- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- न्यूजीलैंड 200 पार, ब्रेसवेल-मिचेल ने बढ़ाया रन रेट
न्यूजीलैंड 200 पार, ब्रेसवेल-मिचेल ने बढ़ाया रन रेट
Sports Desk
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं.
LIVE NEWS & UPDATES
- 09 Mar 2025 05:28 PM (IST)
200 के करीब न्यूजीलैंड
मोहम्मद शमी अगले स्पेल के लिए आए हैं और उनके ओवर में लंबा छक्का मारा ब्रेसवेल ने, कमाल का स्ट्रोक. ओवर में कुल 11 रन आए.
- 09 Mar 2025 05:23 PM (IST)
मिचेल का अर्धशतक
डैरेल मिचेल ने 91 गेंदों में अर्धशतक लगाया. 11 सालों में पहली बार किसी कीवी गेंदबाज ने इतना धीमा वनडे अर्धशतक लगाया है.
-
- 09 Mar 2025 05:14 PM (IST)
कुलदीप यादव ने छोड़ा रन आउट
41वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने रन आउट का मौका छोड़ा. माइकल ब्रेसेवल रन आउट हो सकते थे लेकिन कुलदीप गेंद को पकड़ने के लिए विकेट के पास आए ही नहीं.
- 09 Mar 2025 05:05 PM (IST)
शमी से आगे निकले वरुण
वरुण चक्रवर्ती टूर्नामेंट में 9 विकेट चटका चुके हैं. वो शमी से एक विकेट ज्यादा ले चुके हैं. एक विकेट और लेने पर वो मैट हेनरी की बराबरी कर लेंगे.
- 09 Mar 2025 05:01 PM (IST)
चक्रवर्ती का चक्रव्यूह
ग्लेन फिलिप्स आखिरकार बोल्ड हो गए. वरुण चक्रवर्ती ने कमाल गुगली गेंद पर बोल्ड किया. 34 रन बनाकर आउट. न्यूजीलैंड की आधी टीम ढेर.
-
- 09 Mar 2025 04:53 PM (IST)
एक और कैच छूटा
एक बार फिर कैच छूटा. इस बार शुभमन गिल से हुई गलती. रवींद्र जडेजा की गेंद पर शुभमन गिल ने ग्लेन फिलिप्स का कैच टपकाया. टीम इंडिया इस मैच में चार कैच छोड़ चुकी है.
- 09 Mar 2025 04:49 PM (IST)
रोहित ने छोड़ा कैच
रोहित शर्मा से बड़ी गलती. अक्षर पटेल की गेंद पर डैरेल मिचेल का कैच छोड़ा. मुश्किल मौका था लेकिन रोहित ये कैच कर सकते थे. मिचेल को 38 रन पर मिला जीवनदान
- 09 Mar 2025 04:47 PM (IST)
34.3 ओवर में 150
न्यूजीलैंड की टीम 150 के पार पहुंच गई है. उसके चार विकेट गिरे हैं. मिचेल और फिलिप्स ने अच्छी बैटिंग की है. अंत तक खेलने की कोशिश है. स्कोर 260-270 तक बनाने की कोशिश है.
- 09 Mar 2025 04:38 PM (IST)
फिलिप्स-मिचेल क्रीज पर
फिलिप्स और डैरेल मिचेल 45 गेंदों में 30 रन जोड़ चुके हैं. इस साझेदारी को तोड़ना ही होगा, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी बड़े शॉट्स खेलना जानते हैं.
- 09 Mar 2025 04:34 PM (IST)
फिलिप्स की कमाल बैटिंग
29वें ओवर में, कुलदीप की चौथी गेंद पर चौका. फिलिप्स अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. मौका मिलते ही शॉट खेलने से नहीं घबरा रहा है ये खिलाड़ी.
- 09 Mar 2025 04:26 PM (IST)
81 गेंद के बाद छक्का
कुलदीप यादव की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने छक्का लगाया. सीधा उनके सिर के ऊपर से छक्का मारा. 81 गेंदों के बाद न्यूजीलैंड ने छक्का जड़ा है.
