चैंपियंस ट्रॉफी हारते ही न्यूजीलैंड ने बदला कप्तान, ये 8 खिलाड़ी भी टीम से बाहर

Sports Desk

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू T20 सीरीज के लिए अपना कप्तान बदल दिया है. इतना ही नहीं टीम से कप्तान समेत 8 खिलाड़ी भी T20 टीम से बाहर हैं. पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज की शुरुआत 16 मार्च से हो रही है.

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड ने घरेलू T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. कीवी टीम को ये सीरीज पाकिस्तान के खिलाफ खेलनी है, जिसका आगाज 16 मार्च से होना है. T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल को सौंपी गई है. इस रोल में वो मिचेल सैंटनर की जगह लेंगे. मिचेल सैंटनर ने पिछले साल दिसंबर में न्यूजीलैंड की वनडे और T20 टीम की कमान संभाली थी. उन्हीं की कप्तानी में कीवी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी भी खेली. लेकिन, उस ICC टूर्नामेंट के फाइनल में मिली हार के बाद घरेलू सीरीज की T20 टीम की कप्तानी की बागडोर माइकल ब्रेसवेल को दी गई है.

घरेलू जमीन पर पहली बार कप्तानी करेंगे ब्रेसवेल

माइकल ब्रेसवेल के लिए घरेलू जमीन पर कप्तानी करने का ये पहला मौका होगा. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसमें ब्रेसवेल कप्तानी करते दिखेंगे. ब्रेसवेल ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के स्टार परफॉर्मर रहे थे और वो उस ICC टूर्नामेंट में खेलने वाले उन 7 खिलाड़ियों में से एक हैं, जो T20 स्क्वॉड का हिस्सा बनने में कामयाब रहे हैं.

कप्तान सैंटनर समेत ये 8 खिलाड़ी बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाले 8 खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. उसमें कप्तान मिचेल सैंटनर के अलावा टॉम लैथम, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेवन कॉनवे, विल यंग, नाथन स्मिथ और जैकब डफी का नाम है. इन खिलाड़ियों में से ज्यादातर के पास पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने की एक बड़ी वजह IPL है, जो कि 22 मार्च से शुरू हो रही है.

इन खिलाड़ियों को मिली T20 टीम में जगह

इन खिलाड़ियों के बाहर रहने के चलते ईश सोढ़ी, बेन सियर्स जैसे खिलाड़ी टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं. बेन सियर्स को हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था मगर उन्हें टूर्नामेंट के आगाज से ठीक पहले हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर होना पड़ा था. अब वो अपनी उस इंजरी से रिकवर कर चुके हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले काइल जैमीसन और विल ओ राउर्की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, मगर ये दोनों सिर्फ T20 सीरीज के पहले 3 मैचों में के लिए उपलब्ध रहेंगे. इनके अलावा कंधे की इंजरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से बाहर रहने वाले मैट हेनरी चौथे और 5वें T20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते दिखेंगे.

फिन एलेन, जिमी नीशाम और टिम सिफर्ट भी पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए चुनी टीम का हिस्सा होंगे. इनके अलावा टिम रॉबिन्सन और जैक फॉल्क्स को भी मौका मिला है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

चैंपियंस ट्रॉफी हारते ही न्यूजीलैंड ने बदला कप्तान, ये 8 खिलाड़ी भी टीम से बाहर

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड ने घरेलू T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. कीवी टीम को ये सीरीज पाकिस्तान के खिलाफ खेलनी है, जिसका आगाज 16 मार्च से होना है. T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल को सौंपी गई है. इस रोल में वो मिचेल सैंटनर की जगह लेंगे. मिचेल सैंटनर ने पिछले साल दिसंबर में न्यूजीलैंड की वनडे और T20 टीम की कमान संभाली थी. उन्हीं की कप्तानी में कीवी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी भी खेली. लेकिन, उस ICC टूर्नामेंट के फाइनल में मिली हार के बाद घरेलू सीरीज की T20 टीम की कप्तानी की बागडोर माइकल ब्रेसवेल को दी गई है.

घरेलू जमीन पर पहली बार कप्तानी करेंगे ब्रेसवेल

माइकल ब्रेसवेल के लिए घरेलू जमीन पर कप्तानी करने का ये पहला मौका होगा. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसमें ब्रेसवेल कप्तानी करते दिखेंगे. ब्रेसवेल ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के स्टार परफॉर्मर रहे थे और वो उस ICC टूर्नामेंट में खेलने वाले उन 7 खिलाड़ियों में से एक हैं, जो T20 स्क्वॉड का हिस्सा बनने में कामयाब रहे हैं.

कप्तान सैंटनर समेत ये 8 खिलाड़ी बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाले 8 खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. उसमें कप्तान मिचेल सैंटनर के अलावा टॉम लैथम, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेवन कॉनवे, विल यंग, नाथन स्मिथ और जैकब डफी का नाम है. इन खिलाड़ियों में से ज्यादातर के पास पाकिस्तान के खिलाफ ना खेलने की एक बड़ी वजह IPL है, जो कि 22 मार्च से शुरू हो रही है.

इन खिलाड़ियों को मिली T20 टीम में जगह

इन खिलाड़ियों के बाहर रहने के चलते ईश सोढ़ी, बेन सियर्स जैसे खिलाड़ी टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं. बेन सियर्स को हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था मगर उन्हें टूर्नामेंट के आगाज से ठीक पहले हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर होना पड़ा था. अब वो अपनी उस इंजरी से रिकवर कर चुके हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले काइल जैमीसन और विल ओ राउर्की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, मगर ये दोनों सिर्फ T20 सीरीज के पहले 3 मैचों में के लिए उपलब्ध रहेंगे. इनके अलावा कंधे की इंजरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से बाहर रहने वाले मैट हेनरी चौथे और 5वें T20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते दिखेंगे.

फिन एलेन, जिमी नीशाम और टिम सिफर्ट भी पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए चुनी टीम का हिस्सा होंगे. इनके अलावा टिम रॉबिन्सन और जैक फॉल्क्स को भी मौका मिला है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/new-zealand-changed-the-captain-as-soon-as-he-lost/article-13467

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.