयुक्त संयोजन चुन सकते हैं। इससे कप्तानों के लिए मैच रणनीति में लचीलापन बढ़ गया है और टीमों को मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

नियम को रूल बुक में किया शामिल

PSL ने इस नियम को 'नॉमिनेशन और रीप्लेसमेंट ऑफ प्लेयर्स' सेक्शन में जोड़ा है। क्लॉज 1.2.1 के अनुसार, हर कप्तान टॉस से पहले मैच रेफरी को दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन सौंप सकता है। हर लाइनअप में 11 खिलाड़ी और अधिकतम 4 सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी होने जरूरी हैं। टॉस के बाद कप्तान उन दो लाइनअप में से किसी एक को फाइनल करेंगे और उस पर साइन करके मैच रेफरी को सौंपेंगे। एक बार फाइनल होने के बाद किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है।

PSL 2026 का आगाज

PSL 2026 के पहले मैच में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 69 रनों से हराया। लाहौर कलंदर्स की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे थे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद किंग्समेन की टीम सिर्फ 130 रन पर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। इस मैच ने पहले ही दिन PSL 2026 के नए नियम की रणनीतिक अहमियत को उजागर कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/new-rule-for-playing-eleven-in-psl-2026-team-can/article-49243

खबरें और भी हैं

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के प्रमुख विचार और जीवन मंत्र

टाप न्यूज

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के प्रमुख विचार और जीवन मंत्र

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के अनमोल विचार और जीवन मंत्र: आनंद, जिम्मेदारी और जागरूकता के माध्यम से जीवन को संतुलित और...
जीवन के मंत्र 
सद्गुरु जग्गी वासुदेव के प्रमुख विचार और जीवन मंत्र

समय का सही उपयोग कैसे करें: प्रभावी टाइम मैनेजमेंट के स्मार्ट तरीके

सही योजना, प्राथमिकता और अनुशासन अपनाकर बढ़ाएं कार्यक्षमता और पाएं संतुलित जीवन
लाइफ स्टाइल 
समय का सही उपयोग कैसे करें: प्रभावी टाइम मैनेजमेंट के स्मार्ट तरीके

गर्मियों में स्किन को फ्रेश रखने के लिए घर पर बनाएं टोनर

एक स्प्रे से पाएं इंस्टेंट ताजगी और नेचुरल ग्लो
लाइफ स्टाइल 
 गर्मियों में स्किन को फ्रेश रखने के लिए घर पर बनाएं टोनर

IPL 2026 में कौन तोड़ सकता है विराट कोहली के 973 रन का रिकॉर्ड, RCB खिलाडी ने बताया

IPL 2026 से पहले RCB के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने भविष्यवाणी की है कि विराट कोहली अपने ही 2016 के...
स्पोर्ट्स 
IPL 2026 में कौन तोड़ सकता है विराट कोहली के 973 रन का रिकॉर्ड, RCB खिलाडी ने बताया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.