- 09 Mar 2025 04:20 PM (IST)
लैथम की कमजोरी पर हमला
टॉम लैथम का वनडे में 2023 से लेफ्ट आर्म स्पिन के खिलाफ प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. वो 11 पारियों में 4 बार लेफ्ट आर्म स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए हैं.
- 09 Mar 2025 04:13 PM (IST)
भारत को चौथी कामयाबी
24वें ओवर में भारत को चौथी कामयाबी. रवींद्र जडेजा ने टॉम लैथम को आउट कर दिया है. पिछले ओवर में बचे थे लेकिन इस बार लैथम ढेर. सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए लैथम
- 09 Mar 2025 04:07 PM (IST)
22 ओवर खत्म
22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 104 रन है. जडेजा के ओवर में दो ही रन बने. कीवी टीम लगातार बैकफुट पर है. जडेजा के ओवर में लैथम के खिलाफ टीम इंडिया ने रिव्यू लिया था लेकिन वो खराब हो गया. एलबीडब्ल्यू की अपील थी और गेंद विकेटों पर नहीं लग रही थी.
- 09 Mar 2025 03:59 PM (IST)
बाउंड्री का अकाल
पिछले 5 ओवर से न्यूजीलैंड की टीम कोई बाउंड्री नहीं लगा पाई है. 20वें ओवर में पूरे हुए न्यूजीलैंड के 100 रन.
- 09 Mar 2025 03:50 PM (IST)
100 के करीब कीवी
न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 100 के करीब है. कुलदीप यादव ने पांच रन दिए हैं. लैथम और मिचेल एक बड़ी साझेदारी की कोशिश में हैं.
- 09 Mar 2025 03:36 PM (IST)
विलियमसन की कमजोरी जानते थे कुलदीप
कुलदीप यादव ने विलियमसन को बहुत परेशान किया है. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी यही दिखाई दिया. अब जरा ये आंकड़ा देखिए.
विलियमसन vs कुलदीप वनडे में
रन: 55
गेंदें: 68
आउट: 3
औसत: 18.33
स्ट्राइक रेट: 80.88
डॉट गेंदें: 31 (45.6%)
- 09 Mar 2025 03:32 PM (IST)
केन विलियमसन आउट
कुलदीप यादव ने एक और विकेट चटकाया. इस बार बड़ी मछली फंसाई है. अपनी ही गेंद पर केन विलियमसन को कैच आउट किया. सिर्फ 11 रन बनाए. कुलदीप यादव ने 8 गेंदों में दो विकेट उड़ा दिए हैं.
- 09 Mar 2025 03:30 PM (IST)
अक्षर की अच्छी शुरुआत
अक्षर पटेल ने पहला ही ओवर कमाल फेंका. सिर्फ 2 रन दिए. अचानक न्यूजीलैंड का रन रेट ड्रॉप हो गया है. अब केन विलियमसन और डैरेल मिचेल साझेदारी बनाने की कोशिश में हैं. कीवी टीम ने रचिन और यंग का विकेट गंवा दिया है.
- 09 Mar 2025 03:28 PM (IST)
रचिन रवींद्र के सबसे ज्यादा रन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन:
260 – रचिन रवींद्र (86.67 औसत)
227 – बेन डकेट (75.67 औसत)
225 – जो रूट (75 औसत)
217* – विराट कोहली (72.33 औसत)
216 – इब्राहिम ज़दरान (72 औसत)
- 09 Mar 2025 03:24 PM (IST)
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
कुलदीप यादव ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को बोल्ड किया. गुगली गेंद पर छकाया. 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए रचिन.
- 09 Mar 2025 03:19 PM (IST)
न्यूजीलैंड का रन रेट तेज
न्यूजीलैंड ने 9 ओवर में 64 रन बना लिए हैं. केन विलियमसन ने भी आते ही कमाल का चौका लगाया. शमी के ओवर में कुल 6 रन आए.
- 09 Mar 2025 03:12 PM (IST)
वरुण चक्रवर्ती को कामयाबी
वरुण चक्रवर्ती ने आखिरकार विकेट ले ही लिया. विल यंग को LBW आउट किया. कमाल की गेंदबाजी. विल यंग 15 रन बनाकर आउट
- 09 Mar 2025 03:09 PM (IST)
रचिन रवींद्र को फिर मौका
रचिन रवींद्र को एक और जीवनदान मिला. श्रेयस अय्यर ने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर कैच छोड़ा. इससे पहले डीआरएस के जरिए वो बचे क्योंकि अंपायर ने उन्हें कैच आउट दे दिया था.
- 09 Mar 2025 03:07 PM (IST)
न्यूजीलैंड पचास पार
न्यूजीलैंड ने 7 ओवर में ही ठोके 50 रन, रचिन रवींद्र और विल यंग ने महज 42 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी की. शमी के ओवर में रचिन रवींद्र का कैच छूटा
- 09 Mar 2025 03:03 PM (IST)
मोहम्मद शमी को चोट लगी
मोहम्मद शमी को चोट लग गई है. रचिन रवींद्र का कैच लेने की कोशिश में गेंद उनकी उंगली पर लगी और उससे खून निकल रहा है. मैच को रोका गया है. पट्टी बांधी गई.
- 09 Mar 2025 02:59 PM (IST)
वरुण चक्रवर्ती भी महंगे साबित हुए
वरुण चक्रवर्ती भी महंगे साबित हुए हैं. पहले ही ओवर में 11 रन बने. चक्रवर्ती ने पहली ही गेंद पर पांच वाइड फेंक दी.
- 09 Mar 2025 02:54 PM (IST)
शमी की भी धुनाई
रचिन रवींद्र ने शमी के ओवर में भी लगातार दो चौके लगाए. ओवर में कुल 11 रन बने. न्यूजीलैंड का रन रेट 7 रन प्रति ओवर से भी ज्यादा
- 09 Mar 2025 02:51 PM (IST)
दूसरे ओवर में पिट गए पंड्या
रचिन रवींद्र ने हार्दिक पंड्या के दूसरे ओवर में जबरदस्त शॉट्स खेले. पंड्या की चौथी गेंद पर मिडविकेट एरिया में छक्का जड़ा. गेंद को फ्रंटफुट से ही पुल कर दिया, कमाल का शॉट. अगली दो गेंदों पर चौके लगाए. पंड्या के ओवर में 16 रन आ गए. रोहित शर्मा पंड्या से नाराज
- 09 Mar 2025 02:46 PM (IST)
शमी का एक और अच्छा ओवर
शमी ने दूसरे ओवर में भी चार रन दिए. कीवी बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने का कोई मौका नहीं दिया. ये खिलाड़ी कमाल लय में नजर आ रहा है.
- 09 Mar 2025 02:40 PM (IST)
पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी
हार्दिक पंड्या ने भी दूसरे ओवर में कमाल शुरुआत की है. इस खिलाड़ी ने पहली गेंद वाइड फेंकी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ओवर में दो ही रन खर्च किए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग और रचिन रवींद्र पिच को समझने की कोशिश कर रहे हैं.
- 09 Mar 2025 02:34 PM (IST)
शमी का कमाल ओवर
मोहम्मद शमी ने पहला ओवर कमाल फेंका. न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग को अपनी जबरदस्त लाइन और लेंग्थ से परेशान किया. शमी की गेंद काफी मूवमेंट ले रही है. पहले ओवर में चार रन आए. विल यंग ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला.
- 09 Mar 2025 02:30 PM (IST)
रोहित शर्मा पहले कप्तान जो चारों ICC टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचे
रोहित शर्मा पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जो WTC (2023), ODI विश्व कप (2023), T20 विश्व कप (2024) और चैंपियंस ट्रॉफी (2025) के फाइनल में पहुंचे हैं.
- 09 Mar 2025 02:27 PM (IST)
मैच शुरू होने से पहले जानिए कुछ बेहतरीन आंकड़े
न्यूज़ीलैंड का भारत के खिलाफ ICC नॉकआउट मैचों में 3-1 का रिकॉर्ड है. न्यूज़ीलैंड ने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2019 विश्व कप सेमीफाइनल और 2021 में WTC फाइनल में भारत को हराया है. भारत की एकमात्र जीत 2023 विश्व कप सेमीफाइनल में आई है.
- 09 Mar 2025 02:26 PM (IST)
रोहित फिर हारे टॉस
भारत ने लगातार 15वां टॉस गंवाया. वनडे में ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है. रोहित लगातार 12 टॉस हारे, उन्होंने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए